Rajinikanth on Dhurandhar 2: भारतीय सिनेमा के पर्दे पर एक बार फिर देशभक्ति और एक्शन का ऐसा जादू चला है कि बॉक्स ऑफिस के पुराने रिकॉर्ड्स ताश के पत्तों की तरह ढह रहे हैं।
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने रिलीज के महज पांच दिनों के अंदर ही दुनिया भर में पर ₹800 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।
सोमवार (पांचवें दिन) के वर्किंग डे होने के बावजूद फिल्म ने भारत में ₹65 करोड़ का शानदार नेट कलेक्शन किया, जो यह दर्शाता है कि दर्शकों के बीच इस फिल्म का क्रेज किस कदर हावी है।
कमाई का पूरा गणित
फिल्म की सफलता को समझने के लिए इसके आंकड़ों पर नजर डालना जरूरी है।
भारत में फिल्म का अब तक का कुल नेट कलेक्शन ₹519.12 करोड़ हो चुका है।
यहां ‘नेट कलेक्शन’ का मतलब वह कमाई है जो सरकार को टैक्स देने के बाद बचती है।
#DhurandharTheRevenge is running RIOTS at the Global Box Office 🧨🔥🧨🔥
Dhurandhar 2 has Minted 856 Cr+ at the Global Box Office in Just 5 Days including Paid Previews 💥💥💥💥💥💥💥💥💥
Day 1 : 145 Cr
Day 2 : 83 Cr
Day 3 : 117 Cr
Day 4 : 121 Cr
Day 5 : 66 CrTotal NBOC :… pic.twitter.com/Ap0nmOcr4m
— KBP Reviews (@KshitizCritic) March 24, 2026
वहीं, अगर ‘ग्रॉस कलेक्शन’ (टिकटों की कुल बिक्री) की बात करें, तो यह आंकड़ा ₹619.76 करोड़ तक जा पहुंचा है।
सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि सात समंदर पार भी ‘धुरंधर 2’ का परचम लहरा रहा है।
ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने ₹210 करोड़ बटोरे हैं, जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹829.76 करोड़ हो गया है।
इस रफ्तार के साथ, यह 5 दिनों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी भारतीय फिल्म बन गई है।
फिलहाल इस लिस्ट में ‘पुष्पा 2’ (₹881.26 करोड़) पहले स्थान पर है।
₹800 Crore Storm! ‘Dhurandhar 2’ Shatters Global Box Office Records
Aditya Dhar’s spy thriller Dhurandhar 2, starring Ranveer Singh, has created history by racing past ₹800 crore worldwide. Despite a Gulf ban, the film dominated globally, becoming one of the fastest Indian… pic.twitter.com/a2jkjwC1OT
— Amit Bhatia (ABP News) (@amitbhatia1509) March 24, 2026
PK और छावा को छोड़ा पीछे, अब ‘स्त्री 2’ की बारी
सोमवार की कमाई के साथ ही ‘धुरंधर 2’ ने विक्की कौशल की ‘छावा’ (₹807 करोड़) और आमिर खान की ‘पीके’ (₹769 करोड़) के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।
ट्रेड पंडितों का मानना है कि मंगलवार का सूरज ढलने तक यह फिल्म ‘कांतारा चैप्टर वन’ (₹870 करोड़) और ‘स्त्री 2’ (₹880 करोड़) को भी पछाड़ देगी और ₹900 करोड़ के क्लब में एंट्री कर लेगी।
अब सबकी निगाहें ₹1000 करोड़ के जादुई आंकड़े पर टिकी हैं।

किस भाषा में कितनी हुई कमाई?
फिल्म के पांचवें दिन के कलेक्शन में सबसे बड़ा हिस्सा हिंदी बेल्ट से आया है।
हिंदी वर्जन ने सोमवार को अकेले ₹60 करोड़ कमाए।
इसके अलावा, दक्षिण भारत में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
तेलुगु में ₹3.50 करोड़, तमिल में ₹1.20 करोड़ और कन्नड़ व मलयालम में करीब ₹15-15 लाख का कलेक्शन दर्ज किया गया।

रजनीकांत ने आदित्य धर को कहा- बॉक्स ऑफिस का बाप
फिल्म की इस जबरदस्त सफलता के बीच दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत ने फिल्म की जमकर तारीख की है।
रजनीकांत ने फिल्म को ‘हर भारतीय के लिए जरूरी’ बताते हुए लिखा, “आदित्य धर बॉक्स ऑफिस के बाप हैं! रणवीर और पूरी टीम को बधाई।”
इस तारीफ से गदगद आदित्य धर ने इसे अपने करियर का सबसे भावुक पल बताया।
उन्होंने कहा कि रजनीकांत जैसे दिग्गज से ‘मस्ट वॉच’ सुनना किसी आशीर्वाद से कम नहीं है।
Sir, we’ve all grown up measuring “entertainment” with just one benchmark, YOU. ❤️⁰Making us whistle, laugh, cry and feel larger than life for decades and still doing it with the same swag and grace, that’s pure magic.
So for you to call Dhurandhar 2 a “must watch” feels like…— Aditya Dhar (@AdityaDharFilms) March 23, 2026
साउथ के सितारों का मिला साथ
सिर्फ रजनीकांत ही नहीं, बल्कि महेश बाबू, अल्लू अर्जुन, राम चरण और जूनियर एनडीआर जैसे बड़े सितारों ने भी ‘धुरंधर 2’ की सराहना की है।
महेश बाबू ने रणवीर सिंह के अभिनय और शाश्वत सचदेव के म्यूजिक को शानदार बताया।
अल्लू अर्जुन ने फिल्म के ‘स्वैग और देशभक्ति’ के संगम को सलाम किया।
राम चरण ने इसे एक बेहद प्रभावी (Impactful) फिल्म करार दिया।

जूनियर एनटीआर ने फिल्म को दमदार प्रोजेक्ट बताया था।

दमदार स्टारकास्ट
‘धुरंधर 2’ की सफलता के पीछे इसकी मजबूत स्टारकास्ट और आदित्य धर का विजन है।
फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल ने अपनी एक्टिंग से जान फूंक दी है।
जियो स्टूडियोज के बैनर तले बनी इस फिल्म को आदित्य धर ने ही लिखा और डायरेक्ट किया है।
ANOTHER ALL TIME RECORD ⚠️#Dhurandhar2 becomes the first Indian film to hit €600K in its opening weekend in Germany, beating the previous record set by #Pathaan 🔥🔥🔥#DhurandharTheRevenge is literally creating all time records everywhere! 💥💥 pic.twitter.com/Cadmpzoyjz
— let’s x Cinematica (@letsxCinematica) March 23, 2026
#Dhurandhar2 #RanveerSingh #BoxOfficeIndia #AdityaDhar #Rajinikanth #BollywoodNews #Dhurandhar2Collection #1000CroreClub


