Bhopal Love Jihad Case: भोपाल लव जिहाद मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है।
इसके मुताबिक मुख्य आरोपी फरहान हिंदू छात्राओं के अश्लील वीडियो पोर्न साइट्स पर बेचने की फिराक में था।
फरहान को उसके साथी अबरार और नबील ने यह आइडिया दिया था।
पुलिस की जांच में पता चला है कि फरहान एक छात्रा से नाराज था, जिसने उसे इग्नोर करना शुरू कर दिया था।
इसके बाद उसने उस छात्रा और उसकी बहन को सबक सिखाने की ठानी।
फोन पर सिखाया तरीका
अबरार और नबील ने फरहान को पोर्न साइट्स पर वीडियो बेचने का रास्ता बताया।
इन दोनों ने ही अपने मोबाइल से ऑनलाइन पोर्न वीडियो बेचने की डील करने का तरीका सीखा।
पढ़ाई के बहाने कमरे में बुलाया
फरहान ने अपने दोस्तों अबरार और नबील के साथ मिलकर लड़कियों को पार्टी या पढ़ाई के बहाने अपने कमरे में बुलाया।
वहां पहले से ही मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था की जाती थी।
लड़कियों को नशीले पदार्थ (गांजा) और शराब पिलाकर बेहोश किया जाता था।
फिर उनके साथ गैंगरेप किया जाता और वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था।

गुस्से में नेता, बोले- ऐसे लोगों की नसंबदी करें
इस केस की वजह से प्रदेश की राजनीति गर्माई हुई है और लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने कहा- लव जिहाद करने वालों की नसबंदी कराएं।
शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से ये मांग करते हुए कहा- मोहन यादव की सरकार लव जिहाद को रोकने का काम कर रही है।
मध्यप्रदेश शांति का टापू है, यहां कोई लव जिहाद करता है तो उसकी गिरफ्तारी तो होगी ही, उसके साथ-साथ उसकी नसबंदी भी करा दी जाए। नसबंदी होगी तो इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होगी।
लव जिहाद के खिलाफ आपका भाई भोपाल का बेटा आलोक शर्मा…#News #VistaarNews pic.twitter.com/xPx3e4Oxh1
— Alok Sharma (@Alok_SharmaBJP) April 30, 2025
लव-जिहाद को कोई फाइनेंस कर रहा
बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि- लव जिहाद पर चौतरफा हमला होगा। इस अपराध को तोड़ा जाना चाहिए
अपराध की कमर तोड़ना चाहिए, घुटने तोड़े जाना चाहिए, आगे पीछे जो भी सहयोगी, कर्ता धर्ता, मुल्ला मौलवी, नेता अभिनेता जो भी हों सबको कुचलो।
जैसा ही मामला सामने आया था मैंने पुलिस से कहा था कि दो लड़कों का मामला नहीं है इसके पीछे गिरोह है।
लव जिहाद केवल भोपाल में नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में और देश में संचालित करने का षडयंत्र चल रहा है।
सब दिखता है कि इनको लव-जिहाद के लिए पैसा भी कोई ना कोई फाइनेंस कर रहा है।
बेटियों की सुरक्षा करनी पड़ेगी, जिहादी मानसिकता के घुटने और कमर तोड़नी पड़ेगी…#RameshwarSharma#RsSpeaks pic.twitter.com/ebyDlZ7WUn
— Rameshwar Sharma (@rameshwar4111) May 1, 2025
आरोपी फरहान के पिता का बयान
मामले के एक आरोपी फरहान के पिता ने कहा कि- मेरे बेटे को गलत करने पर कानून सजा देगा।
जिस लड़की ने आरोप लगाया वो ईद पर घर आई थी। मेरे बेटे ने जो गलत किया उसके लिए मैं शर्मिंदा हूं।
फरहान से गलती हुई है, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
इस मामले में जो भी गुनाहगार है उसे सख्त सजा मिले।
फरहान गुनाहगार है तो ऐसी सजा मिले उसे कोई ऐसा अपराध दोबारा न करें।
30 लड़कियों का रजिस्ट्रेशन था डांस क्लास में
पुलिस को साहिल के कब्जे से एक रजिस्टर मिला है। जिसमें तीस युवतियों का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज हैं।
खास बात यह है कि सभी लड़कियां हिंदू हैं।
साहिल ईवेंट मैनेजमेंट का काम करता था। इसके नाम पर वह कई बड़े ईवेंट में लड़कियों को भेजने का काम करता था।

क्या लड़कियों को सप्लाई करते थे
पुलिस इस बात की जांच भी कर रही है कि आरोपियों द्वारा लड़कियों को डरा धमकाकर और कितने लोगों से संबंध बनाने पर मजबूर किया गया है।
इसके एवज में वह कितने पैसे लिए करते थे।
साहिल अपने द्वारा ट्रैंड लड़कियों को शहर के कई हाई प्रोफाइल, होटलों, नाइट क्लब और पार्टियों में लेकर जाया करता था।
आरोपियों की फंडिंग कैसे होती थी?
फरहान, अली, साद और साहिल सभी बेहद साधारण परिवारों से हैं।
इसके बाद भी फरहान साढ़े तीन लाख रुपए की स्पोर्ट्स बाइक के साथ महंगे फोन रखता था।
उसके अन्य साथी भी महंगी बाइक्स और गैजेट्स का इस्तेमाल करते थे।
ऐसे में उनका कनेक्शन क्रिकेट सट्टे से भी जुड़ा हो सकता है।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की
13 अप्रैल को फरहान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
अबरार और नबील फरार हो गए, पुलिस की टीमें बिहार और पश्चिम बंगाल में उनकी तलाश कर रही हैं।
एक रेस्टोरेंट “क्लब 90” पर भी शक जताया गया है, जहां आरोपी लड़कियों को ले जाते थे।
पुलिस रेस्टोरेंट संचालक और अन्य संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
फरार आरोपियों को जल्द पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित लड़कियों की पहचान गोपनीय रखी गई है।