AAP Councillors Join BJP: दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर 27 साल बाद सत्ता में लौटी भाजपा की नजर अब MCD चुनाव पर है।
वहीं, दूसरी ओर दिल्ली में मिली हार का असर आम आदमी पार्टी पर पड़ता दिख है।
चुनाव के नतीजे आए अभी हफ्तेभर ही बीतें हैं और AAP के तीन पार्षद BJP में शामिल हो गए हैं।
अब दिल्ली म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन में दोनों ही पार्टियों के 115-115 मेंबर है।
देखने यह होगा क्या इसी साल अप्रैल में होने वाले मेयर चुनाव को भी बीजेपी जीतेगी या नहीं?
BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पार्षदों को जॉइन कराई पार्टी
दिल्ली में आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है।
पार्टी के तीन पार्षद शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गए हैं।
आप छोड़ने वाले पार्षदों का नाम अनीता बसोया, निखिल चपराना और धर्मवीर है।
अनीता एंड्रयूज गंज, निखिल बदरपुर और धर्मवीर आरके पुरम के निगम पार्षद हैं।
इनके अलावा AAP के 4 नेताओं ने भी भाजपा जॉइन की।
संदीप बसोया अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। वे AAP से नई दिल्ली के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं।
दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
आम आदमी पार्टी के नेताओं का भाजपा में शामिल होना AAP की हार के साइड इफेक्ट के तौर पर देखा रहा है।
बता दें 5 फरवरी मतदान से पहले भी टिकट कटने से नाराज आम आदमी पार्टी के छह विधायक बीजेपी में शामिल हो गए थे।
MCD में दोनों पार्टियों बराबर, इसी साल अप्रैल में मेयर चुनाव
दिल्ली नगर निगम में कुल 250 पार्षद की सीटें हैं और मेयर बनने के लिए 138 वोट जरूरी होते हैं।
फिलहाल, AAP के 121 पार्षदों में से 3 ने विधानसभा चुनाव जीता, यानी 118 पार्षद बचे हैं।
वहीं भाजपा के 120 पार्षदों में से 8 विधानसभा चुनाव जीते, यानी 112 बचे हैं।
शनिवार को आम आदमी पार्टी के 3 पार्षद भाजपा में शामिल हो गए।
इस दलबदल के बाद AAP का आंकड़ा 115 और भाजपा का आंकड़ा 115 पर बराबर हो गया है।
दिल्ली म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (MCD) के मेयर का चुनाव इसी साल अप्रैल में होने वाला है।
मेयर का पिछला चुनाव नवंबर 2024 में हुआ था।
लेकिन कार्यकाल केवल 5 महीने का है क्योंकि MCD में हर साल अप्रैल में ही मेयर का चुनाव होता है।
AAP के महेश खिंची ने भाजपा के किशन लाल को 3 वोट से हराया था।
कुल 263 वोट डाले गए थे, जिसमें खिंची को 133 तो लाल को 130 वोट मिले थे, वहीं 2 वोट अवैध हो गए थे।
19-20 फरवरी को नए CM की शपथ संभव
दिल्ली में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं।
सूत्रों के मुताबिक CM और मंत्रिमंडल का शपथग्रहण समारोह 19 या 20 फरवरी को होने की संभावना है।
48 विधायकों में से 9 नाम छांटे गए हैं, जिनमें से मुख्यमंत्री को चुना जाएगा।
8 फरवरी को आए दिल्ली चुनाव के रिजल्ट में भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर 26 साल बाद सत्ता में वापसी की।
भाजपा की 71% स्ट्राइक रेट के साथ 40 सीटें बढ़ीं।
वहीं इस बार आम आदमी पार्टी मात्र 22 सीटों पर सिमट कर रह गई।
40 सीटों के नुकसान के साथ AAP का स्ट्राइक रेट 31% रह गया।