Homeएंटरटेनमेंट2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्म बनी धुरंधर: बॉक्स ऑफिस पर तोड़े...

2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्म बनी धुरंधर: बॉक्स ऑफिस पर तोड़े ये रिकॉर्ड, इन बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Dhurandhar worldwide collection: रणवीर सिंह स्टारर डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ का तूफान बॉक्स ऑफिस पर लगातार जारी है।

रिलीज के 18 दिनों में ही इसने दुनिया भर में 877 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

इसके साथ ही ‘धुरंधर’ साल 2025 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

इतना ही नहीं इस फिल्म ने ‘कांतारा: द लीजेंड-चैप्टर 1’ को भी पीछे छोड़ दिया है। जिसने वर्ल्ड वाइड 850 करोड़ का कारोबार किया था।

दूसरे सप्ताहांत में एनिमल को भी पछाड़ा

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अभी तक 598 करोड़ रुपये कमाए हैं।

दूसरे सप्ताहांत पर इसने शानदार कमाई की, जो रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ के दूसरे सप्ताहांत से कहीं ज्यादा थी।

रिलीज के 17वें दिन (रविवार) को ‘धुरंधर’ ने 38.5 करोड़ कमाए, जबकि ‘एनिमल’ ने उसी दिन 14.5 करोड़ ही कमाए थे।

यहां तक कि ‘धुरंधर’ के 18वें दिन (सोमवार) की कमाई (19.70 करोड़) भी ‘एनिमल’ के दूसरे सप्ताहांत के किसी भी दिन से अधिक रही।

बॉलीवुड की टॉप फिल्मों की सूची में शामिल

‘धुरंधर’ ने अपनी यात्रा के महज 18 दिनों में ही ‘सीक्रेट सुपरस्टार’, ‘सुल्तान’ और ‘छावा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए बॉलीवुड की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का दर्जा हासिल कर लिया है।

अब इसकी नजर आगे की रैंकिंग पर है।

बाजार के विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले क्रिसमस सीजन तक ‘धुरंधर’, सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ (900 करोड़) और ‘एनिमल’ (917 करोड़) को पार करते हुए बॉलीवुड की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बन सकती है।

वर्तमान में आमिर खान की ‘दंगल’ (1968 करोड़) टॉप पर है।

2025 की टॉप कमाई वाली फिल्में

‘धुरंधर’ ने इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म होने का खिताब हासिल कर लिया है।

इसके बाद कन्नड़ फिल्म ‘कांतारा-द लीजेंड’ (850 करोड़) और विक्की कौशल की हिंदी फिल्म ‘छावा’ (797 करोड़) का स्थान है।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार देखते हुए सभी को उम्मीद है कि ये फिल्म आने वाले दिनों में 1000 करोड़ का कलेक्शन भी कर लेगी।

- Advertisement -spot_img