HomebreakingnewsTOP NEWS: मलेशिया पहुंचे मोदी, भारतीय पीएम को रिसीव करने खुद पहुंचे...

TOP NEWS: मलेशिया पहुंचे मोदी, भारतीय पीएम को रिसीव करने खुद पहुंचे PM इब्राहिम

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

मलेशिया पहुंचे मोदी को रिसीव करने खुद पहुंचे PM इब्राहिम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 8 साल बाद मलेशिया दौरे पर पहुंचे।

मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम उन्हें एयरपोर्ट पर अपनी कार से रिसीव किया।

इसके बाद पीएम मोदी कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे हैं।

यहां उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम खुद एयरपोर्ट पर मेरा स्वागत करने आए। वे मुझे अपनी कार से यहां लाए। इतना ही नहीं, उन्होंने मुझे अपनी सीट पर भी बैठाया। मैंने कहा कि यह खास सम्मान भारत और भारतीय समुदाय के प्रति उनके प्यार और सम्मान को दिखाता है।

सांसद पप्पू यादव को दो दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को कोर्ट ने ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है, लेकिन फिलहाल वो जेल नहीं जाएंगे।

उन्हें PMCH ले जाया जाएगा। अस्पताल में पुलिस कस्टडी में उनका इलाज होगा।

सांसद को शनिवार सुबह एंबुलेंस से पटना सिविल कोर्ट लाया गया था।

31 साल पुराने धोखे से कमरा किराए पर लेने के केस में पुलिस ने शुक्रवार देर रात 12 बजे पप्पू यादव को गिरफ्तार किया था।

पटना की विशेष अदालत ने पप्पू यादव समेत 3 आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी के आदेश दिए थे।

एपस्टीन फाइल्स में अनिल अंबानी की चैट सामने आई

अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन ने जो दस्तावेज जारी किए हैं, उसमें अनिल अंबानी से जुड़े नए खुलासे सामने आए हैं।

ये दस्तावेज एपस्टीन और उद्योगपति अनिल अंबानी के बीच 2017 से 2019 के दौरान हुई बातचीत से जुड़े हैं।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें कारोबार, वैश्विक मामलों और महिलाओं को लेकर चर्चा हुई। 9 मार्च 2017 की बातचीत में अनिल ने एपस्टीन से पूछा- क्या सुझाव है?

इस पर एपस्टीन ने लिखा- मुलाकात ‘मजेदार’ बनाने के लिए ‘लंबी स्वीडिश ब्लॉन्ड महिला’ बेहतर होगी। इसके बाद अंबानी ने जवाब दिया, ‘इसे अरेंज करो।’ बातचीत तब की है।

रिकॉर्ड बताते हैं कि दोनों के बीच पेरिस और न्यूयॉर्क में मिलने की योजना बनीं। मई 2019 में अनिल अंबानी के न्यूयॉर्क दौरे के वक्त एपस्टीन ने उन्हें मैनहैटन स्थित अपने घर बुलाया, जहां दोनों मिले।

पप्पू यादव 31 साल पुराने केस में पटना से गिरफ्तार: राहुल, प्रियंका ने कहा- आवाज दबाने की कोशिश

सांसद पप्पू यादव को शनिवार सुबह बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल PMCH (पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) लाया गया। उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और शुगर की तकलीफ है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध बताया है। उन्होंने X पर लिखा- ये आवाज दबाने की कोशिश है। प्रियंका गांधी ने भी गिरफ्तारी के विरोध में पोस्ट शेयर किया।

इधर, सांसद की गिरफ्तारी के विरोध में समर्थक सड़क पर उतर गए हैं, आरा में CM नीतीश का पुतला फूंका गया है। जानकारी के मुताबिक, आज उनकी कोर्ट में पेशी भी हो सकती है।

इससे पहले पटना पुलिस ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को शुक्रवार देर रात 12 बजे गिरफ्तार किया।

धोखे से कमरा किराए पर लेने के 31 साल पुराने केस में पटना की विशेष अदालत ने पप्पू यादव समेत 3 आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी के आदेश दिए थे।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर काल बना कंटेनर, 15 यात्रियों को मारी टक्कर, 6 की मौत

मथुरा जिले के सुरीर कोतवाली इलाके में दर्दनाक हादसे में 6 लोगों ने जान गंवा दी। वहीं 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतकों में औरेया के सोनू, बस्ती के देवेश, कन्नौज के असलम, दिल्ली के संतोष का नाम सामने आया है। दो यात्रियों की अभी शिनाख्त हो रही है।

हादसे पर सीएम योगी ने तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया।

सीएम योगी ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने और राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

MP में उमरिया सबसे ठंडा: भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित 10 जिलों में हल्का कोहरा

मध्य प्रदेश में तेज सर्दी का दौर जारी है। प्रदेश के कई शहरों में बीती रात तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

11 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। उमरिया सबसे ठंडा शहर रहा, जहां पारा गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि जबलपुर में 10.8 डिग्री और उज्जैन में 13 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, उमरिया के बाद रीवा दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया।

खजुराहो में भी 7.4 डिग्री, मंडला में 7.9 डिग्री, नौगांव में 8.8 डिग्री, सतना में 8.9 डिग्री, राजगढ़ और शिवपुरी में 9 डिग्री, पचमढ़ी में 9.4 डिग्री तथा दमोह और मलाजखंड में 9.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम

8 फरवरी- हल्का कोहरा रहेगा। बारिश का अलर्ट नहीं है, लेकिन ठंड का असर बढ़ा हुआ रहेगा।

9 फरवरी- कई जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा रहेगा। इस दिन बारिश का अलर्ट नहीं है।

- Advertisement -spot_img