स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से माफी मांगेगा प्रयागराज प्रशासन- शिष्य ने किया दावा
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से प्रयागराज प्रशासन माफी मांगने को तैयार हो गया है।
शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी योगीराज सरकार ने यह दावा किया है।
उन्होंने बताया, ‘शंकराचार्य अचानक माघ मेला छोड़कर वाराणसी चले जाएंगे, प्रयागराज के अफसरों को यह उम्मीद नहीं थी। वे सोच रहे थे माघ पूर्णिमा यानी एक फरवरी के स्नान के बाद शंकराचार्य जाएंगे, तब तक उनको मना लेंगे।
28 जनवरी को शंकराचार्य के वाराणसी आने के बाद लखनऊ के दो बड़े अधिकारियों ने महाराज जी से संपर्क किया और पूर्णिमा पर माघ मेले में स-सम्मान स्नान कराने की बात कही। इस पर महाराज जी ने दो शर्त रखी हैं।’
पहली- जिम्मेदार माफी मांगे, लिखित माफीनामा दें। दूसरी- चारों शंकराचार्य का प्रोटोकॉल स्नान के लिए लागू किया जाए।
योगीराज सरकार ने बताया, ‘शासन के कुछ अधिकारी वाराणसी आएंगे। शंकराचार्य को लेकर प्रयागराज ले जाएंगे। उन्हें माघी पूर्णिमा पर संगम स्नान कराएंगे।’
नया AADHAAR ऐप लॉन्च हुआ
29 जनवरी को इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मिनिस्टर जितिन प्रसाद ने नई दिल्ली में नया AADHAAR ऐप लॉन्च किया।
नया ऐप, पुराने mAdhaar ऐप की जगह बायोमेट्रिक फैसिलिटी के साथ ज्यादा सिक्योर होगा।
ऐप की मदद से यूजर्स स्मार्ट फोन पर ही अपना मोबाइल नंबर या एड्रेस अपडेट कर सकेंगे।
नए ऐप में यूजर अधिकतम 5 यानी अपने पूरे परिवार का आधार प्रोफाइल एक्सेस कर सकेंगे।
नए ऐप से AADHAAR अपडेट या करेक्शन के लिए फिजिकल डॉक्युमेंट या फोटोकॉपी की जरूरत नहीं।
कश्मीर के सोनमर्ग में पारा माइनस 11.2°C: हरियाणा-पंजाब के 5 शहरों में तापमान 4° से नीचे
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के कारण भीषण सर्दी पड़ रही है। अधिकांश जगहों पर गुरुवार रात में न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री से नीचे चला गया। सोनमर्ग सबसे ठंडी जगह रही। यहां पारा माइनस 11.2 डिग्री सेल्सियस (°C) दर्ज हुआ।
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में नेशनल हाईवे- 58 पर 5 से ज्यादा गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 6 से ज्यादा लोग घायल हैं।
पंजाब और हरियाणा में भी शीतलहर जैसे हालात हैं। गुरुवार को दोनों राज्यों के 5 शहरों में तापमान 4°C से नीचे रहा।
एमपी के 19 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे: राजगढ़ सबसे ठंडा
मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है।
ओले-बारिश का दौर थमने के बाद ठंड और कोहरे का असर तेज हो गया है।
हालात ऐसे थे कि कुछ ही दूरी पर दिखाई देना मुश्किल हो गया, वहीं रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
भोपाल, ग्वालियर समेत प्रदेश के 19 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।
राजगढ़ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां पारा 3 डिग्री तक पहुंच गया।
मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार सुबह सतना, रीवा, ग्वालियर और गुना में घना कोहरा दर्ज किया गया।
इसके अलावा भोपाल, दतिया, खजुराहो, टीकमगढ़, नर्मदापुरम, इंदौर, राजगढ़, रतलाम, श्योपुर, उज्जैन, जबलपुर, मंडला, सागर, उमरिया, बालाघाट, विदिशा, अशोकनगर, रायसेन, शाजापुर, आगर-मालवा, देवास, सीहोर और डिंडौरी सहित कई जिलों में कोहरे का असर देखा गया।


