January 2025 Festival List: जनवरी महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने देश भर में कई प्रमुख व्रत-त्यौहार मनाएं जाएंगे।
इनमे मकर संक्रांति, लोहड़ी और पोंगल जैसे त्यौहार प्रमुख है।
मकर संक्रांति के साथ ही सूर्य उत्तरायण होंगे और शुभ कार्यों की शुरुआत होगी। खरमास भी समाप्त हो जाएंगे।
इसके अलावा जनवरी महीने में ही प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत होगी जो मार्च महीने में शिवरात्रि तक चलेगा।
माघ पूर्णिमा के साथ ही गुप्त नवरात्रि की भी शुरुआत होगी, जिसमें भक्त 9 दिनों तक मां दुर्गा की उपासना करेंगे।
जनवरी 2025 व्रत-त्योहार सूची (Masik Vrat Tyohar January 2025)
03 जनवरी 2025 शुक्रवार- विनायक चतुर्थी
इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है। जिससे भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।
05 जनवरी 2025 स्कंद षष्ठी
इस दिन भगवान कार्तिकेय की पूजा-भक्ति की जाती है।
06 जनवरी 2025 सोमवार- गुरु गोबिंद सिंह जयंती
07 जनवरी 2025 मंगलवार- मासिक दुर्गाष्टमी
दुर्गा अष्टमी पर मां दुर्गा की पूजा की जाती है।

10 जनवरी 2025 शुक्रवार- बैकुंठ एकादशी
इस दिन पौष पुत्रदा और तैलंग स्वामी जयंती भी है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।
11 जनवरी 2025 शनिवार- शनि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत
प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। साथ ही प्रदोष व्रत रखा जाता है।
12 जनवरी 2025 रविवार- स्वामी विवेकानंद जयंती और युवा दिवस
13 जनवरी 2025 सोमवार- पौष पूर्णिमा व्रत और लोहड़ी
पौष पूर्णिमा पर गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान-ध्यान समेत पूजा, जप-तप और दान किया जाता है।
इस दिन लोहड़ी भी यह पर्व उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में मनाया जाता है।
इस दिन से प्रयागराज में महाकुंभ मेले की शुरुआत होगी और महाकुंभ का पहला शाही स्नान भी होगा।

14 जनवरी 2025 मंगलवार- मकर संक्रांति, पोंगल, माघ माह आरंभ
मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे खरमास समाप्त होगा।
इसी के साथ खिचड़ी पर्व, पोंगल, महाकुंभ का दूसरा शाही स्नान और गंगासागर स्नान होगा।
15 जनवरी 2025 बुधवार- बिहू
बिहू पर्व असम में धूमधाम से मनाया जाता है।
17 जनवरी 2025 शुक्रवार- सकट चौथ
इस दिन लम्बोदर संकष्टी चतुर्थी (सकट चौथ) है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है।
21 जनवरी 2025 मंगलवार- कालाष्टमी और मासिक कृष्ण अष्टमी
यह पर्व काल भैरव देव को समर्पित होता है। इस दिन काल भैरव देव की पूजा की जाती है।
22 जनवरी 2025 बुधवार- रामलला प्रतिष्ठा दिवस

25 जनवरी 2025 शनिवार- षटतिला एकादशी
इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।
षटतिला एकादशी के दिन तिल का 6 तरीके से प्रयोग किया जाता है।
तिल का उबटन लगाना, पानी में तिल डालकर स्नान, तिल से तर्पण, तिल के बने मिष्ठान का भोग, तिल से हवन और तिल का दान।
27 जनवरी 2025 सोमवार- प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
29 जनवरी 2025 बुधवार- मौनी अमावस्या
इस दिन पितरों का तर्पण, पवित्र नदियों में स्नान, जप-तप और दान किया जाता है।

30 जनवरी 2025 बृहस्पतिवार- माघ गुप्त नवरात्र प्रारंभ
इस दिन से अगले नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इसे गुप्त नवरात्रि भी कहा जाता है।

जनवरी 2025 में कई बड़े ग्रहों का गोचर भी होने वाला है।
आइए जानते हैं इनके बारे में…
- 4 जनवरी 2025- बुध का धनु राशि में गोचर
- 14 जनवरी 2025- सूर्य का मकर राशि में गोचर
- 21 जनवरी 2025- मंगल का मिथुन राशि में गोचर
- 28 जनवरी 2025- शुक्र का मीन राशि में गोचर