Homeन्यूजक्या साजिश थी अजित पवार की मौत? रोहित पवार का आरोप- 'प्लेन...

क्या साजिश थी अजित पवार की मौत? रोहित पवार का आरोप- ‘प्लेन में रखे थे पेट्रोल के डिब्बे’!

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Ajit Pawar Plane Crash: ‘दादा’ के नाम से मशहूर महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की 28 जनवरी को एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी।

इस दुर्घटना ने अब एक नया विवादित मोड़ ले लिया है।

एनसीपी (शरद पवार गुट) के विधायक और अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सनसनीखेज दावे किए हैं।

उन्होंने सीधे तौर पर इस हादसे को एक ‘बड़ी साजिश’ करार दिया है।

Ajit Pawar Plane Crash conspiracy

विमान में धमाके और पेट्रोल के डिब्बे

रोहित पवार ने शनिवार को डेटा और तस्वीरों के साथ मीडिया के सामने कुछ ऐसे तथ्य रखे, जिन्होंने जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।

रोहित का कहना है कि जब विमान बारामती में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, तब केवल एक सामान्य क्रैश नहीं हुआ था।

प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती इनपुट के आधार पर उन्होंने दावा किया कि विमान के पिछले हिस्से (जहां सामान रखा जाता है) में पेट्रोल के अतिरिक्त डिब्बे रखे गए थे।

यही कारण था कि हादसे के वक्त एक के बाद एक कई धमाके हुए, जिससे आग इतनी भीषण हो गई कि किसी के बचने की गुंजाइश नहीं रही।

VSR कंपनी को बचाने का आरोप

रोहित पवार के निशाने पर सबसे ज्यादा VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है, जिसका यह विमान (लियरजेट 45XR) था।

न्होंने आरोप लगाया कि इस कंपनी के तार सत्ताधारी दल के बड़े नेताओं से जुड़े हुए हैं।

रोहित ने सीधे तौर पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू के इस्तीफे की मांग की है।

उनका कहना है कि VSR कंपनी का संबंध तेलुगु देशम पार्टी (TDP) से है, जो केंद्र सरकार में एक महत्वपूर्ण सहयोगी है। ऐसे में निष्पक्ष जांच होना नामुमकिन है।

रोहित पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मांग की है कि जब तक जांच पूरी न हो जाए, तब तक मंत्री को उनके पद से हटाया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के कुछ अधिकारी जानबूझकर कंपनी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

ब्लैक बॉक्स और CVR पर उठा विवाद

जांच में सबसे महत्वपूर्ण कड़ी CVR (कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर) होती है। रोहित पवार ने इस पर तीन बड़े तकनीकी सवाल उठाए हैं:

  1. पुराना सिस्टम: नियमों के मुताबिक विमान में 2 घंटे की रिकॉर्डिंग वाला CVR होना चाहिए, लेकिन इस विमान में केवल 30 मिनट की रिकॉर्डिंग वाला सिस्टम था। ऐसे में इस विमान को उड़ान भरने की इजाजत (रजिस्ट्रेशन) कैसे मिली?

  2. CVR के साथ छेड़छाड़: प्रशासन कह रहा है कि CVR डैमेज हो गया है, लेकिन रोहित और अजित पवार के बेटे जय पवार का मानना है कि ब्लैक बॉक्स इतनी आसानी से नष्ट नहीं होते। उन्हें डर है कि सबूत मिटाने के लिए CVR के साथ छेड़छाड़ की गई है।

  3. पायलट का रिकॉर्ड: रोहित ने विमान उड़ा रहे कैप्टन सुमित कपूर के पिछले रिकॉर्ड पर भी संदेह जताया है।

परिवार की मांग: CBI जांच हो

हादसे के कुछ दिन बाद ही अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर इस पूरे मामले की CBI जांच की मांग की थी।

वहीं, अजित पवार के बेटे जय पवार ने भी सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा था कि महाराष्ट्र की जनता को सच जानने का हक है।

Ajit Pawar Plane Crash conspiracy

उन्होंने मांग की थी कि VSR वेंचर्स की उड़ानों पर तुरंत रोक लगानी चाहिए।

DGCA की कार्रवाई

विवाद बढ़ता देख DGCA ने 2 फरवरी से 25 फरवरी तक सभी नॉन-शेड्यूल्ड चार्टर्ड कंपनियों का स्पेशल सेफ्टी ऑडिट शुरू कर दिया है।

हालांकि, विपक्ष का कहना है कि यह केवल खानापूर्ति है और असली दोषियों को बचाने के लिए पर्दे के पीछे खेल चल रहा है।

बारामती में हुआ था दर्दनाक हादसा

गौरतलब है कि 28 जनवरी 2026 को बारामती में लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ था, जिसमें अजित पवार समेत पांच लोगों की जान चली गई थी।

दुर्घटनाग्रस्त लीयरजेट 45 (Learjet 45) विमान मुंबई से बारामती जा रहा था और एयरस्ट्रिप से कुछ ही दूरी पहले क्रैश हो गया।

इस हादसे में मुख्य पायलट सुमित कपूर, को-पायलट शांभवी पाठक, केबिन क्रू पिंकी माली और सुरक्षा अधिकारी विदिप जाधव की भी मौत हो गई थी।

Ajit Pawar death, Ajit Pawar passed away, Ajit Pawar News, Ajit Pawar Plane Crash, Maharashtra Deputy CM, Baramati News, PM Modi, Ajit Pawar, Maharashtra Politics, DGCA Investigation

अजित पवार का जाना महाराष्ट्र की राजनीति के लिए एक बड़ा शून्य है।

लेकिन अब जिस तरह से ‘साजिश’, ‘पेट्रोल बम’ और ‘राजनीतिक दबाव’ जैसे शब्द सामने आ रहे हैं, उसने इस हादसे को एक रहस्यमयी मर्डर मिस्ट्री जैसा बना दिया है।

क्या यह वास्तव में एक तकनीकी खराबी थी या फिर सत्ता और व्यापार के गठजोड़ के बीच रचा गया कोई खेल?

इसका सच केवल एक निष्पक्ष जांच ही सामने ला सकती है।

- Advertisement -spot_img