Homeन्यूजMP राज्य कर्मचारी संघ बड़े आंदोलन की तैयारी में, कर्मचारियों से कहा...

MP राज्य कर्मचारी संघ बड़े आंदोलन की तैयारी में, कर्मचारियों से कहा धरना-प्रदर्शन में आएं

और पढ़ें

Manish Kumar
Manish Kumarhttps://chauthakhambha.com/
मनीष आधुनिक पत्रकारिता के इस डिजिटल माध्यम को अच्छी तरह समझते हैं। इसके पीछे उनका करीब 16 वर्ष का अनुभव ही वजह है। वे दैनिक भास्कर, नईदुनिया जैसे संस्थानों की वेबसाइट में काफ़ी समय तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। देशगांव डॉट कॉम और न्यूज निब (शॉर्ट न्यूज ऐप) की मुख्य टीम का हिस्सा रहे। मनीष फैक्ट चैकिंग में निपुण हैं। वे गूगल न्यूज इनिशिएटिव व डाटालीड्स के संयुक्त कार्यक्रम फैक्टशाला के सर्टिफाइट फैक्ट चेकर व ट्रेनर हैं। भोपाल के माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर चुके मनीष मानते हैं कि गांव और शहर की खबरों को जोड़ने के लिए मीडिया में माध्यमों की लगातार ज़रूरत है।

MP State Employees Union Agitation: भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ 17 अक्टूबर को राजधानी भोपाल के तुलसी नगर स्थित आंबेडकर पार्क में विशाल धरना-प्रदर्शन करने वाली है।

मप्र राज्य कर्मचारी संघ द्वारा 17 अक्टूबर को भोपाल के तुलसी नगर स्थित आंबेडकर पार्क में आय़ोजित किए जाने वाले धरना-प्रदर्शन की तैयारी अंतिम चरण में है।

कर्मचारी संघ के प्रदेश पदाधिकारी आसपास के जिलों में जाकर कर्मचारियों को धरना-प्रदर्शन में शामिल होने का आमंत्रण दे रहे हैं।

कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को भोपाल के पड़ोसी जिला रायसेन, सांची, देहगांव और बेगमगंज में बैठक कर कर्मचारियों को जानकारी दी कि धरना-प्रदर्शन में उनका आना किसलिए जरूरी है।

MP State Employees Union Agitation: मप्र कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अनिल भार्गव ने जानकारी दी कि सभी स्थानों पर आयोजित बैठकों में धरना-प्रदर्शन की रणनीति पर चर्चा हुई।

कर्मचारियों ने अपनी मांगों और समस्याओं पर चर्चा की और राज्य स्तर पर किए जा रहे धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए सहमति दी।

डॉ. भार्गव के मुताबिक, इस धरना-प्रदर्शन में रायसेन जिले से करीब 400 कर्मचारी शामिल होंगे।

कर्मचारी संघ के प्रदेश पदाधिकारियों ने सभी कर्मचारियों से एक साथ आने की अपील की।

MP State Employees Union Agitation: मप्र कर्मचारी संघ की इन बैठकों में संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष केवी मेवाड़ा, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अनिल भार्गव, प्रदेश मंत्री हेमंत सराठे, जिला अध्यक्ष भोपाल जितेंद्र शाक्य मौजूद रहे जिन्होंने सभी का मार्गदर्शन किया।

सांची में आयोजित बैठक में महाराज सिंह मीणा, देहगांव में शैलेंद्र याग्निक, बेगमगंज की बैठक में मान सिंह लोधी, कोषाध्यक्ष शरद द्विवेदी, रायसेन की बैठक रामबाबू लोधी के साथ अन्य संभाग, जिला, ब्लॉक, तहसील के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें – 4 माह से नहीं मिली सैलरी, काम बंद कर हड़ताल पर गए हमीदिया अस्पताल के 500 आउटसोर्स कर्मचारी

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरें

Breaking News : 16 October

Breaking News : 15 October