Homeन्यूजछत पर खेल रही 3 साल की मासूम नीचे गिरी, अस्पताल में...

छत पर खेल रही 3 साल की मासूम नीचे गिरी, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

और पढ़ें

Manish Kumar
Manish Kumarhttps://chauthakhambha.com/
मनीष आधुनिक पत्रकारिता के इस डिजिटल माध्यम को अच्छी तरह समझते हैं। इसके पीछे उनका करीब 16 वर्ष का अनुभव ही वजह है। वे दैनिक भास्कर, नईदुनिया जैसे संस्थानों की वेबसाइट में काफ़ी समय तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। देशगांव डॉट कॉम और न्यूज निब (शॉर्ट न्यूज ऐप) की मुख्य टीम का हिस्सा रहे। मनीष फैक्ट चैकिंग में निपुण हैं। वे गूगल न्यूज इनिशिएटिव व डाटालीड्स के संयुक्त कार्यक्रम फैक्टशाला के सर्टिफाइट फैक्ट चेकर व ट्रेनर हैं। भोपाल के माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर चुके मनीष मानते हैं कि गांव और शहर की खबरों को जोड़ने के लिए मीडिया में माध्यमों की लगातार ज़रूरत है।

Girl Died After Fell Down: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के करोंद इलाके में स्थित जनता नगर फेस-3 में तीन साल की एक मासूम बच्ची छत से खेलते हुए नीचे सड़क पर आ गिरी।

हादसे के बाद बच्ची को लेकर परिजन एम्स पहुंचे, जहां तकरीबन 5 घंटे तक चले इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया।

परिजनों ने बच्ची का पोस्टमार्टम नहीं करवाने का अनुरोध किया, जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को बच्ची का शव सौंप दिया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया है।

Girl Died After Fell Down: यह है मामला –

भोपाल शहर के करोंद इलाके में जनता नगर फेस-3 में पेशे से कारोबारी फहीमउद्दीन अपने परिवार के साथ रहते हैं।

रविवार की दोपहर तकरीबन 2 बजे उनकी 3 साल की बेटी हिरा घर की छत पर खेल रही थी।

उसके साथ परिजन भी छत पर ही मौजूद थे।

खेलते-खेलते अचानक हिरा छत की रेलिंग तक पहुंच गई।

रेलिंग के बीच गैप था जिसके कारण उसके पार जाने पर वह नीचे सड़क पर गिर गई।

Girl Died After Fell Down: 12 फीट थी छत की ऊंचाई –

सड़क से छत की ऊंचाई तकरीबन 12 फीट बताई जा रही है।

इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण बच्ची के सिर में गंभीर चोट पहुंची थी।

उसे तुरंत ही परिजन गंभीर हालत में लेकर एम्स अस्पताल पहुंचे।

वहां के डॉक्टर्स के तमाम प्रयास के बावजूद भी बच्ची को बचाया नहीं जा सका।

रात 8 बजे के लगभग बच्ची ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया।

Girl Died After Fell Down: पुलिस ने किया मौके का मुआयना –

अस्पताल से जानकारी मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची और छानबीन करने लगी।

पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए और मौके पर जाकर मुआयना भी किया।

परिजनों ने बच्ची का पोस्टमार्टम नहीं किए जाने का अनुरोध पुलिस से किया।

पुलिस ने शपथपत्र पर अनुरोध मिलने के बाद बच्ची का शव उसके परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें – महिला सहकर्मी ने रचाया प्यार का ढोंग, 5 लाख ऐंठे और करवा दी झूठे रेप केस की FIR

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरें

Breaking News : 15 October