Fastest T20I Century by Indians: हाल ही में हुए भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टी20 मैच में, भारत ने 150 रनों से विशाल जीत दर्ज कर श्रृंखला 4-1 से अपने नाम कर ली है।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 247 रन बनाए।
भारत के अभिषेक शर्मा ने 54 गेंदों में 135 रनों की विष्फोटक पारी खेली, जिसमें 13 गगनचुंबी छक्के शामिल थे।
उनके अलावा तिलक वर्मा ने 24 रन और शिवम दुबे ने 30 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
जवाब में, इंग्लैंड की टीम 10.3 ओवर में मात्र 97 रनों पर सिमट गई।
इंग्लैंड के लिए फिल सॉल्ट ने 23 गेंदों में 55 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे।
भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने 3 विकेट, जबकि वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे और अभिषेक शर्मा ने 2-2 विकेट चटकाए।
वरुण चक्रवर्ती ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’:
अभिषेक शर्मा को उनकी शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
जबकि वरुण चक्रवर्ती को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया।
इस शानदार जीत के साथ ही भारत ने श्रृंखला 4-1 से अपने नाम कर ली है।
इस मैच में कई बड़े बड़े रिकॉर्ड बने और कई टूटे।
अभिषेक शर्मा ने T20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
इसके साथ ही युवा SRH ओपनर एक T20I मैच में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।
इसके अलावा रोहित शर्मा का सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी बाल-बाल बचा।
आइये देखते हैं टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा बनाए गए सबसे तेज शतक।
Top 5 Fastest T20I Century by Indians:
रोहित शर्मा – 35 गेंदें बनाम श्रीलंका, इंदौर, 2017
अभिषेक शर्मा – 37 गेंदें बनाम इंग्लैंड, मुंबई, 2024
संजू सैमसन – 40 गेंदें बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद, 2024
तिलक वर्मा – 41 गेंदें बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहंबर्ग, 2024
सूर्यकुमार यादव – 45 गेंदें बनाम ज़िम्बाम्ब्वे, राजकोट, 2023
READ THIS ALSO: Champions Trophy 2025: इस प्लेइंग XI के साथ उतरा भारत तो खिताब जीतना तय!