Kerala Story Beef Scene Controversy: फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ अपनी रिलीज से पहले ही देश के सिनेमाई और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है।
विवाद की मुख्य वजह फिल्म का वह ट्रेलर है, जिसमें एक मुस्लिम परिवार को एक लड़की को जबरदस्ती गोमांस (बीफ) खिलाते हुए दिखाया गया है।
इसी सीन को लेकर मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी।
जिस पर फिल्म के निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह चुप नहीं रहे और उन्होंने अनुराग पर सवाल उठाए।

“अनुराग मानसिक रूप से दुर्बल”
कामाख्या नारायण सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अनुराग कश्यप पर निजी हमला बोला।
उन्होंने कहा कि अनुराग कश्यप अब ‘मानसिक रूप से दुर्बल’ (कमजोर) हो चुके हैं और उन्हें हर चीज से समस्या होने लगी है चाहे वह फिल्म इंडस्ट्री हो, ब्राह्मण समाज हो या ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स।
कामाख्या ने तर्क दिया कि समाज में धर्म परिवर्तन कराने के लिए निर्दोष लड़कियों को गोमांस खिलाने जैसी घटनाएं हकीकत हैं और यह एक गंभीर अपराध है।
Audience doesn’t take him seriously”: Kamakhya Narayan Singh Director of Kerala Story 2 hits back at Anurag Kashyap over over his is sensitive comment which hurts HINDU community
Kerala story is made after reading 1500 articles and 70-80 FIRs anand making fun of HINDU victims… pic.twitter.com/gpbDTCiLd0
— Sheetal Chopra 🇮🇳 (@SheetalPronamo) February 23, 2026
अनुराग ने कहा था ‘प्रोपगैंडा’ और ‘बकवास’
इस सीन पर अनुराग कश्यप का कहना था कि असल जिंदगी में कोई किसी को इस तरह जबरदस्ती गोमांस नहीं खिलाता।
उन्होंने यहां तक कह दिया कि जब कोई किसी को जबरदस्ती खिचड़ी नहीं खिला पाता, तो बीफ कैसे खिलाएगा?
उन्होंने फिल्म को ‘प्रोपगैंडा’ और ‘बकवास’ करार देते हुए इसके इरादों पर सवाल उठाए थे।
रिपोर्टर: द केरल स्टोरी 2 पर आपका क्या विचार है?
अनुराग कश्यप: यह एक बकवास प्रचार फिल्म है, फिल्म लोगों को विभाजित करने और नफरत फैलाने की कोशिश करती है, निर्माता एक लालची है।
वह कहते रहते हैं, “ऐसे तो लोग खिचड़ी भी नहीं खिलाते जैसा फिल्म में बीफ खिला रहे हैं।” pic.twitter.com/Gp4h8uaA13
— ममता राजगढ़ (@rajgarh_mamta1) February 22, 2026
प्रकाश राज ने दिखाई ‘असली केरल’ की थाली
विवाद में दक्षिण भारतीय फिल्मों के दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज भी कूद पड़े हैं।
अपनी बेबाक राय के लिए मशहूर प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर खाने की कुछ तस्वीर शेयर की जिसमें बीफ, पोर्क और मछली एक साथ रखी हुई थीं।
उन्होंने पोस्ट में लिखा, “असली ‘द केरल स्टोरी’ यह है कि कैसे पोर्क, बीफ और मछली एक शाकाहारी सद्या (केरल का पारंपरिक भोजन) के साथ रहते हैं। यहां सब मिलजुलकर रहते हैं, इसी का नाम भाईचारा है।”
The real #KeralaStory is how pork, beef and fish coexist with vegetarian sadya and all of them live in harmony. Please relish 😍😍😍 #justasking happy Sunday everyone ❤️❤️ pic.twitter.com/Ea2JCPd6n6
— Prakash Raj (@prakashraaj) February 22, 2026
केरल के CM ने जताई नाराजगी
सिर्फ फिल्मी सितारे ही नहीं, बल्कि केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी इस फिल्म की कड़ी आलोचना की है।
उन्होंने कहा कि केरल को ‘आतंकवाद का केंद्र’ दिखाने की कोशिशें सरासर गलत और झूठी हैं।
सीएम ने इसे एक एजेंडा आधारित प्रोपगैंडा बताया जो केरल की छवि खराब करने के लिए बनाया गया है।
The reports regarding the release of a sequel to the hate-mongering film ‘The Kerala Story’ should be seen with utmost gravity. Having already seen through the communal agenda and blatant lies of the first part, Kerala will once again reject this attempt to demonise our secular…
— Pinarayi Vijayan (@pinarayivijayan) February 19, 2026
27 फरवरी को होगा फैसला
विपुल शाह द्वारा निर्मित यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
एक तरफ फिल्म के मेकर्स इसे कड़वी सच्चाई बता रहे हैं, तो दूसरी तरफ विरोधियों का मानना है कि यह समाज में नफरत और विभाजन पैदा करने का एक जरिया है।
“Forcefully feeding beef”
The Kerala Story 2 Real Event
(Another BJP RSS
Propaganda Saar) pic.twitter.com/QW2oC7wYbP— FoMö 🇮🇳🚩 (@fomo4nam0) February 17, 2026
फिलहाल, विचारधारा की इस जंग ने फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता और गुस्सा दोनों बढ़ा दिया है।
नीचे देखिए फिल्म का ट्रेलर…


