अंकिता भंडारी हत्याकांड में BJP नेता के बेटे समेत 3 को उम्रकैद
Ankita Bhandari Murder Case: 30 मई शुक्रवार को उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कोटद्वार जिला कोर्ट ने 2 साल 8 महीने बाद फैसला सुनाया है।
कोर्ट ने भाजपा नेता और पूर्व मंत्री के बेटे पुलकित आर्य समेत 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
पुलकित के अलावा उसके दो कर्मचारी सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता इस मामले में आरोपी थे।
लाइव लॉ के अनुसार कोर्ट ने तीनों को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
PM मोदी का बिहार दौरा: सासाराम में जनसभा, पावर प्लांट का शिलान्यास करेंगे
PM मोदी बिहार के सासाराम के दुर्गाडीह में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।
इससे पहले उन्होंने 48,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
परियोजनाओं में औरंगाबाद के नबीनगर स्थित 2400 मेगावाट का सुपर थर्मल पावर प्लांट अहम है। इसकी लागत 29,900 करोड़ रुपए आएगी।
इससे पहले PM खुली गाड़ी से CM नीतीश कुमार और डिप्टी CM सम्राट चौधरी के साथ मंच तक पहुंचे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पुंछ में पाकिस्तानी गोलीबारी के पीड़ित परिवारों से मिलेंगे
अमित शाह दो दिनों के जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद उनका पहला जम्मू-कश्मीर दौरा है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज पुंछ में पाकिस्तान की गोलाबारी से प्रभावित लोगों से मिलेंगे।
साथ ही खानेतर में BSF कैंप में जवानों से भी मुलाकात करेंगे।
गृह मंत्री गुरुवार शाम जम्मू पहुंचे थे।
शशि थरूर ने कोलंबिया सरकार को घेरा, कहा- आपने पाकिस्तान में हुई मौतों पर दुख जताया
ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया को जानकारी दे रहे डेलिगेशन में शामिल कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कोलंबिया सरकार की प्रतिक्रिया की आलोचना की है।
थरूर ने शुक्रवार को कोलंबिया के बोगोटा में कहा कि कोलंबियाई सरकार ने भारत के प्रति सहानुभूति जताने के बजाय ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में हुई जानमाल की नुकसान पर दुख जताया। भारत इससे निराश है।
थरूर ने कहा- भारत ने सेल्फ-डिफेंस में हमला किया था। जैसे कोलंबिया ने कई आतंकवादी हमलों को झेला है, वैसे ही हमने भारत में भी लगभग चार दशकों तक हमलों को झेला है।
दिल्ली: पानी की किल्लत पर महिलाओं का हल्ला बोल, जल बोर्ड कार्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन
गर्मी और बारिश के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर महिलाओं का गुस्सा फूटा है।
दिल्ली के संगम विहार और देवली विधानसभा क्षेत्र में पानी की गंभीर किल्लत को लेकर ग्रेटर कैलाश स्थित जल बोर्ड कार्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन किया।
इस दौरान गुस्साई महिलाओं ने दिल्ली जल बोर्ड के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
संगम विहार और देवली के प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि इलाके में पानी की आपूर्ति बेहद खराब है।
बीते कई वर्षों से भीषण पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं।
MP के प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन लॉटरी, 83 हजार से ज्यादा बच्चों का Free में एडमिशन
मध्य प्रदेश में 83 हजार से ज्यादा बच्चों का फ्री में एडमिशन हुआ है।
शिक्षा का अधिकार अधिनियम में प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश के लिये ऑनलाइन लॉटरी निकाली गई।
83 हजार 483 बच्चों को उनकी पसंद के स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश दिया गया है।
राज्य शिक्षा केंद्र संचालक हरजिंदर सिंह ने आरटीई के तहत प्राइवेट स्कूलों की प्रथम प्रवेशित कक्षा में वंचित समूह और कमजोर वर्ग के बच्चों के निःशुल्क प्रवेश की ऑनलाइन लॉटरी का बटन क्लिक किया।
हरजिंदर सिंह ने कहा कि देश भर में आरटीई के तहत ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम अपनाने वाला अग्रणी राज्य मध्यप्रदेश है।
MP वेदर: 36 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट: भोपाल, ग्वालियर-जबलपुर में भी गिरेगा पानी
मौसम विभाग ने भोपाल, ग्वालियर-जबलपुर समेत 36 जिलों में अलर्ट जारी किया है।
नरसिंहपुर समेत 6 जिलों में आंधी की रफ्तार 60 किमी प्रतिघंटा तक रहेगी।
इससे पहले गुरुवार को 10 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी और बारिश का दौर जारी रहा।
शुक्रवार को नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में तेज आंधी के साथ बारिश होने का अलर्ट है।
आंधी की रफ्तार 60 किमी प्रतिघंटा या इससे अधिक भी रह सकती है।
भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, अशोकनगर, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, उमरिया, कटनी और मैहर में भी तेज आंधी और बारिश का अलर्ट है।