Nag Panchami 2025: नाग पंचमी हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जो श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है।
इस वर्ष 29 जुलाई 2025 को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा।
इस दिन नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष, सर्प भय और विष संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

लेकिन आपने देखा होगा कि इस दिन कई लोग जिंदा सांपों की पूजा करते हैं और उन्हें दूध पिलाने की कोशिश करते हैं।
मगर क्या ऐसा करना सही है आईए जानते हैं…
मंदिर में करें नाग देवता की पूजा
-
मंदिर में पूजा करें:
-
जीवित सांप की पूजा करने के बजाय मंदिर में नाग देवता की प्रतिमा या तस्वीर की पूजा करना शुभ माना जाता है।
-
दूध, फूल, चंदन, अक्षत और दीपक अर्पित करें।
-
-
शिवलिंग पर जल चढ़ाएं:
-
भगवान शिव को नागों का स्वामी माना जाता है, इसलिए शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाने से नाग देवता प्रसन्न होते हैं।
-
-
मंत्र जाप करें:
-
“ॐ नागदेवताभ्यो नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें।
-
नाग स्तोत्र या नाग गायत्री मंत्र का पाठ भी फलदायी होता है।
-

नाग पंचमी पर क्या न करें? (वर्जित कार्य)
1. तवा और लोहे के बर्तन का उपयोग न करें
क्यों वर्जित होता हैं तवा चढ़ाना
नागपंचमी के दिन रसोई में तवा नहीं चढ़ाया जाता हैं, मतलब इस दिन रोटी भी नहीं बनाई जाती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रोटी बनाने के लिए लोहे के जिस तवे का इस्तेमाल किया जाता है उसे नाग का फन माना जाता है।
तवे को नाग के फन का प्रतिरूप माना गया है, इसलिए नागपंचमी के दिन चूल्हे पर तवा नहीं रखा जाता है।

2. चावल न पकाएं
इस दिन रोटी के अलावा चावल भी बनाना वर्जित माना जाता हैं, कहते हैं चावल का संबंध नाग देवता के दांतों से होता है।
इसलिए इस दिन चावल पकाना अशुभ माना जाता है।
3. हल न चलाएं और पेड़ न काटें
-
खेत में हल चलाने से जमीन के नीचे रहने वाले सांपों को चोट लग सकती है।
-
पेड़ काटने से बचें, क्योंकि सांप अक्सर पेड़ों पर निवास करते हैं।

4. सिलाई-कढ़ाई न करें
-
नुकीली वस्तुओं (सुई, चाकू) का उपयोग न करें, क्योंकि ये नाग देवता को नाराज कर सकती हैं।
5. पूजा सामग्री को अनादर से न फेंकें
-
पूजा में इस्तेमाल किए गए फूल, रुई या धूप को अनादरपूर्वक न फेंकें, क्योंकि इनमें नाग देवता का वास माना जाता है।
नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
इस दिन गलती से भी जीवित सांप को परेशान न करें, अन्यथा कालसर्प दोष लग सकता है।

“नाग देवता की कृपा पाने के लिए श्रद्धा और सावधानी से पूजा करें।”
इस तरह नाग पंचमी का त्योहार शुभ और मंगलमय होगा।


