Rahul Gandhi Parliament Ban: गुरुवार को संसद की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा इस कदर बढ़ा कि बजट पर चर्चा तो दूर, प्रश्नकाल तक नहीं चल सका।
विपक्ष के सांसद हाथों में पोस्टर और तख्तियां लेकर वेल (स्पीकर के सामने वाली जगह) में पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की।
स्पीकर चेयर पर मौजूद केपी तेन्नेटी ने 7 मिनट के बाद ही सदन को स्थगित कर दिया।
दोपहर 2 बजे लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होगी।

इसी दौरान BJP सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार को राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में सब्सटेंसिव मोशन पेश किया है।
निशिकांत दुबे: “सांसदी खत्म हो और चुनाव पर आजीवन रोक लगे”
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सीधे तौर पर राहुल गांधी पर देश को गुमराह करने और विदेशी ताकतों (जैसे जॉर्ज सोरोस) के साथ मिलकर भारत की छवि खराब करने का आरोप लगाया।
दुबे की मांग बेहद सख्त है—उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता न केवल रद्द की जाए, बल्कि उन पर जीवन भर चुनाव लड़ने की पाबंदी लगा दी जाए।
#WATCH | On LoP, Lok Sabha, Rahul Gandhi’s statement in Parliament, BJP MP Nishikant Dubey says,” I have moved a motion in Lok Sabha today against Rahul Gandhi on how he is misleading the nation with the help of forces like Soros, who want to harm the nation. In the motion I have… pic.twitter.com/MECVIGHdyh
— ANI (@ANI) February 12, 2026
‘सब्सटेंसिव मोशन’ एक ऐसा प्रस्ताव होता है जिस पर सदन सीधे चर्चा कर फैसला ले सकता है।
यह किसी सामान्य मुद्दे की तरह नहीं, बल्कि एक औपचारिक प्रस्ताव होता है जो किसी बड़े फैसले की मांग करता है।
स्पीकर चैंबर का वीडियो वायरल
इस पूरे विवाद में नया मोड़ तब आया जब संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया (X) पर एक वीडियो पोस्ट कर दिया।
यह वीडियो 4 फरवरी का बताया जा रहा है, जब विपक्षी सांसद स्पीकर के चैंबर में घुसे थे।
रिजिजू का दावा है कि उस वक्त विपक्षी सांसदों ने प्रियंका गांधी की मौजूदगी में स्पीकर को गालियां दीं और प्रधानमंत्री को धमकी दी।
This is the illegal video clip taken by a Congress MP when 20-25 Congress MPs entered the Chamber of Hon’ble Speaker, abused him and threatened Honb’le Prime Minister. Our party believes in debate & discussion and never encourage MPs to threaten physically. https://t.co/bezzALc7D3 pic.twitter.com/iM0a50Z4rg
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) February 12, 2026
प्रियंका गांधी की सफाई
प्रियंका गांधी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि गाली-गलौज की बात पूरी तरह झूठ है।
प्रियंका के मुताबिक, “कुछ सांसद थोड़े उत्तेजित जरूर थे, लेकिन मैंने किसी को नहीं उकसाया। मैं वहां चुपचाप बैठी थी और आखिर में बहुत शांति से अपनी बात रखी।”
#WATCH | Delhi: On Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju’s statement, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra says, “We did not abuse anyone. 1-2 MPs were agitated, and they expressed it. He also said that I was encouraging them, which is a lie. I was sitting quietly. In the end,… https://t.co/peWSslyPcr pic.twitter.com/WkfYSXq039
— ANI (@ANI) February 12, 2026
विवाद की जड़: अनिल अंबानी और एपस्टीन का जिक्र
दरअसल, यह पूरा मामला बुधवार को राहुल गांधी के उस बयान से शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने उद्योगपति अनिल अंबानी का नाम लिया था।
राहुल ने सवाल पूछा था कि आखिर अनिल अंबानी जेल में क्यों नहीं हैं?
उन्होंने आरोप लगाया कि अनिल अंबानी का नाम विवादित ‘एपस्टीन फाइलों’ में शामिल था।
#WATCH | In the Parliament, Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, “There is a businessman Anil Ambani, I want to ask why is he not in jail? The reason is that his name is in the Epstein Files. I would also like to ask Hardeep Puri, who introduced him to Epstein. I know… pic.twitter.com/gIXqraRSIC
— ANI (@ANI) February 11, 2026
यहां पढ़ें पूरी खबर-
भारत माता को बेचने में शर्म नहीं आई- राहुल के सवाल पर भड़के रिजिजू, बोले- भारत को कोई नहीं बेच सकता
राहुल नासमझ और पार्ट-टाइम पॉलिटिशियन’
इसी बयान को आधार बनाकर बीजेपी ने राहुल को घेरना शुरू कर दिया।
केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने उन्हें ‘नासमझ और पार्ट-टाइम पॉलिटिशियन’ तक कह डाला।
जब पत्रकारों ने राहुल गांधी से उनके खिलाफ आने वाले विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव (Privilege Motion) पर सवाल पूछा, तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा— “क्या आपको (मीडिया को) ऊपर से कुछ कीवर्ड्स मिलते हैं क्या?”
#WATCH | Delhi: When asked about a privilege motion being brought against him, Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, “Do they give you some keywords?” pic.twitter.com/RRXE9KzADl
— ANI (@ANI) February 12, 2026
पहले भी जा चुकी है राहुल की सांसदी
याद दिला दें कि मार्च 2023 में भी राहुल गांधी की सदस्यता जा चुकी है।
उस वक्त सूरत की एक अदालत ने उन्हें ‘मोदी सरनेम’ वाले बयान पर मानहानि का दोषी पाया था और 2 साल की सजा सुनाई थी।
हालांकि, बाद में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद उनकी सदस्यता बहाल हुई।
अब देखना यह है कि निशिकांत दुबे के इस नए प्रस्ताव पर लोकसभा अध्यक्ष क्या फैसला लेते हैं।
निर्मला सीतारमण का पलटवार
विपक्ष के हमलों के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी मोर्चा संभाला।
उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि देश को मोदी सरकार ने नहीं, बल्कि कांग्रेस ने 2013 में ही बेच दिया था।
उन्होंने बाली समझौते का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश के हितों का सौदा किया था।


