2025 Shadi Muhurat: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2025 शादी के लिए विशेष रूप से शुभ है, क्योंकि इस साल विवाह के 67 शुभ मुहूर्त हैं।
हिंदू संवत-2081 शादी के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।
15 जनवरी को खरमास समाप्त होते ही शादी सीजन की शुरुआत हो जाएगी।
16 जनवरी से शुरू होगीं शादियां
16 जनवरी से फिर से विवाह के मुहूर्त शुरू हो जाएंगे।
दरअसल, खरमास की वजह से पिछले एक महीने से शादियों पर रोक लगी हुई थी क्योंकि खरमास में कोई शुभ काम नहीं किया जाता।
सूर्य 15 जनवरी को मकर राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में 15 जनवरी से खरमास समाप्त हो जाएंगे।
![2025 marriage muhurat, January 2025 marriage muhurat, wedding news, wedding season, religion news,](https://chauthakhambha.com/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Image-2025-01-06-at-3.22.08-PM.jpeg)
शुभ कार्य के लिए सूर्य और गुरु का शुभ स्थिति में होना जरूरी
सूर्य जब गुरु की राशि धनु और मीन में प्रवेश करते हैं, तो वह अपने गुरु की सेवा में लग जाते हैं और उनका प्रभाव कम हो जाता है।
इसलिए भी इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं होता है।
शुभ कार्य के वक्त सूर्य और गुरु, दोनों का ही शुभ स्थिति में होना बेहद जरूरी होता है।
2025 में चातुर्मास कब से कब तक
चातुर्मास 7 जून-2025 को देवउठनी एकादशी से शुरू होगा। इस दौरान भा शादियां नहीं होंगी।
7 जून से 2 नवंबर-2025 तक 120 दिन का चातुर्मास रहेगा।
फिर 16 नवंबर 2025 से शादी जैसे शुभ कायों की शुरुआत होगी।
शुक्र अस्त होने के कारण मार्च माह में केवल दो ही मुहूर्त हैं। जब बृहस्पति के अस्त होने के बीच केवल 6 मुहूर्त होंगे।
इस महीने सबसे ज्यादा मुहूर्त
2025 के अंग्रेजी कैलेंडर पर नजर डालें तो 16 जनवरी से अगले 12 महीनों में 67 शुभ विवाह मुहूर्त होंगे।
महीने के हिसाब से गणना करें तो जनवरी में 9, फरवरी में 15, मार्च में 2, अप्रैल में 9, मई में 16, जून में 6, नवंबर में 8 और दिसंबर में 2 मुहूर्त होंगे।
मतलब सबसे ज्यादा शादी के मुहूर्त मई में तो सबसे कम मुहूर्त मार्च और दिसंबर में हैं।
12 महीनों में होलाष्टक, मिनारक, शुक्र-गुरु सूर्यास्त, चातुर्मास जैसे दिनों पर भी शादिया नहीं होगीं।
जानिए 2025 में किस महीने में कब-कब हैं शादी के मुहूर्त
- जनवरी 2025: 16, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 26 और 27 जनवरी।
- फरवरी 2025: 2, 3, 6, 7, 12, 13, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 23 और 25 फरवरी।
- मार्च 2025: 1, 2, 6, 7, 12 मार्च।
- अप्रैल 2025: 14, 16, 18, 19, 20, 21, 25, 29 और 30 अप्रैल।
- मई 2025: 1, 5, 6, 8, 10, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 27 और 28 मई।
- जून 2025: 2, 4, 5, 7 और 8 जून।
- नवंबर 2025: 2, 3, 6, 8, 12, 13, 16, 17, 18, 21, 22, 23, 25 और 30 नवंबर।
- दिसंबर 2025: 4, 5 और 6 दिसंबर।
ये खबर भी पढ़ें-
भारतीय महिलाओं के पास है दुनिया का 24000 टन सोना, इन 6 देशो को छोड़ा पीछे