Homebreakingnews‘पेट्रोल पंप ही बंद करवा दूंगा’, तेल भरवाने उमड़ी भीड़ देख उमर...

‘पेट्रोल पंप ही बंद करवा दूंगा’, तेल भरवाने उमड़ी भीड़ देख उमर अब्दुल्ला ने दी चेतावनी

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

‘पेट्रोल पंप ही बंद करवा दूंगा’, तेल भरवाने उमड़ी भीड़ देख उमर अब्दुल्ला ने दी चेतावनी

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राज्य में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कमी को लेकर फैल रही सोशल मीडिया अफवाहों पर सख्त रुख अपनाया है।

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर लोग निराधार अफवाहों के आधार पर पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगाते रहे तो सरकार को कुछ दिनों के लिए पेट्रोल पंप बंद करने पर मजबूर होना पड़ सकता है।

सीएम अब्दुल्ला ने कहा, ‘मेरी उन तमाम लोगों से गुजारिश है जो सोशल मीडिया की अफवाहों के आधार पर पेट्रोल पंपों के बाहर लाइन लगाए बैठे हैं. हमें मजबूर मत कीजिए, नहीं तो अगर यही हाल रहा तो मैं कुछ दिनों के लिए पेट्रोल पंप ही बंद कर दूंगा, जब तक ये अफवाहें बंद नहीं होतीं’।

बिहार में नीतीश युग का अंत, 30 मार्च को CM पद से देंगे इस्तीफा

बिहार में करीब 2 दशक बाद नीतीश युग खत्म होने जा रहा है।

सूत्रों ने बताया कि नीतीश कुमार 30 मार्च को सीएम पद से इस्तीफा देंगे। गत 16 मार्च को नीतीश कुमार राज्य सभा के लिए निर्वाचित हो चुके हैं।

30 मार्च को नीतीश कुमार बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देंगे।

29 मार्च तक बिहार विधान सभा और परिषद की छुट्टी है।

दरअसल, नीतीश कुमार ने गत 5 मार्च को एक्स पर पोस्ट कर राज्य सभा जाने की जानकारी दी थी। हालांकि चर्चा पहले ही शुरू हो गई थी।

रामलला का सूर्य तिलक: पंचामृत से अभिषेक अयोध्या में 10 लाख श्रद्धालु पहुंचे

अयोध्या में रामनवमी पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे से रामलला का सूर्य तिलक हुआ। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रामलला का यह दूसरा सूर्य तिलक है।

दोपहर 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में रामलला का सूर्य तिलक किया गया और ललाट पर 9 मिनट तक नीली किरणें पड़ीं।

सूर्य तिलक के साथ ही रामलला का जन्म हो गया। इसकी बाद विशेष पूजा और आरती हुई।

इससे पहले, गर्भगृह को फूलों से सजाया गया। सुबह 5.30 बजे रामलला की आरती की गई। भगवान को पीतांबर पहनाए गए।

श्रद्धालु सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक यानी 18 घंटे दर्शन होंगे। पहले सुबह 6:30 से रात 9:30 तक दर्शन होते थे।

सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10-10 रुपए घटाई

सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10-10 रुपए की कटौती कर दी है।

पेट्रोल पर ड्यूटी ₹13 रुपए प्रति लीटर से घटाकर ₹3 रुपए, जबकि डीजल पर ₹10 से शून्य कर दी गई है। न्यूज एजेंसी PTI ने यह जानकारी दी।

यूएस-इजराइल के साथ ईरान की जंग के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 73 डॉलर से बढ़कर 105 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं।

इससे तेल कंपनियों को घाटा हो रहा था। घाटा कवर करने के लिए तेल कंपनियां दाम बढ़ा सकती थीं।

एक्साइज ड्यूटी घटाकर पेट्रोल-डीजल के दामों को स्थिर रखा गया है।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में खामेनेई की तस्वीर लेकर प्रदर्शन: बीजेपी-कांग्रेस विधायकों में भी विवाद

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में शुक्रवार को ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत को लेकर प्रदर्शन हुआ।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता खामेनेई की तस्वीर लेकर सदन के अंदर पहुंचे और समर्थन में नारेबाजी की। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओ ने खामेनेई के पोस्टर भी लहराए।

इस बीच, सदन में कांग्रेस और बीजेपी नेताओं के बीच धक्का-मुक्की का भी वीडियो सामने आया। हालांकि, ये विवाद भाजपा नेताओं के राहुल पर कमेंट को लेकर था।

दरअसल कांग्रेस विधायक इरफान हाफिज पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगा रहे थे।

जवाब में भाजपा विधायक युद्धवीर सेठी ने कहा, ‘राहुल गांधी पप्पू हैं।’ इसके बाद दोनों नेताओं में हाथापाई होने लगी।

UAE हॉर्मुज खोलने के लिए इंटरनेशनल फोर्स में शामिल होगा: बहरीन भी अमेरिका का साथ देने को तैयार

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने अमेरिका को जानकारी दी है कि वह होर्मुज को फिर से खोलने के लिए बनाए जाने वाले इंटरनेशनल फोर्स में शामिल होने के लिए तैयार है।

फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक UAE हॉर्मुज सिक्योरिटी फोर्स बनाने के लिए सऊदी अरब जैसे कई देशों को साथ लाने की कोशिश भी कर रहा है।

इसका मकसद ईरानी हमलों से सुरक्षा देना और जहाजों को एस्कॉर्ट करना है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के हमलों का सबसे ज्यादा असर UAE पर पड़ा है और उसके तेल निर्यात से जुड़े पोर्ट को भी निशाना बनाया गया है। इस पहल को अब तक बहरीन का समर्थन मिला है।

वहीं, UAE और बहरीन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में प्रस्ताव लाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे इस टास्कफोर्स को अंतरराष्ट्रीय वैधता मिल सके।

अमेरिका भी चाहता है कि इस रुट को जल्द से जल्द फिर से खोला जाए, लेकिन बिना सैन्य सुरक्षा के यह आसान नहीं माना जा रहा।

यूपी-MP और राजस्थान में अगले 3 दिन बारिश: उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना

राजस्थान, मध्य प्रदेश और यूपी में आज से तीन दिन तक बारिश की संभावना है।

राजस्थान में बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ सहित 8 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट है।

वहीं मध्य प्रदेश में 24 घंटे के अंदर ग्वालियर समेत 7 जिलों में आंधी-बारिश हो सकती है।

इससे पहले गुरुवार को प्रदेश में दिन का पारा 41.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

यूपी में शुक्रवार सुबह लखनऊ, मेरठ समेत 10 जिलों में बादल छाए। उत्तराखंड में बर्फबारी हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में गुरुवार शाम एवलांच आया, जिसमें 20 से ज्यादा गाड़ियां फंस गईं।

बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) की टीम ने मौके पर पहुंचकर देर रात सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

- Advertisement -spot_img