Homeलाइफस्टाइलगाजियाबाद में 3 बहनों के सुसाइड के बाद पुलिस ने इन 4...

गाजियाबाद में 3 बहनों के सुसाइड के बाद पुलिस ने इन 4 ऑनलाइन गेम्स को बैन करने की सिफारिश की

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Online Game Ban in India: हाल ही में गाजियाबाद की ‘भारत सिटी’ सोसाइटी में तीन सगी बहनों की आत्महत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

12, 14 और 16 साल की इन तीन नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी थी।

इस मामले में गाजियाबाद पुलिस (डीसीपी ट्रांस हिंडन) ने अपनी जांच पूरी कर ली है और उत्तर प्रदेश सरकार को एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी है।

इस रिपोर्ट में पुलिस ने देशभर में 4 प्रमुख ऑनलाइन गेम्स को प्रतिबंधित (Ban) करने की सिफारिश की है।

Online Game Ban in India

कौन से हैं वो 4 गेम?

पुलिस ने जिन गेम्स को बच्चों के लिए खतरनाक बताते हुए बैन करने की मांग की है, वे हैं:

  1. पॉपी प्लेटाइम (Poppy Playtime)
  2. द बेबी इन यलो (The Baby in Yellow)
  3. ईविल नन (Evil Nun)
  4. आई-स्क्रीम (Ice Scream)

Korean Lover Game, Ghaziabad Suicide Case, Bharat City Ghaziabad News, Task Based Online Games Danger, Mobile Game Addiction, 3 sisters suicide Ghaziabad

कोरियन कल्चर में जी रही थीं बच्चियां

जांच में यह बात सामने आई है कि तीनों बहनें कोरियन कल्चर (K-Culture) से बुरी तरह प्रभावित थीं।

उन्हें कोरियन खाना, कोरियन ड्रामा (K-Drama) और वहां के टास्क-बेस्ड गेम्स की लत थी।

उनके पिता अक्सर उन्हें इन चीजों के लिए टोकते थे, जिससे वे तनाव में रहती थीं।

वे अपनी डायरी में पिता की डांट के बारे में लिखती थीं।

पूरी खबर यहां पढ़ें-

कितना खतरनाक है ‘कोरियन लवर’ गेम? जिसकी वजह से सुसाइड करने पर मजबूर हुईं 3 बच्चियां

Korean Lover Game, Ghaziabad Suicide Case, Bharat City Ghaziabad News, Task Based Online Games Danger, Mobile Game Addiction, 3 sisters suicide Ghaziabad

सुसाइड नोट में किया गेम का जिक्र

जिस कमरे से उन्होंने छलांग लगाई, वहां से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

इस नोट में उन्होंने अपनी पसंद की चीजों के साथ इन्हीं चारों गेम्स का जिक्र किया है।

उन्होंने लिखा कि ये उनके पसंदीदा गेम थे और वे इन्हें अक्सर खेला करती थीं।

ये गेम्स डरावने (Horror) और टास्क-बेस्ड होते हैं, जो बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डालते हैं।

Korean Lover Game, Ghaziabad Suicide Case, Bharat City Ghaziabad News, Task Based Online Games Danger, Mobile Game Addiction, 3 sisters suicide Ghaziabad

पुलिस की सिफारिश से क्या होगा?

गाजियाबाद पुलिस ने सरकार को भेजी रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि ये गेम किशोरों के दिमाग में हिंसक और आत्मघाती विचार पैदा कर रहे हैं।

अब फैसला सरकार को लेना है। अगर सरकार इन सिफारिशों को गंभीरता से लेती है, तो जल्द ही इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के जरिए इन गेम्स पर देशभर में पाबंदी लगाई जा सकती है।

- Advertisement -spot_img