Homeन्यूजपत्नी ने पति को मार डाला, प्यार के बीच में आया तो...

पत्नी ने पति को मार डाला, प्यार के बीच में आया तो प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश

और पढ़ें

Wife Killed Husband: छत्तीसगढ़ में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी।

प्रेमी-प्रेमिका ने मिलकर पहले लाश को बाड़ी में गाड़ा, फिर पकड़े जाने की डर से नेशनल-हाइवे किनारे दफना दिया।

वहीं महिला अपने ससुरालवालों को भी लंबे समय तक गुमराह करती रही।

लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, हाइवे किनारे दफनाया शव

गरियाबंद जिले के शोभा थाना क्षेत्र में एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी।

मृतक का नाम रोहित मरकाम है।

ढोल सराई निवासी 33 साल के रोहित की साल भर पहले पेंड्रा के समारी बाई से शादी हुई थी।

रोहित की पत्नी का किसी युवक से अफेयर चल रहा था और उसने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।

जब पति प्यार के बीच में रोड़ा बनने लगा तो पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

महिला ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर अपने पति को मार डाला।

इस वारदात में उसका प्रेमी भी शामिल था।

प्रेमी-प्रेमिका ने मिलकर लाश को पहले पेंड्रा गांव में बाड़ी में गाड़ा।

लेकिन फिर पकड़े जाने के डर से 20 किलो मीटर दूर नेशनल हाइवे किनारे दफना दिया।

वहीं महिला अपने लाश को ठिकाने लगाने के बाद लंबे समय तक अपने ससुरालवालों को गुमराह कर रही थी।

पिता ने दर्ज कराई FIR फिर हुआ हत्याकांड का खुलासा

रोहित की पत्नी घर की इकलौती बेटी थी, ससुर नहीं होने की वजह से रोहित अपने ससुराल में घरजमाई बन कर रहता था।

अगस्त महीने में नवाखाई के दौरान जब बेटा घर नहीं पहुंचा तो पिता पुनीत राम ने बहू से जानकारी ली।

बहू ने ये कहकर गुमराह कर दिया कि पति कमाने के लिए आंध्रप्रदेश गया है, लेकिन रोहित के पिता का मन नहीं मान रहा था।

गांव वालों से रायशुमारी के बाद रोहित के पिता ने शोभा पुलिस में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने जांच शुरु की को पत्नी समारी बाई के जवाब से कई सवाल खड़े होने लगे।

इस पर पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

महिला ने ना सिर्फ हत्या की बात बताई, बल्कि वह स्थान भी बताया जहां लाश को ठिकाने लगाया गया था।

Wife Killed Husband
Wife Killed Husband

मैनपुर तहसीलदार और बीएमओ की मौजूदगी में बताई जगह पर जाकर कब्र खोदकर लाश निकाली गई है।

फिर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया गया।

आरोपी महिला और उसका प्रेमी गिरफ्तार

मैनपुर SDOP बाजी लाल सिंह ने बताया कि आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

महिला के प्रेमी का नाम प्रकाश कश्यप है जो ध्रुवागुड़ी का रहने वाला है।

गांव पेंड्रा में प्रकाश गल्ले की दुकान चलाता था। वह पिछले 3 साल से यहां दुकान चला रहा था और उसकी दुकान के सामने ही प्रेमिका का घर था।

इस दौरान रोहित की पत्नी से उसका अफेयर हो गया, जो शादी के बाद भी चल रहा था।

प्रेमी के साथ अवैध संबंध की जानकारी महिला के पति को लग गई थी।

पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने 15 जुलाई को पति की हत्या करना बताया।

महिला ने लोहे की रॉड से शरीर और सिर में कई जगह वार किए थे।

पुलिस ने बताया कि पहली जगह से कुछ बॉडी पार्ट्स बरामद हुए।

दूसरी जगह नेशनल हाइवे पर भी गए, जहां से आधी डेडबॉडी मिली है, बाकी डेडबॉडी सड़ चुकी थी।

ये खबर भी पढ़ें – जानें कौन हैं IPS ज्येष्ठा मैत्रेयी, जिनकी जासूसी करने पर सस्पेंड हो गए 7 पुलिसकर्मी

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरें

Breaking News : 16 October

Breaking News : 15 October