46 Trains Cancelled: प्रयागराज महाकुंभ समाप्त होने में अब केवल सात दिन बचे हैं।
रेलवे ने विभिन्न राज्यों से प्रयागराज जाने वाली 46 ट्रेनों को रद्द कर दिया है।
हरियाणा से 4, राजस्थान से 10, मध्य प्रदेश से 16 और बिहार से जाने वाली 16 ट्रेनें कैंसिल की गई है।
इसके अलावा रेलवे ने कई ट्रेनों के रूट भी बदले हैं।
रेलवे के इस फैसले के चलते यात्रियो को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
रेलवे कई ट्रेनों के रेक का उपयोग महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों के संचालन में कर रहा है।
साथ ही रेलवे ने अपील की है कि यात्री सफर पर जाने से पहले ट्रेन शेड्यूल की पुष्टि रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर करें।
हरियाणा से चलने वाली 4 ट्रेनें कैंसिल
- जींद-हिसार (54043 ) – 21 फरवरी 2025 को रद्द
- हिसार-जींद (54044) – 23 फरवरी 2025 तक रद्द
- नई दिल्ली-हिसार (54423 ) – 22 फरवरी 2025 तक रद्द
- हिसार-नई दिल्ली (54424) – 22 फरवरी 2025 तक रद्द

राजस्थान से चलने वाली 10 ट्रेनें कैंसिल
- मथुरा-अलवर (51971) – 18 से 28 फरवरी 2025 तक रद्द
- अलवर-मथुरा (51972) – 18 से 28 फरवरी 2025 तक रद्द
- मथुरा-जयपुर (51973) – 18 से 28 फरवरी 2025 तक रद्द
- जयपुर-मथुरा (51974) – 18 से 28 फरवरी 2025 तक रद्द
- आगरा फोर्ट-अजमेर (12195) – 18 से 28 फरवरी 2025 तक रद्द
- अजमेर-आगरा फोर्ट (12196) – 18 से 28 फरवरी 2025 तक रद्द
- हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस (12307) – 22 और 23 फरवरी 2025 को रद्द
- जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस (12308) – 20 और 21 फरवरी 2025 को रद्द
- हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस (22307) – 21 फरवरी 2025 को रद्द
- बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस (22308) – 19 फरवरी 2025 को रद्द
रूट डायवर्ट ट्रेन
- बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस (15633) – 19 फरवरी 2025 को बीकानेर से चलने वाली यह ट्रेन अब कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोरखपुर, छपरा के रास्ते जाएगी। पहले यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पं. दीनदयाल उपाध्याय होकर जाती थी।
आंशिक रूप से रद्द ट्रेन
- तिलक ब्रिज-सिरसा एक्सप्रेस (14085) – 18 फरवरी 2025 को तिलक ब्रिज से न चलकर नई दिल्ली से चलेगी। ये तिलक ब्रिज-नई दिल्ली सेक्शन पर आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

भोपाल से गुजरने वाली 16 ट्रेनें कैंसिल
- ताप्ती-गंगा एक्सप्रेस (19045 सूरत-छपरा) – 19 फरवरी 2025 को रद्द
- ताप्ती-गंगा एक्सप्रेस (19046 छपरा-सूरत) – 21 फरवरी 2025 को रद्द
- अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस (19483) – 19 फरवरी 2025 को रद्द
- बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस (19484) – 21 फरवरी 2025 को रद्द
- क्षिप्रा एक्सप्रेस (22911 इंदौर-हावड़ा) – 18 फरवरी 2025 को रद्द
- क्षिप्रा एक्सप्रेस (22912 हावड़ा-इंदौर) – 20 फरवरी 2025 को रद्द
- दादर-बलिया स्पेशल (01025 दादर-बलिया) – 19 फरवरी 2025 को रद्द
- बलिया-दादर स्पेशल (01026 बलिया-दादर) – 21 फरवरी 2025 को रद्द
- एक्सप्रेस स्पेशल (01027 दादर-गोरखपुर) – 18 फरवरी 2025 को रद्द
- एक्सप्रेस स्पेशल (01028 गोरखपुर-दादर) – 20 फरवरी 2025 को रद्द
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस (11055) – 19 फरवरी 2025 को रद्द
- गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (11056) – 21 फरवरी 2025 को रद्द
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस (11059) – 18 फरवरी 2025 को रद्द
- छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (11060) – 20 फरवरी 2025 को रद्द
- आनंद विहार टर्मिनस-रीवा एक्सप्रेस (12428) – 18 और 19 फरवरी 2025 को रद्द
- रीवा-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस (12427) – 19 और 20 फरवरी 2025 को रद्द

बिहार से चलने वाली 13 सुपरफास्ट ट्रेनें कैंसिल, कई के रूट बदले
- पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (12802)- 18 और 21 फरवरी 2025 को रद्द
- बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस (22308)- 19 फरवरी 2025 को रद्द
- जोधपुर-हावड़ा (12308 )- 20 और 21 फरवरी 2025 को रद्द
- कालका हावड़ा (12312)- 18 और 21 फरवरी 2025 को रद्द
- जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस (18318)- 18, 20 और 21 फरवरी 2025 को रद्द
- जम्मूतवी-टाटा एक्सप्रेस (18102)- 19 फरवरी 2025 को रद्द
- भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस (12368)- 18 और 21 फरवरी 2025 को रद्द
- आनंद विहार-मधुपुर ( 22466)- 19 फरवरी 2025 को रद्द
- अहमदाबाद बरौनी एक्सप्रेस(19483)- 19 और 21 फरवरी 2025 को रद्द
- बरौनी अहमदाबाद एक्सप्रेस (19484)- 21 और 23 फरवरी 2025 को रद्द
- ग्वालियर-हावड़ा (12176)- 18 फरवरी 2025 को रद्द
- इंदौर-हावड़ा एक्सप्रेस (22911)- 18 और 20 फरवरी 2025 को रद्द
- आगरा कैंट-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस(20976)- 20 फरवरी 2025 को रद्द

बिहार से चलने वाली 9 ट्रेनों के रूट डायवर्ट
- मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-जीवनाथपुर-वाराणसी-जौनपुर-औड़िहार के रास्ते चलायी जाने वाली ट्रेनें – 18 से 28 फरवरी 2025 तक
- लोकमान्य तिलक टर्मिनल से खुलने वाली 11061 लोकमान्य तिलक-जयनगर एक्सप्रेस 18 से 27 फरवरी 2025 तक
- जयनगर से खुलने वाली 11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 19 और 26 फरवरी 2025
- पुणे से खुलने वाली 11033 पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस 21 से 28 फरवरी 2025 तक
- दरभंगा से खुलने वाली 11034 दरभंगा-पुणे एक्सप्रेस कानपुर-लखनऊ-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलायी जाने वाली ट्रेनें – 18 से 21 फरवरी 2025 तक
- दिल्ली से खुलने वाली 15657 दिल्ली-कामाख्या एक्सप्रेस 18 से 21 फरवरी 2025 तक
- आनंद विहार से खुलने वाली 12506 आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस 19 फरवरी 2025
- बीकानेर से खुलने वाली 15633 बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस कानपुर-लखनऊ-डीडीयू के रास्ते के रास्ते चलायी जाने वाली ट्रेन 19 एवं 26 फरवरी 2025
- आनंद विहार से खुलने वाली गाड़ी सं. 12330 आनंद विहार-सियालदह एक्सप्रेस भी रिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी