Homeन्यूजक्या है गोवा की लैराई जात्रा? जहां भगदड़ के दौरान हुई 7...

क्या है गोवा की लैराई जात्रा? जहां भगदड़ के दौरान हुई 7 मौतें, PM मोदी ने भी जताया शोक

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 13 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Lairai Devi Zatra Stampede: गोवा के शिरगांव स्थित श्री लैराई देवी मंदिर में शुक्रवार रात (3 मई 2024) को भगदड़ मच गई।

इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए। जबकि 20 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह हादसा वार्षिक लैराई जात्रा (यात्रा) के दौरान हुआ, जहां हजारों श्रद्धालु इकट्ठा हुए थे।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाएं तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं।

घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

कैसे मची भगदड़

घटना शुक्रवार शाम को तब हुई जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर की ओर जा रहे थे।

गोवा पुलिस के मुताबिक- महाराष्ट्र, कर्नाटक सहित कई राज्यों के 30 से 40 हजार लोग यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे।

एक ढलान पर कुछ लोग गिर पड़े, जिसके बाद पीछे से आ रही भीड़ में अफरा-तफरी मच गई।

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बिजली के तार से करंट लगने से भी लोगों के गिरने की बात सामने आई।

भगदड़ में 40-50 लोग एक-दूसरे पर गिरे, जिससे जान-माल का नुकसान हुआ।

Goa Stampede, Lairai Devi Temple, Shirgaon Incident, Goa Jatra, Lairai Jatra,
Lairai Devi Zatra Stampede

पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घटना की जांच के आदेश दिए और अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की।

पीएम मोदी ने दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखा- गोवा के शिरगांव स्थित लैराई देवी मंदिर में वार्षिक यात्रा के समय भगदड़ में कई श्रद्धालुओं की मौत और घायल होने का समाचार बहुत दुखद है। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा- गोवा के शिरगांव में हुई भगदड़ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में जानकर दुख हुआ, जिसमें कई लोगों की जान चली गई। मैं परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए।

1000 पुलिसकर्मी थै तैनात

हैरानी की बात ये है कि जात्रा की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने लगभग 1000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।

भीड़ की गतिविधियों की निगरानी के लिए ड्रोन का भी उपयोग किया गया था।

इसके बावजूद भीड़ नियंत्रण में चूक हुई और इतना बड़ा हादसा हो गया।

लैराई जात्रा क्या है? (What is Goa’s Lerai Jatra)

  • लैराई देवी की पूजा विशेष रूप से गोवा में होती है, यहां हर वर्ष शिरगांव जात्रा का आयोजन किया जाता है।
  • यह जात्रा चैत्र मास में कई दिनों तक चलती है, जिसमें भक्त दहकते अंगारों पर नंगे पैर चलते हैं और पवित्र झील में स्नान करते हैं।
  • इस अवसर पर लोग व्रत और पूजा करते हैं, और मंदिर से देवी की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाती है।
  • श्री लैराई जात्रा नॉर्थ गोवा के बिचोलिम तालुका में आयोजित की जाती है।
  • जात्रा हर साल अप्रैल या मई में होती है।
  • इसमें गोवा, महाराष्ट्र, और कर्नाटक से हजारों श्रद्धालु आते हैं।
  • इस साल जात्रा 2 मई की शाम से 3 मई की सुबह तक आयोजित की गई थी। 
Goa Stampede, Lairai Devi Temple, Shirgaon Incident, Goa Jatra, Lairai Jatra,
Lairai Devi Zatra Stampede

शराब, अंडा और मांसाहार वर्जित 

गोवा के शिरगांव में लैराई देवी के मंदिर के कारण शराब और अंडे का सेवन प्रतिबंधित है।

यहां किसी भी जानवर की हत्या करना मना है।

इस गांव में घोड़ों का प्रवेश भी निषिद्ध है।

Goa Stampede, Lairai Devi Temple, Shirgaon Incident, Goa Jatra, Lairai Jatra,
Lairai Devi Zatra Stampede

फिलहाल मृतकों के परिवारों को तत्काल सहायता दी जा रही है।

भीड़ प्रबंधन में सुधार के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

- Advertisement -spot_img