Homeलाइफस्टाइलकही आप भी तो नहीं खा रहे चर्बी वाला घी? इन 9...

कही आप भी तो नहीं खा रहे चर्बी वाला घी? इन 9 तरीकों से करें असली-नकली की पहचान

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

How To Identify Pure Ghee: हिन्दू धर्म में घी को तरल सोना कहा जाता है और इसका स्थान पंचगव्य में भी है।

पंचगव्य का मतलब गाय से मिलने वाले पांच उत्पाद दूध, दही, गोमूत्र, गोबर और घी है, जिन्हें बेहद पवित्र माना जाता है।

इनके बिना कोई भी पूजा और धार्मिक अनुष्ठान अधूरा माना जाता है।

इसलिए जब तिरुपति बालाजी के प्रसाद के घी में जानवरों चर्बी के इस्तेमाल की बात सामने आई तो पूरे देश में हड़कंप मच गया।

कही आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी घी

प्रसाद के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी वाले घी की मिलावट की खबर से हर कोई हैरान है और वो लाखों भक्त सदमे में हैं जिन्होंने इस प्रसाद को खाया है।

अब हर किसी के मन में ये सवाल उठ रहा है कि कही हम भी तो जानवरों की चर्बी वाला या मिलावटी घी तो नहीं खा रहे।

आखिर असली घी की पहचान कैसे की जाए।

अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है…

Ghee, animal fat in ghee, real ghee, fake ghee, adulterated ghee,
How To Identify Pure Ghee

क्यों की जाती है घी में मिलावट (Why is ghee adulterated?)

घी की मात्रा बढ़ाने या उसकी लागत कम करने के लिए इसमें सस्ती या कम गुणवत्ता वाली चीजें मिलाई जाती हैं।

जैसे वनस्पति तेल, पिघला हुआ मक्खन, एनिमल फैट और हाइड्रोजनेटेड ऑयल।

ये चीजें सेहत के लिए तो नुकसानदेह होती ही हैं, साथ ही इसमें शुद्ध घी जैसा खुश्बू और स्वाद भी नहीं होता है।

मिलावटी घी खाने के नुकसान (Disadvantages of consuming adulterated ghee)

मिलावटी घी खाने से कई तरह की खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं।

जैसे- कोलेस्ट्रॉल लेवल का बढ़ना और हार्ट डिसीज।

घर पर कैसे करें नकली घी की पहचान (How to identify fake ghee at home)

अब जानते हैं कि आप घर पर किस तरह से नकली घी की पहचान कर सकते हैं।

घी असली है या नकली ये जानने के लिए आप नीचे दिए गए तरीके अपना सकते हैं…

Ghee, animal fat in ghee, real ghee, fake ghee, adulterated ghee,
How To Identify Pure Ghee

1. घी की खुश्बू (smell of ghee)

  • शुद्ध घी की सबसे बड़ी पहचान उसकी खुश्बू होती है। शुद्ध घी की महक हल्की और सोंधी होती है।
  • मिलावटी घी में अप्राकृतिक या तेज गंध हो सकती है, और उसका स्वाद भी कुछ अलग हो सकता है।
  • घर में तैयार शुद्ध घी की महक और बाजार में मिलने वाले घी की महक अलग होती है।

2. घी का टैक्सचर (Ghee Texture)

  • आप घी के टैक्सचर से भी उसकी पहचान कर सकते हैं। शुद्ध देसी घी ठंडा होने पर दानेदार हो जाता है। लेकिन नकली घी जम जाता है।
  • शुद्ध घी का रंग हल्का सुनहरा और उसकी बनावट मुलायम होती है।
  • वहीं जानवरों की चर्बी मिली होने पर घी का टैक्सचर गाढ़ा और रंग सफेद हो सकता है।

3. पिघलने के तापमान में फर्क (difference in melting temperature)

