HomeएंटरटेनमेंटBigg Boss OTT 3: 30 साल बाद वापसी करेंगी 'तिरछी टोपी वाले'...

Bigg Boss OTT 3: 30 साल बाद वापसी करेंगी ‘तिरछी टोपी वाले’ सॉन्ग से मशहूर हुईं सोनम

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Sonam in Bigg Boss OTT 3: साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म त्रिदेव का गाना तिरछी टोपी वाले काफी मशहूर हुआ था। और उससे भी ज्यादा मशहूर हुईं थी फिल्म की एक्ट्रेस सोनम खान। जिन्होंने अपनी खूबसूरती और मासूमियत से लोगों का दिल जीत लिया था।

लेकिन सोनम ज्यादा दिनों तक लोगों को एंटरटेन नहीं कर पाई और शादी के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया को भी अलविदा कह दिया। पर अब करीब 30 साल बाद सोनमम वापस फैंस को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं।

खबरों की माने तो इस साल बिग बॉस ओटीटी 3 में सोनम भी हिस्सा ले सकती हैं। आइए जानते हैं सोनम के फिल्मी सफर के बारे में…

कौन है सोनम
सोनम का जन्म 2 सिंतबर 1972 को मुंबई में हुआ था। माता-पिता ने उनका नाम बख्तावर खान रखा था। वे दिग्गज अभिनेता मुराद की पोती और रजा मुराद की भतीजी हैं। फिल्ममेकर यश चोपड़ा ने उन्हें उनका स्क्रीन नाम सोनम दिया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam Khan (@sonamkhan_72)

15 साल में शुरू किया करियर
सोनम ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 15 साल की उम्र में तेलुगु फिल्म सम्राट (1987) से की थी, इसके बाद अगले साल फिल्म विजय (1988) से बॉलीवुड में डेब्यू किया। लेकिन सोनम को असली पहचान 1989 में रिलीज हुई फिल्म त्रिदेव से मिली थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam Khan (@sonamkhan_72)

अगले दो सालों में सोनम ने क्रोध, अजूबा और विश्वात्मा सहित करीब 20 फिल्मों में काम किया। साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म इंसानियत में सोनम आखिरी बार परदे पर दिखाई दी थी।

प्यार के लिए छोड़ा करियर
जब सोनम का करियर पीक पर था तबी उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ दी और स्विट्जरलैंड चली गईं।

दरअसल, 1991 में सोनम की मुलाकात निर्माता गुलशन राय के बेटे राजीव राय से हुई और उन्हें प्यार हो गया।

उसी साल महज 18 साल की उम्र में सोनम ने राजीव के साथ शादी कर ली और फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया।

15 साल के सेपरेशन के बाद हुआ तलाक
सोनम और राजीव ने 1991 में शादी की और अगले साल ही एक बेटे के माता-पिता बने। लेकिन दोनों के बीच दूरिया आने लगी, दरअसल सोनम वापस फिल्मों में आना चाहती थी लेकिन राजीव इसके खिलाफ थे।

2001 में, सोनम और राजीव अलग हो गए लेकिन तलाक नहीं लिया। 2016 में, 15 साल के सेपरेशन के बाद इस कपल ने आखिरकार तलाक ले लिया।

2017 में की दूसरी शादी
राजीव से अलग होने के बाद सोनम ने 2017 में दूसरी शादी की। तब उनका बेटा 23 साल का था। सोनम ने दूसरी शादी अपने डॉक्टर फ्रेंड मुरली से की।

SONAM SECOND WEDDING
SONAM SECOND WEDDING

सोशल मीडिया पर एक्टिव
सोनम सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अपनी रील्स और फोटोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। 51 साल की उम्र में भी सोनम काफी फिट हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam Khan (@sonamkhan_72)

30 साल बाद करेंगी वापसी
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सोनम फाइनली 30 साल बाद बिग बॉस ओटीटी 3 के जरिए ग्लैमर वर्ल्ड में वापसी करने के लिए तैयार हैं।

हालांकि अभी तक इसे लेकर ऑफिशियली अनाउंसमेंट नहीं हुई है लेकिन सोनम के फैंस इस खबर से बेहद खुश हैं।

Bigg Boss OTT 3

ये भी पढ़ें-

सोनाक्षी सिन्हा के होने वाले दूल्हे जहीर इकबाल का सलमान खान से है ये खास रिश्ता

Bollywood हीरो नहीं ये हैं बिहार के नेता चिराग पासवान, बने लड़कियों के नए Crush

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरें

Breaking News : 16 October

Breaking News : 15 October