Homeन्यूजTOP NEWS @ 11 AM: पढ़ें 17 मार्च की अब तक की...

TOP NEWS @ 11 AM: पढ़ें 17 मार्च की अब तक की प्रमुख खबरें

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 13 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।
  • IPS मनीष शंकर शर्मा का निधन, पिता रह चुके हैं MP के मुख्य सचिव

चार महाद्वीपों में किया काम, पिता रह चुके हैं MP के मुख्य सचिव

स्पेशल डीजी रेल और पूर्व मुख्य सचिव कृपाशंकर शर्मा के बेटे मनीष शंकर शर्मा का असमय निधन हो गया है।

वे उपचार के लिए दिल्ली गए थे। वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली।

मनीष शंकर शर्मा की पार्थिव देह आज सुबह भोपाल पहुंची है।

ई-5 स्थित निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। आज ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

  • मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का 5वां दिन, सदन में होगी बजट पर चर्चा

आज मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का 5वां दिन है। सदन में बजट पर चर्चा की जाएगी।

उधर, विपक्ष परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के मुद्दे पर सरकार को घेर सकता है।

धान खरीदी में घोटाला; BJP विधायक अजय विश्नोई ने सरकार को घेरा

मप्र में धान खरीदी में 5 करोड़ से ज्यादा का घोटाला पकड़ा गया है। इस मामले की जांच ईओडब्ल्यू कर रही है।

धान खरीदी के मामले में जबलपुर के पाटन से बीजेपी विधायक अजय विश्नोई ने विधानसभा के बजट सत्र में अपनी ही सरकार और सिस्टम को घेरा है।

रहली से विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव भी इस मामले में उनके साथ खड़े नजर आए।

  • दुग्ध उत्पादन में MP का स्थान भारत में तीसरा: सीएम बोले- हमारा प्रयास प्रदेश को देश में नंबर वन बनाने का

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में गौ-पालन को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष पहल की जा रही है।

दुग्ध उत्पादन पर गौ-पालकों को प्रोत्साहन राशि देने की व्यवस्था की गई है।

गौ-शालाओं को दिए जा रहे अनुदान को भी बढ़ाया गया है।

दूध पर 5 रुपए प्रति लीटर बोनस की व्यवस्था की जाएगी।

  • MP Police Bharti 2025: पुलिस विभाग में फिर होगी बंपर भर्ती, तैयारियां शुरू

मध्य प्रदेश में फिर पुलिस विभाग में बंपर भर्ती होगी।

इसके लिए अप्रैल में विज्ञापन जारी हो सकता है।

कर्मचारी चयन मंडल ने इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि इसी साल ही परीक्षा परिणाम जारी होने की योजना है।

  • महाराष्ट्र: औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर VHP-बजरंग दल का पूरे महाराष्ट्र में आज से अभियान

औरंगजेब की कब्र को लेकर महाराष्ट्र में विवाद गहराता जा रहा है।

वीएचपी (VHP) और बजरंग दल (Bajrang Dal) ने कब्र हटाने के लिए आज से जन अभियान शुरू कर रही है।

इस दौरान लोगों से तहसील दफ्तरों में जाकर मांग करने की अपील की गई है। महाराष्ट्र सरकार भी कब्र हटाने के पक्ष में है।

  • प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार नागपुर में RSS मुख्यालय जाएंगे मोदी, मोहन भागवत से मुलाकात करेंगे

नरेंद्र मोदी 30 मार्च को प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार संघ मुख्यालय जाएंगे।

वो आरएसएस (RSS) के शताब्दी वर्ष पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए RSS मुख्यालय जाएंगे।

वे यहां RSS प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात करेंगे।

  • MP वेदर: मौसम विभाग ने 19-20 मार्च को बारिश का यलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मध्यप्रदेश के आधे हिस्से में 19 और 20 मार्च को आंधी-बारिश की संभावना है।

भोपाल, जबलपुर, नर्मदापुरम, रीवा, चंबल, सागर और शहडोल संभाग में ज्यादा असर रहेगा।

यहां 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

वहीं, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग में बूंदाबांदी हो सकती है।

- Advertisement -spot_img