Homeन्यूजअंडे का ठेला लगाने वाले को इनकम टैक्स ने दिया 6 करोड़...

अंडे का ठेला लगाने वाले को इनकम टैक्स ने दिया 6 करोड़ का नोटिस, परिवार बोला- ‘आत्महत्या कर लेंगे’

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 13 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

6 Crore Notice To Egg Vendor: मध्य प्रदेश के दमोह से एक अजीबों-गरीब मामला सामने आया है।

यहां एक अंडे का ठेला लगाने वाले शख्स को इनकम टैक्स की तरफ से 6 करोड़ रुपये का जीएसटी नोटिस मिला है।

नोटिस मिलने के बाद से पूरे परिवार में हड़कंप मचा हुआ है और आस-पास के लोग भी हैरान हैं।

अंडे बेचने का काम करता है प्रिंस

जानकारी अनुसार पथरिया के वार्ड क्रमांक 14 निवासी प्रिंस पिता श्रीधर सुमन अपने जीवन यापन के लिए हाथ ठेला पर अंडे बेचने का कार्य करता है।

20 मार्च 2025 के उसे दिल्ली आयकर विभाग से एक नोटिस प्राप्त हुआ।

जिसमें 49 करोड़ 24 लाख 57 हजार 217 रुपए के वित्तीय लेनदेन का हिसाब मांगा गया था।

नोटिस मिलने के बाद संबंधित व्यक्ति और उसका परिवार सदमे में है।

क्योंकि जितनी रकम के लेनदेन की जानकारी उनसे चाही गई है, वह धनराशि उन्होंने सपने में भी नहीं देखी है।

ये खबर भी पढ़ें-

Earthquake: बैंकॉक-म्यांमार समेत 5 देशों में भूंकप के जबरदस्त झटके, भारत में भी असर

egg vendor, 6 crore rs notice, income tax Department, gst,
6 Crore Notice To Egg Vendor:

प्रिंस के नाम से बनी फर्जी कंपनी

नोटिस के बाद पीड़ित की अपील पर जानकारों ने मामले में जानकारी जुटाई तो सामने आया है कि प्रिंस सुमन के दस्तावेजों के आधार पर दिल्ली में एक फर्जी कंपनी तैयार की गई थी।

जिसके द्वारा यह वित्तीय लेनदेन किए गए हैं।

बहरहाल करोड़ों के वित्तीय लेनदेन से जुड़ा यह मामला सामने आने के बाद अब इसकी जांच किया जाना जरूरी हो गया है।

जिसके चलते अब मामले को लेकर पुलिस और आयकर विभाग को आवेदन देकर जांच की मांग की गई है।

मैं आज तक दिल्ली नहीं गया- प्रिंस

प्रिंस ने बताया कि उसके पास दिल्ली इनकम टैक्स विभाग से नोटिस आया था।

जब उसने इस नोटिस को वकील के पास दिखाया तो उन्होंने बताया कि उसके नाम से दिल्ली में एक फ्रॉड कंपनी चल रही है।

जिसमें लगभग 50 करोड़ का घोटाला हुआ है।

प्रिंस ने बताया कि वह आज तक दिल्ली नहीं गया है, यह जिसने भी किया है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

egg vendor, 6 crore rs notice, income tax Department, gst,
6 Crore Notice To Egg Vendor:

क्या लिखा है नोटिस में?

नोटिस में यह आरोप लगाया गया था कि 2022 में “प्रिंस इंटरप्राइजेज” नाम से दिल्ली के स्टेट जोन 3 (वार्ड 33) में एक कंपनी खोली गई थी।

इस कंपनी ने 2022-23 के दौरान लगभग 50 करोड़ रुपए का कारोबार किया था, लेकिन जीएसटी का भुगतान नहीं किया गया था।

इसके परिणामस्वरूप, करीब 6 करोड़ का जीएसटी बकाया बताया गया था।

नोटिस में प्रिंस से बैंक स्टेटमेंट और अन्य दस्तावेज़ की मांग की गई थी।

पिता ने कहा- न्याय नहीं मिला तो आत्महत्या कर लेंगे

प्रिंस के पिता श्रीधर सुमन, जो एक छोटी किराना दुकान चलाते हैं, उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में उन्हें न्याय नहीं मिला, तो परिवार के पास आत्महत्या के अलावा कोई विकल्प नहीं रहेगा।

यह स्थिति उनके लिए बेहद कठिन और निराशाजनक है, और वे चाहते हैं कि सरकार इस मामले की पूरी तरह से जांच करे और दोषियों को सजा दी जाए।

- Advertisement -spot_img