  • घी की शुद्धता जांचने के लिए उसे गर्म करके देखें। शुद्ध घी सामान्य रूप से 37°C (98.6°F) से पिघलता है।
  • अगर घी शुद्ध होगा, तो वह तुरंत पिघल जाएगा और उसका रंग भूरा हो जाएगा।
  • वहीं, मिलावटी घी को पिघलने में समय लगता है और उसका रंग पीला होता है।
  • क्योंकि जानवरों की चर्बी का पिघलने का तापमान अधिक होता है।
Ghee, animal fat in ghee, real ghee, fake ghee, adulterated ghee,
How To Identify Pure Ghee

4. आयोडीन जांच

  • घी की शुद्धता को जांचने का एक आसान तरीका है आयोडीन टेस्ट। थोड़ा-सा घी लें और उसमें कुछ बूंदे आयोडीन डालें।
  • अगर घी शुद्ध होगा, तो उसके रंग में कोई बदलाव नहीं होगा।
  • वहीं अलग घी में फैट मिलाया गया है, तो इसका रंग बैंगनी हो जाएगा।

5. डबल बॉइलर तरीका

  • घी की शुद्धता जांचने का एक और आसान तरीका है डबल बॉइलिंग मेथड।
  • शुद्ध घी पूरी तरह से पिघल जाएगा, लेकिन मिलावटी घी एक समान नहीं पिघलेगा और पीछे कुछ न कुछ अवशेष छोड़ देगा।

6. पानी में मिलाकर देखें

  • एक चम्मच घी को गर्म पानी के गिलास में डालें और मिलाएं। शुद्ध घी पानी में अच्छी तरह मिल जाएगा।
  • वहीं मिलावटी घी पानी में पूरी तरह नहीं मिलेगा और उसका कुछ हिस्सा पानी में रह जाएगा।
Ghee, animal fat in ghee, real ghee, fake ghee, adulterated ghee,
How To Identify Pure Ghee

7. हाइड्रोक्लोरिक एसिड टेस्ट

  • घी की शुद्धता को परखने के लिए सबसे पहले थोड़ा-सा घी लें और उसमें हाइड्रोक्लोरिक एसिड मिलाएं।
  • अगर उसका रंग लाल हो जाए, तो समझ जाएं की घी में मिलावट है।

8. हाथ पर लगाकर देखें

  • शुद्ध घी में छोटे-छोटे दानें जैसा टेक्सचर देखने को मिलता है। ये ग्रेन्योल्स पूरे घी में एक समान देखने को मिलते हैं।
  • लेकिन मिलावटी घी में ऐसा नहीं होता। उसे हाथ पर मिलाते ही आपको चिपचिपाहट और असमान रूप से मिले ग्रेन्योल्स महसूस होंगे।

9. फ्रीज टेस्ट

  • एक चम्मच घी को कांच के कंटेनर में भरकर फ्रिज में रखें।
  • अगर घी शुद्ध होगा तो समान रूप से जम जाएगा।
  • लेकिन अगर ये अलग-अलग परतों में जमता है या उसमें सफेद और पीले रंग की परतें बनती हैं, तो इसमें जानवरों की चर्बी मिली हो सकती है।
Ghee, animal fat in ghee, real ghee, fake ghee, adulterated ghee,
How To Identify Pure Ghee

घी खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • खुला घी खरीदने से बचें, क्योंकि इसमें मिलावट की संभावना अधिक होती है।
  • अगर घी बाजार से खरीद रहे हैं तो हमेशा विश्वसीय दुकान से ही खरीदें और उसके लेबल को ध्यान से पढ़ें।
  • हमेशा सही और प्रमाणित ब्रांड का घी खरीदें जो कि FSSAI या अन्य मानकों द्वारा प्रमाणित हो।

सबसे अच्छा होगा कि आप घर में ही खुद घी तैयार करें। ये आसान भी होगा और आपकी सेहत के लिए भी अच्छा रहेगा।

ये भी पढ़ें- आस्था से खिलवाड़: तिरुपति के प्रसाद में मछली का तेल और सुअर की चर्बी की पुष्टि

ये भी पढ़ें- 53 दवाएं हुईं टेस्ट में फेल, इन 8 तरीकों से करें नकली दवाओं की पहचान

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरें

Breaking News : 16 October

Breaking News : 15 October