Homeलाइफस्टाइलसांप को सताने का किया है पाप, तो यहां आकर हो जाएं...

सांप को सताने का किया है पाप, तो यहां आकर हो जाएं दोषमुक्त

और पढ़ें

Nag Panchami Raisen : नाग पंचमी भारत के खास त्योहारों में से एक है।

भारतीय परंपरा के अनुसार, नाग पंचमी साल में दो बार आती है। श्रावण मास की नाग पंचमी का विशेष महत्व होता है।

हिंदू पंचांग के अनुसार सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाई जाती है। इस दिन हर तरफ नाग देवता की उपासना की जाती है।

वहीं भारत के दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश में एक ऐसी जगह भी है जहां जाने से लोग सर्प दोष से मुक्त हो जाते हैं।

रायसेन में लगती है नागों की अदालत

इंसान जब अपराध या जुर्म करता है तो अदालत उसे सजा देने का काम करती है।

इसी तरह रायसेन जिले में नागपंचमी पर नागों की अदालत लगती है। जीवों से सताए लोगों को यहां मुकम्मल न्याय मिलता है।

ना यहां कोई वकील होता है, ना ही कोई दलीलें सुनी जाती हैं। नागों की अदालत शेषनाग के मंदिर के सामने लगती है।

यह मंदिर गैरतगंज तहसील के सिद्ध स्थान श्रीराम रसिया धाम सीहोरा खुर्द में स्थित है।

मान्यता है कि इस अदालत में आने वाला कोई भी इंसान बिना न्याय के वापस नहीं जाता है।

शरीर में प्रवेश करती है नागों की आत्मा

हर साल नागपंचमी के मौके पर इस आयोजन को देखने तेज वर्षा के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटती है।

आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन, ये बात बिल्कुल सत्य है कि महिला हो या पुरुष नाग की तरह रेंगकर नाग मंदिर तक आते है।

ये वो लोग होते हैं जिन्हें  सांप द्वारा काटा गया हो। ये सभी लोग एक-एक करके मंदिर के पुजारी के सामने पेशी देते हैं।

ऐसी मान्यता है कि, इस दौरान नागों की आत्मा लोगों के शरीर में प्रवेश करके उन्हें काटने का कारण बताती है।

दावा ये भी है कि, इस दौरान नाग से वचन दिलवाया जाता है कि, वो फिर किसी व्यक्ति को नहीं काटेंगे। फिर पंडा बाबा द्वारा दूध पिलाकर उन्हें मुक्ति दी जाती है।

वहीं मंदिर के पंडा द्वारा काशी बांधी जाती है। ठीक हुए लोग नाग पंचमी के दिन उसी काशी को खुलवाने भी पहुंचते है।

आस्था या अंधविश्वास

अब इसे आस्था कहें या अंधविश्वास लेकिन लोग बड़ी संख्या में इस स्थान से जुड़े हुए हैं।

आधुनिक युग में जहां अंधविश्वासों को तोड़कर विज्ञान ने काफी प्रगति की है और गंभीर रोगों के अत्याधुनिक इलाज की खोजें हुई है। इसके बावजूद भी ऐसे स्थानों से लोगों की आस्था जुड़ी है।

सांप को मारने वाले लोग अक्सर इस डर में जीते हैं कि नागिन आकर उनसे बदला ना ले। इसी वजह से उन्हें अक्सर नाग नागिन सपने में दिखाई देते हैं। उन्हें लगता है कि उन्होंने सांप को सताने का पाप किया है।

इसी दोष से मुक्ति पाने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग नाग पंचमी पर लगने वाली नागों की अदालत में आते हैं।

ये खबर भी पढ़ें – Nag Panchami 2024: कैसे हुई नागपंचमी की शुरुआत, इस दिन चूल्हे पर क्यों नहीं चढ़ाते तवा

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरें

Breaking News : 16 October

Breaking News : 15 October