Homeन्यूज8 राज्यों में Heatwave का येलो अलर्ट: गर्मी दिखाएगी प्रचंड रूप, जानें...

8 राज्यों में Heatwave का येलो अलर्ट: गर्मी दिखाएगी प्रचंड रूप, जानें मध्य प्रदेश का हाल

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 13 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Heatwave In 5 States: अप्रैल का दूसरे हफ्ता शुरू होते ही भारत में गर्मी कहर बरपा रही है और आने वाले दिनों तापमान और बढ़ेगा।

उतर भारत के करीब 8 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

अभी कई जगहों पर तापमान 40 डिग्री के पार हो गया है और आने वाले दिनों में 45 डिग्री तक पहुंच सकता है।

गर्मी को देखते हुए कई जगह स्कूलों की छुट्टी हो गई है या समय बदल दिया गया है।

मगर ऑफिस जाने वाले या बाहर काम करने वाले लोगों को इस गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

इन राज्यों में येलो अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 7 से 9 अप्रैल के बीच दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, उतर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश में हीटवेव (Heatwave) का येलो अलर्ट जारी किया है।

IMD ने इन राज्यों में लू और गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए विशेष सतर्कता बरतने का सुझाव दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अत्यधिक गर्मी और लू के चलते दिल्ली, राजस्थान और गुजरात जैसे राज्यों में तापमान बढ़ने के साथ-साथ उमस भी बढ़ने की संभावना है।

विशेष रूप से, दिल्ली और राजस्थान में तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहने की उम्मीद है, जो कि बेहद कठिनाई उत्पन्न कर सकता है।

दिल्ली में येलो अलर्ट

दिल्ली में 7 से 9 अप्रैल तक लू (Heatwave) का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

IMD ने कहा कि 7 और 8 अप्रैल को दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि 9 अप्रैल तक तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

गुजरात और राजस्थान में लू का खतरा

गुजरात और राजस्थान में अगले 5 से 7 दिनों तक गर्मी का प्रकोप बढ़ सकता है।

IMD के अनुसार, इन राज्यों में लू का खतरा बना हुआ है।

खासकर सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में अत्यधिक गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

राजस्थान में 7 से 9 अप्रैल के बीच तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो लोगों के लिए मुश्किल पैदा कर सकता है।

MP Weather, Weather Update, Weather News, Heatwave in North India, Yellow Alert, Heatwave Alert,
Heatwave In 8 States

 

मध्य प्रदेश में 42 डिग्री पहुंचा पारा

बात करें मध्य प्रदेश की तो रविवार को रतलाम और नर्मदापुरम में लू चली।

रतलाम का तापमान 42.6 और नर्मदापुरम का तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भोपाल, ग्वालियर और उज्जैन में इस सीजन में पहली बार दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा।

भोपाल में तापमान 40.5 डिग्री, इंदौर में 39.8 डिग्री और जबलपुर में 39.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

धार की रात सबसे गर्म रही और तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रविवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

प्रदेश में अगले तीन दिन तक और गर्मी बढ़ेगी।

एमपी में 7 से 10 दिन हीटवेव

मौसम केंद्र भोपाल के वैज्ञानिक निदेशक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया- इस बार तापमान के सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

वहीं, प्रदेश में अप्रैल महीने में 7 से 10 दिन तक हीट वेव यानी लू का असर देखने को मिल सकता है।

MP Weather, Heatwave in MP, Heatwave Alert in MP, MP MARCH temperature,
Heatwave in MP

उत्तर प्रदेश और बिहार का मौसम

उत्तर प्रदेश और बिहार में भी आने वाले दिनों में गर्मी और लू की स्थिति हो सकती है।

दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में 7 से 9 अप्रैल तक हीटवेव के येलो अलर्ट के साथ, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लू चलने की संभावना जताई गई है।

बिहार से सटे यूपी के पूर्वी हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

बिहार में 7 अप्रैल को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

हीटवेव या लू क्या है?

मौसम विभाग के अनुसार, यदि किसी दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक हो तो इसे हीटवेव माना जाएगा।

येलो अलर्ट का क्या मतलब है?

  • IMD द्वारा जारी येलो अलर्ट का मतलब है कि गर्मी सामान्य लोगों के लिए सहनीय हो सकती है।
  • खासकर बच्चों, बुर्जुगों और बीमार व्यक्तियों के लिए इससे कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती है।

IMD ने दी लोगों को ये सलाह

इन सभी राज्यों में लोगों को लू से बचने के लिए उचित सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

IMD ने लोगों को दिन के समय खासकर दोपहर 12 से 4 के बीच घर से बाहर न जाने की सलाह भी दी है।

साथ ही ये भी कहा है कि लोग गर्मी से बचने के लिए पानी का सेवन अधिक करें और बाहर निकलने से पहले मौसम की जानकारी जरूर चेक करें।

जब भी बाहर निकलें, गॉगल्स, छाता, टोपी और उचित जूते का उपयोग करें. चाय, कॉफी, कार्बोनेटेड पेय और शराब के सेवन से बचना चाहिए.

इस दौरान अधिक से अधिक पानी पीने का प्रयास करें.

हल्के रंग के, आरामदायक और सूती वस्त्र पहनें.

गर्मी से बचने के लिए सीधे सूर्य की किरणों से दूर रहें.

सरकार ने भी गर्मी की मार से निपटने के लिए कई कदम उठाए हैं।

कई शहरों में गर्मी से राहत पाने के लिए पानी के स्टॉल और छायादार स्थान बनाए गए हैं।

MP Weather, MP Weather Update, Summer begins in MP, Heat wave alert in MP,
MP Weather Update

अप्रैल-मई में सबसे ज्यादा गर्मी

वैसे को मध्यप्रदेश में मार्च से गर्मी के सीजन की शुरुआत हो जाती है।

लेकिन इस साल फरवरी से ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था।

हालांकि, बीच-बीच में बारिश और बादल की वजह से तापमान में गिरावट भी आई थी।

मगर अब अगले 2 महीने यानि अप्रैल-मई में तेज गर्मी पड़ेगी।

मौसम विभाग ने मई तक 15 से 20 दिन हीट वेव चलने का अनुमान जताया है।

अप्रैल-मई में 30 से 35 दिन तक गर्म हवा चल सकती है।

हीटवेव से ऐसे बचें…

  • लू से बचने के लिए दिनभर पानी का सेवन ज्यादा करें।
  • जब तक बहुत जरूरी न हो, घर से बाहर न निकलें।
  • सूर्य की सीधी किरणों से बचें खासकर दोपहर के समय सूरज की सीधी किरणों से बचें।

ये खबर भी पढ़ें-

Heat Stroke: गर्मी में क्यों परेशान करती है ‘लू’, कैसे बचे इससे, जानें सभी टिप्स

- Advertisement -spot_img