Homeन्यूजभारत ने खोया ‘रतन’, शोक में डूबा देश, राजकीय सम्मान के साथ...

भारत ने खोया ‘रतन’, शोक में डूबा देश, राजकीय सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई

और पढ़ें

Ratan Tata Death: भारत के ‘रतन’ अब नहीं रहे।

टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया।

उन्होंने बुधवार देर रात करीब 11 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

टाटा समूह के चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर है।

उनके पार्थिव शरीर को मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (NCPA) हॉल में रखा गया है।

यहां 4 बजे तक लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे।

इसके बाद शाम को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Ratan Tata Death: रतन टाटा के निधन से पूरे देश में शोक की लहर

पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्मानित रतन टाटा को 7 अक्टूबर को भी ICU में भर्ती किए जाने की खबर थी।

हालांकि उन्होंने ही इसका खंडन करते हुए कहा था कि वे ठीक हैं, रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचे हैं।

फिलहाल देश के दिग्गज उद्योगपति के निधन से पूरा देश शोक में डूबा है।

राजनीतिक जगत, खेल जगत, फिल्मी जगत से लेकर बिजनेस घरानों ने रतन टाटा के श्रद्धांजलि दी है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सभी ने रतन टाटा के निधन पर दुख जताया।

Ratan Tata
Ratan Tata

Ratan Tata Death: राष्ट्रपति से लेकर पीएम ने जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा भारत ने एक ऐसे आइकॉन को खो दिया है, जिन्होंने कॉर्पोरेट ग्रोथ, राष्ट्र निर्माण और नैतिकता के साथ उत्कृष्टता का मिश्रण किया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा टाटा एक दूरदर्शी बिजनेस लीडर, दयालु आत्मा और एक असाधारण इंसान थे।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लिखा रतन टाटा दूरदृष्टि वाले व्यक्ति थे, उनके परिवार और टाटा कम्युनिटी के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि उद्योगपति रतन टाटा का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा

Ratan Tata Death: अंबानी से लेकर अडानी की आंखें नम

टाटा चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने लिखा हम अत्यंत दुख के साथ रतन टाटा को विदाई दे रहे हैं, समूह के लिए टाटा एक चेयरपर्सन से कहीं ज्यादा थे।

मुकेश अंबानी ने लिखा व्यक्तिगत तौर पर रतन टाटा का जाना मुझे बहुत दुख से भर गया है, क्योंकि मैंने अपना दोस्त खो दिया है।

Ratan Tata
Ratan Tata

गौतम अडाणी ने लिखा टाटा सिर्फ एक बिजनेस लीडर नहीं थे, उन्होंने करुणा के साथ भारत की भावना को मूर्त रूप दिया।

आनंद महिंद्रा ने लिखा रतन टाटा को भुलाया नहीं जा सकेगा, क्योंकि महापुरुष कभी नहीं मरते।

सुंदर पिचाई ने लिखा रतन टाटा ने भारत में मॉडर्न बिजनेस लीडरशिप को मार्गदर्शन देने और डेवलप करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Ratan Tata Death: खेल से लेकर फिल्म जगत में शोक

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने लिखा वे हमेशा लोगों की मदद करने के लिए याद किए जाएंगे।

दो ओलिंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने लिखा वे दूरदर्शी थे, उन्होंने पूरे देश को प्रेरणा दी।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने रतन टाटा को नम आखों से श्रद्धांजलि दी और लिखा मिस्टर रतन टाटा के निधन पर गहरा दुख हुआ।

एक्टर अक्षय कुमार ने लिखा दुनिया उस व्यक्ति को अलविदा कह रही है जिसने सिर्फ एक साम्राज्य से कहीं ज्यादा का निर्माण किया।

साउथ इंडस्ट्री भी रतन टाटा के निधन से सदमे में है, जूनियर एनटीआर, प्रभास, विजय थलापति से लेकर कमल हासन तक ने पोस्ट शेयर कर दुख जताया है।

Ratan Tata Death: पारसी परंपरा से होगा रतन टाटा का अंतिम संस्कार

रतन टाटा पारसी समुदाय से ताल्लुक रखते थे इसलिए उनका अंतिम संस्कार पारसी परंपरा के अनुसार होगा।

रतन टाटा के पार्थिव शरीर को वर्ली के पारसी श्मशान भूमि लाया जाएगा।

सबसे पहले पार्थिव शरीर को प्रेयर हॉल में रखा जाएगा। हॉल में करीब 200 लोग मौजूद रह सकते हैं।

Ratan Tata
Ratan Tata

यहां लगभग 45 मिनट तक प्रार्थना होगी। फिर प्रार्थना हॉल में पारसी रीति से ‘गेह-सारनू’ पढ़ा जाएगा।

रतन टाटा के पार्थिव शरीर मुंह पर एक कपड़े का टुकड़ा रख कर ‘अहनावेति’ का पहला पूरा अध्याय पढ़ा जाएगा।

ये दरअसल शांति प्रार्थना की एक प्रक्रिया है।

प्रेयर प्रक्रिया पूरा होने के बाद पार्थिव शरीर को इलेक्ट्रिक अग्निदाह में रखा जाएगा और इस तरह अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होगी।

Ratan Tata
Ratan Tata

पारसी समुदाय में अंतिम संस्कार अन्य कम्युनिटी से बिल्कुल अलग है।

हालांकि रतना टाटा का अंतिम संस्कार में दोखमेनाशिनी परंपरा का पालन नहीं किया जाएगा।

बता दें करीब 3 हजार साल पुरानी दोखमेनाशिनी परंपरा के अनुसार शवों का अंतिम संस्कार “दोख्मा” नामक स्थान पर किया जाता है।

जहां शव को चीलों के लिए छोड़ दिया जाता है, जो शव को खा जाती हैं।

ये खबर भी पढ़ें – जानें कौन हैं IPS ज्येष्ठा मैत्रेयी, जिनकी जासूसी करने पर सस्पेंड हो गए 7 पुलिसकर्मी

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरें

Breaking News : 16 October

Breaking News : 15 October