Rapido-Uber Safety Features: देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच Rapido और Uber जैसी टैक्सी सेवाओं ने अपने सेफ्टी फीचर्स में अहम बदलाव किए हैं।
अब महिलाएं इन कैब सेवाओं के साथ सफर करते समया अधिक सुरक्षित महसूस कर सकती हैं।
इन दोनों कंपनियों ने नए सुरक्षा प्रोटोकॉल और फीचर्स लागू किए हैं, जिनसे सफर को आरामदायक बनाया जा सकता है।
Rapido-Uber में महिलाओं की सुरक्षा पर दिया जोर
भारत में जहां बाइक और कार टैक्सी की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है।
वहीं इनमें महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी अक्सर सवाल उठते रहें हैं।
बाइक या कार टैक्सी से जाते वक्त महिलाओं को पूरी सुरक्षा मिले, इसके लिए राइडिंग प्लेटफॉर्म कई सेफ्टी फीचर्स दे रहे हैं।
हाल ही में Rapido और Uber ने महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अपने ऐप्स में खास फीचर्स जोड़े हैं।
महिला राइडर्स और ड्राइवर्स को सुरक्षित अनुभव प्रदान करने के लिए इन सेफ्टी फीचर्स को और मजबूत किया गया है।
इन उपायों के साथ Rapido और Uber महिलाओं के लिए अपने प्लेटफॉर्म को और भी सुरक्षित और विश्वसनीय बना रहे हैं।
इसका मकसद ये है कि महिलाएं इन टैक्सी सेवाओं का उपयोग बिना किसी चिंता के करें और हर समय सुरक्षित रहें।
Uber में ऑडियो रिकॉर्डिंग और WRP फीचर्स
Uber ने अपने राइडिंग एप में सेफ्टी पॉलिसी में बदलाव कर ऑडियो रिकॉर्डिंग के फीचर को शामिल किया है।
टैक्सी में अनफर्टेबल फील होने पर या सेफ्टी से जुड़ी कोई भी परेशानी होने पर लोग अपनी ट्रिप की ऑडियो को भी अब एप में ही रिकॉर्ड कर सकते हैं।

ये रिकॉर्डिंग ड्राइवर और पैसेंजर दोनों ही कर सकेंगे और दोनों के पास ही इस रिकॉर्डिंग को सेफ्टी रिपोर्ट में जमा करने का हक होगा।
Uber ने वुमैन राइडर प्रीफरेंस (WRP) के ऑप्शन में भी खास बदलाव किए हैं।
यह फीचर खासतौर पर रात के समय यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए उपयोगी है।
इसके तहत फीमेल ड्राइवर्स विशेष रूप से महिला पैसेंजर्स को ही बुकिंग के लिए अनुमति दे सकती हैं।

इसके अलावा उबर में महिलाओं के लिए विशेश टोल फ्री नंबर की सुविधा दी गई है।
दिक्कत या परेशानी होने पर एप के जरिए पुलिस या उबर हेल्पलाइन से संपर्क किया जा सकता है।
Rapido में सेफ्टी टूलकिट और SOS हेल्पलाइन नंबर
Rapido में सफर करने के दौरान ही लोकेशन ट्रैकिंग के साथ ही सेफ्टी का ऑप्शन भी दिया जाता है।
इस पर क्लिक करके आप रैपिडो की सेफ्टी टूलकिट पर पहुंच जाते हैं।
इस टूलकिट में लोकेशन शेयरिंग का ऑप्शन भी मिलता है, जिसकी मदद से आप अपनी रियल-टाइम लोकेशन को परिवार या दोस्तों के साथ साझा कर सकते हैं।

वहीं कोई भी परेशानी होने पर Rapido SOS हेल्पलाइन नंबर पर भी कॉल की जा सकती है।
इसी टूलकिट में सबसे नीचे अलग से पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 का ऑप्शन दिया गया है।
Rapido के नए सेफ्टी फीचर्स में इमरजेंसी के लिए तुरंत सहायता की सुविधा दी गई है।

ड्राइवर और यात्री दोनों के लिए सुरक्षा विकल्प उपलब्ध हैं।
टूलकिट के जरिए एक क्लिक पर पुलिस को सूचना दी जा सकती है।