Homeलाइफस्टाइलहोली के बाद घर वापसी का 'रेल संकट': दिल्ली-इंदौर के लिए मारामारी,...

होली के बाद घर वापसी का ‘रेल संकट’: दिल्ली-इंदौर के लिए मारामारी, न वेटिंग मिल रही न तत्काल

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Trains full after Holi: होली का त्यौहार अपनों के साथ मनाने के बाद अब लोग अपने काम-काज वाले शहरों की ओर लौटने लगे हैं।

लेकिन जबलपुर से बाहर जाने वाले यात्रियों के लिए अगले एक हफ्ते तक का समय काफी मुश्किलों भरा रहने वाला है।

आलम यह है कि जबलपुर से दिल्ली, इंदौर, जयपुर, अहमदाबाद और मुंबई जैसे बड़े शहरों के लिए चलने वाली किसी भी प्रमुख ट्रेन में अगले 5 से 6 दिनों तक कन्फर्म सीट मिलना लगभग नामुमकिन है।

दिल्ली और इंदौर जाना सबसे मुश्किल

सप्ताह के आखिर में अचानक बढ़ी भीड़ के कारण दिल्ली और इंदौर जाने वाली ट्रेनों पर सबसे ज्यादा दबाव है।

जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस, श्रीधाम और महाकोशल एक्सप्रेस में एक सप्ताह लंबी वेटिंग लिस्ट है।

Holi Special Trains 2026, Indore Khadki Special Train, Bhopal Rewa Special Train, Railway News, Western Railway, Holi Special, होली स्पेशल ट्रेन 2026, इंदौर पुणे स्पेशल ट्रेन, Utility News

यही हाल इंदौर जाने वाली ओवरनाइट और नर्मदा एक्सप्रेस का है, जहां किसी भी क्लास (स्लीपर या एसी) में जगह खाली नहीं है।

वहीं, जो लोग तत्काल टिकट के भरोसे थे, उन्हें भी मायूसी हाथ लग रही है क्योंकि तत्काल खुलते ही कुछ सेकंड्स में प्रतीक्षा सूची 100 के पार पहुंच जा रही है।

स्पेशल ट्रेनों का क्या है हाल?

पश्चिम मध्य रेलवे ने यात्रियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए दिल्ली, दानापुर, कोटा और अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेनें तो चलाई हैं, लेकिन इनमें भी राहत कम ही दिख रही है।

सोमवार को जाने वाली जबलपुर-निजामुद्दीन (01701) स्पेशल के स्लीपर में लंबी वेटिंग है, हालांकि राहत की बात यह है कि सेकंड और थर्ड एसी में इक्का-दुक्का सीटें अब भी मिल सकती हैं।

Holi Special Trains 2026, Indore Khadki Special Train, Bhopal Rewa Special Train, Railway News, Western Railway, Holi Special, होली स्पेशल ट्रेन 2026, इंदौर पुणे स्पेशल ट्रेन, Utility News

अयोध्या जाने वाली स्पेशल ट्रेन में भी स्लीपर फुल है, सिर्फ थर्ड एसी में ही उम्मीद बाकी है।

दक्षिण और पश्चिम भारत का सफर भी मुश्किल

जबलपुर सिर्फ उत्तर भारत ही नहीं, बल्कि दक्षिण भारत (बेंगलुरू, हैदराबाद) और महाराष्ट्र (मुंबई, पुणे) के लिए भी एक बड़ा जंक्शन है।

इन रूटों पर भी नियमित ट्रेनें पूरी तरह पैक हैं।

कन्फर्म टिकट न मिलने के कारण यात्री अब मजबूरी में निजी बसों का सहारा ले रहे हैं।

इंदौर, पुणे और अहमदाबाद जाने वाली बसों का किराया भी मांग बढ़ने के कारण आसमान छू रहा है।

Jabalpur Train, Holi Special Trains 2026, Jabalpur to Delhi, Train Waiting, Indore Overnight Express Availability, Railway News, West Central Railway Updates, Holi Special Train, Utility News, after holi

स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रविवार को जबलपुर मुख्य स्टेशन पर यात्रियों का सैलाब उमड़ पड़ा।

स्थिति को संभालने के लिए आरपीएफ और जीआरपी के साथ-साथ होमगार्ड के जवानों को भी तैनात करना पड़ा।

यात्रियों को प्लेटफार्म पर तभी प्रवेश दिया जा रहा है जब उनकी ट्रेन के प्रस्थान में एक घंटे से कम का समय बचा हो।

बाकी यात्रियों को स्टेशन के होल्डिंग एरिया में रुकने की सलाह दी गई है ताकि प्लेटफार्म पर भगदड़ जैसी स्थिति न बने।

Holi Special Train 2025
Holi Special Train

आने वाले दिनों में राहत की उम्मीद?

रेलवे प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

अधिकारियों का कहना है कि भीड़ को देखते हुए कुछ लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेनों के फेरे (Trips) बढ़ाए जा सकते हैं।

साथ ही, कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने पर भी विचार किया जा रहा है।

अगर आप भी यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या ‘नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम’ पर पल-पल की अपडेट चेक करते रहें।

#JabalpurNews #IndianRailways #Holi2026 #TravelUpdate #WCRailway #TrainAlert #JabalpurStation #ConfirmTicket

- Advertisement -spot_img