- 10 Celebrity Parents Of 2024: साल 2024 में कई सेलिब्रिटीज के घर में खुशखबरी आई।
कोई शादी के 9 साल बाद माता-पिता बना तो किसी ने 6 साल बाद अपने पहले बच्चे का वेलकम किया।
इस लिस्ट में बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी इंडस्ट्री और साउथ इंडस्ट्री की एक्ट्रेस के नाम भी शामिल है जो इस साल मां बनी हैं।
दिलचस्प बात ये है कि सबने अपने बच्चों के एक से बढ़कर एक नाम रखे, जो लोगों को काफी पसंद आए हैं।
आइए जानते हैं इनके बारे में…
1. दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह शादी के 6 साल बाद 8 सितंबर, 2024 को बेटी के माता-पिता बने। जिसका नाम दोनों ने दुआ रखा।
दीपिका ने 29 फरवरी को एक खूबसूरत पोस्ट कर फैंस को ये खुशखबरी सुनाई थी।
हाल ही में क्रिसमस के मौके पर कपल ने पैपराजी को बेटी की शक्ल दिखाई है।

2. वरुण धवन- नताशा दलाल
एक्टर वरुण धवन भी शादी के 3 साल बाद 3 जून 2024 को बेटी के पापा बने। उन्होंने अपनी बेटी का नाम लारा रखा है।
वरुण ने अपनी बचपन की दोस्त और फैशन डिजाइनर नताशा दलाल से 24 जनवरी 2021 में शादी की थी।

3. यामी गौतम- आदित्य धार
एक्ट्रेस यामी गौतम और उनके डायरेक्टर हसबैंड आदित्य धार भी 10 मई 2024 को पैरेंट बने।
यामी ने एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने वेदाविद रखा है।
यामी ने फरवरी में आर्टिकल-370 के ट्रेलर लॉन्च पर फैंस को ये खुशखबरी दी थी।

4. ऋचा चड्ढा- अली फजल
एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और मिर्जापुर एक्टर अली फजल शादी के 3 साल बाद 16 जुलाई 2024 को माता-पिता बने।
एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने जुनैरा इदा फजल रखा।

5. विक्रांत मैसी-शीतल ठाकुर
12th फेल और द साबरमती एक्सप्रेस से सुर्खियों में रहे एक्टर विक्रांत मैसी भी साल 2024 में पिता बने।
उनकी पत्नी और एक्ट्रेस शीतल ठाकुर ने 7 फरवरी को बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम कपल ने वरदान रखा है।

6. राधिका आप्टे
बॉलीवुड की मल्टीटैलेंटेड एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने 13 दिसंबर को बेटी को ब्रेस्ट फीड कराते हुए एक फोटो शेयर की थी जिससे लोगों को पता चला कि वो मां बन चुकी हैं।
राधिका अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखती हैं, इसलिए कम ही लोग जानते थे कि वो शादीशुदा हैं।
राधिका ने कुछ दिन पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी फोटोशूट की फोटोज शेयर की थीं।

7. साउथ एक्ट्रेस अमाला पॉल
साउथ एक्ट्रेस अमाला पॉल ने 11 जून 2024 को एक बेटे को जन्म दिया।
इससे पहले उन्होंने 27 मई को ग्रीन बॉडीकॉन ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक बेहद ही खूबसूरत फोटो शेयर कर फैंस को ये खुशखबरी दी थी।

तमिल एक्ट्रेस अमाला ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी ए.एल. विजय से साल 2017 में टूट गई थी।
इस साल सिर्फ बॉलीवुड सेलेब ही नहीं, बल्कि टेलीविजन सेलेब्स के घर भी बच्चों की किलकारियां गूंजी हैं।
आइए जानते हैं इनके नाम…
8. टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी
टीवी की गोपी बहू यानि एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने 18 दिसंबर को बेटे को जन्म दिया।
ये खुशखबरी उनके पति शहनवाज शेख ने शेयर की है। दोनों ने साल 2022 में शादी की थी।

9. युविका चौधरी- प्रिंस नरूला
बिग बॉस सीजन 9 के विनर प्रिंस नरूला और उनकी एक्ट्रेस वाइफ युविका चौधरी भी शादी के 6 साल बाद माता-पिता बने।
साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे प्रिंस और युविका के घर 19 अक्टूबर 2024 को बेटी ने जन्म लिया।
बता दें कि हाल ही में युविका और प्रिंस के बीच अनबन की खबरों ने खूब जोर पकड़ा है।

10. टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी
फेमस टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने 22 अक्टूबर, 2024 को बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने लीला रखा है।

दृष्टि ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और एक्टर धीरज खेमका के साथ साल 2015 में शादी की थी। दोनों शादी के 9 साल बाद पैरेंट बने हैं।