Homeन्यूजमहाकाल दर्शन की नई व्यवस्था: अब संध्या और शयन आरती के लिए...

महाकाल दर्शन की नई व्यवस्था: अब संध्या और शयन आरती के लिए भी लगेंगे पैसे, ऑनलाइन बुकिंग अनिवार्य

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Mahakal Aarti Booking Fees: उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन व्यवस्था को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया है।

अब तक जिस तरह सुबह होने वाली ‘भस्मारती’ के लिए ऑनलाइन बुकिंग और शुल्क का प्रावधान था, ठीक उसी तर्ज पर अब संध्या आरती और शयन आरती के लिए भी भक्तों को अपनी जेब ढीली करनी होगी।

दोनों आरतियों के दौरान भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने यह निर्णय लिया है।

श्रद्धालु मंदिर की अधिकृत वेबसाइट https://www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in/ के माध्यम से बुकिंग कर सकते हैं।

क्या है नया नियम?

मंदिर समिति ने गुरुवार से यह नई व्यवस्था लागू कर दी है।

अब जो श्रद्धालु शांति से बैठकर शाम की संध्या आरती या रात की शयन आरती का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें प्रति व्यक्ति ₹250 का शुल्क देकर ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी।

अगर आप यह शुल्क नहीं देना चाहते, तो आप आरती के दौरान ‘चलित दर्शन’ (चलते-चलते दर्शन) कर सकेंगे, लेकिन आपको बैठकर आरती देखने की अनुमति नहीं मिलेगी।

Mahakal Temple online booking, Mahakal evening aarti booking, evening aarti fee, sleeping aarti booking time, Ujjain Mahakal Darshan Rules 2026, Mahakal temple registration, Mahakal Aarti receipt ₹250, Religion News, MP News

बुकिंग का समय और तरीका

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए समिति ने ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम रखा है।

इसके लिए आपको मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा:

  • संध्या आरती: इसकी बुकिंग हर दिन दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। प्रवेश का आखिरी समय शाम 6 बजे है।

  • शयन आरती: इसकी बुकिंग हर दिन शाम 4 बजे से शुरू होगी। प्रवेश का आखिरी समय रात 10 बजे है। दोनों ही आरतियों के लिए भक्तों को गेट नंबर 1 से प्रवेश दिया जाएगा।

खर्च और अन्य शुल्क

महाकाल मंदिर में पहले से ही शीघ्र दर्शन के लिए ₹250 और भस्मारती के लिए ₹200 लिए जाते रहे हैं।

नई व्यवस्था के बाद अब आरती दर्शन भी सशुल्क श्रेणी में आ गए हैं।

इसके अलावा, मंदिर में विभिन्न पूजाओं के लिए अलग-अलग रेट तय हैं।

  1. जनरल पूजा ₹100
  2. शिवमहिमा पाठ ₹200
  3. रुद्राभिषेक वैदिक पूजा (1 ब्राह्मण) ₹300
  4. रुद्राभिषेक एकादशी 11 अवतरण शिवमहिमा स्तोत्र ₹500
  5. रुद्राभिषेक 11 अवतरण रुद्र पाठ (1) ब्राह्मण) ₹1000
  6. रुद्राभिषेक लघु 121 पाठ (1 ब्राह्मण) ₹3000
  7. महा रुद्राभिषेक ₹15,000
  8. महामृत्युंजय जाप (1.25 लाख जाप) ₹15,000

Mahakal Non Hindu Entry, Mahakal Temple, Non-Hindu entry restrictions, Ujjain news, Jyotirlinga entry rules, Hindu Jagran Manch, Mahakaleshwar Temple, Ujjain, Religious site entry, Uttarakhand, Char Dham rules, Hindu temple rules, mp news Mahakal Temple Entry Rules, Ujjain Mahakal Controversy, 12 Jyotirlinga

गर्भगृह प्रवेश का इंतजार बरकरार

एक तरफ नई सशुल्क व्यवस्थाएं लागू हो रही हैं, वहीं दूसरी ओर आम भक्तों के लिए गर्भगृह में प्रवेश अब भी बंद है।

जुलाई 2023 में सावन की भीड़ के कारण इसे अस्थायी रूप से बंद किया गया था, जो ढाई साल बीत जाने के बाद भी दोबारा शुरू नहीं हो पाया है।

फिलहाल भक्त बाहर से ही बाबा के दर्शन कर पा रहे हैं।

- Advertisement -spot_img