Monalisa Wedding Love Jihad: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली मोनालिसा, जो साल 2025 के महाकुंभ में रुद्राक्ष बेचते हुए अपनी सादगी और सुंदरता के कारण सोशल मीडिया पर रातों-रात सनसनी बन गई थीं, आज एक नई वजह से चर्चा में हैं।
मोनालिसा ने केरल के तिरुवनंतपुरम में अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ मंदिर में शादी कर ली है।
इस अंतरधार्मिक विवाह ने न केवल सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है, बल्कि मध्य प्रदेश से लेकर केरल तक राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में भी हलचल पैदा कर दी है।

एक तरफ जहां कपल इसे सच्चा प्यार बता रहा है, वहीं दूसरी ओर फिल्म जगत के लोग और मोनालिसा का परिवार इसे एक गहरी साजिश करार दे रहा है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया बड़ा खुलासा
गुरुवार को तिरुवनंतपुरम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोनालिसा और फरमान खान मीडिया के सामने आए।
उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस सुरक्षा की मांग की।
फरमान ने उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया कि मोनालिसा नाबालिग है।

उन्होंने मैरिज सर्टिफिकेट दिखाते हुए कहा कि केरल सरकार के ‘स्मार्ट ऐप’ और पुआर पंचायत के जरिए उनकी शादी रजिस्टर्ड हुई है।
अगर उम्र कम होती, तो सरकारी सिस्टम में शादी दर्ज ही नहीं हो पाती।
मोनालिसा ने भावुक होते हुए कहा, “मेरे घरवाले गांव में ही मेरी शादी कहीं और तय कर रहे थे। घर में मेहमान तक आ चुके थे। मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा था। मैंने फरमान से कहा कि अगर आप मुझसे शादी नहीं करोगे, तो मैं आत्महत्या (सुसाइड) कर लूंगी। मैं किसी और के साथ अपनी जिंदगी की कल्पना नहीं कर सकती थी।”
Hindu Girls are doomed
Day by day love jihad cases increasing #Viralvideo #Monalisa
pic.twitter.com/3vl9jm7yEg— Dattu (@MaiHuDattu) March 12, 2026
फरमान का पक्ष: ‘वो अपने धर्म में रहेगी’
शादी को लेकर चल रहे ‘लव जिहाद’ के आरोपों पर फरमान खान ने दो टूक जवाब दिया।
उन्होंने कहा, “यह कोई लव जिहाद नहीं है। हम दोनों कलाकार हैं और सबसे पहले इंसान हैं। मोनालिसा अपने हिंदू धर्म का पालन करेगी और मैं अपने मुस्लिम धर्म का। मैं मंदिर भी जाता हूं और मस्जिद भी। हमारे बीच धर्म कभी दीवार नहीं बनेगा।”
फरमान ने यह भी बताया कि वे दोनों पिछले 6 महीने से एक-दूसरे को जानते हैं और एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात हुई थी।
फरमान के मुताबिक, प्रपोजल पहले मोनालिसा की तरफ से आया था।
Viral #KumbhMela fame #Monalisa Bhosle has reportedly married her boyfriend Farman Khan at a temple in Thiruvananthapuram. The couple has sought protection from #Kerala Police amid family opposition to their relationship.
Monalisa from Indore, Madhya Pradesh, shot to fame after a… pic.twitter.com/P41vBSCLZs— Ashish (@KP_Aashish) March 11, 2026
परिवार का दर्द: ‘धोखे से ले गए केरल’
दूसरी ओर, महेश्वर में मोनालिसा का परिवार गहरे सदमे और गुस्से में है।
मोनालिसा के पिता जयसिंह भोंसले का आरोप है कि 2 मार्च को कुछ लोग केरल से आए थे।
उन्होंने वादा किया था कि वे मोनालिसा को फिल्मों में बड़ा ब्रेक देंगे और एक्टिंग सिखाएंगे।
पिता ने बताया कि वह खुद बेटी के साथ केरल गए थे, लेकिन वहां पहुंचने के बाद पासा पलट गया।
मोनालिसा ने उन्हीं लोगों में से एक, फरमान से शादी कर ली।

पिता का कहना है कि उन्होंने बेटी को बहुत समझाया, वापस घर चलने की मिन्नतें कीं, लेकिन वह नहीं मानी।
मोनालिसा के बड़े पापा और चाचा का कहना है कि उनकी बेटी को डराया-धमकाया गया है या फिर उस पर ‘जादू-टोना’ किया गया है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उनकी बेटी को इस चंगुल से छुड़ाया जाए।
परिवार का कहना है कि जिस बेटी को उन्होंने आगे बढ़ाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी, उसने एक पल में उनसे नाता तोड़ लिया।

फिल्म डायरेक्टर के गंभीर आरोप
मोनालिसा को अपनी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में कास्ट करने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा इस शादी से बेहद नाराज हैं।
उन्होंने इसे ‘विश्वासघात’ बताया है। मिश्रा का कहना है कि उन्होंने एक साधारण लड़की को मौका देने के लिए 10 करोड़ रुपये का कर्ज लेकर फिल्म बनाई, लेकिन उसने बीच में ही भागकर सब बर्बाद कर दिया।
उन्होंने इसे एक सोची-समझी साजिश और ‘लव जिहाद’ का हिस्सा बताया है।

मोनालिसा केरल में रहना चाहती हैं
मोनालिसा फिलहाल केरल में ही रहना चाहती हैं। उनका कहना है कि केरल में जाति और धर्म का भेदभाव कम है और वे वहां सुरक्षित महसूस करती हैं।
वहीं, उज्जैन में उन्हें एक्टिंग की ट्रेनिंग देने वाले महेंद्र लोधी ने बताया कि मोनालिसा काफी टैलेंटेड हैं और उन्होंने तेलुगू फिल्म ‘लाइफ’ भी साइन की थी।
उनके अचानक इस फैसले से उनके करियर पर क्या असर पड़ेगा, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
The Muslim man, Farman Khan, who married Monalisa, says that his 6-month love with her is equal to 60 years.
With such sweet words, these peacefuls manage to influence Hindu girls. pic.twitter.com/sX5bIbjND2
— Saffron Chargers (@SaffronChargers) March 11, 2026
महेश्वर के स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों ने इस मामले को लेकर आक्रोश व्यक्त किया है।
बीजेपी नेताओं ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करने की बात कही है।
फिलहाल, मोनालिसा और फरमान पुलिस की निगरानी में हैं और अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे हैं, जबकि पीछे उनका परिवार आंसुओं और सवालों के बीच खड़ा है।
#MonalisaBhonsle #Mahakumbh2025 #ViralGirl #LoveJihadControversy #KeralaMarriage #FarmanKhan #TrendingNews #MadhyaPradeshToKerala
