IAS Transfer in MP: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है।
राज्य में 9 आईएएस अफसरों के तबादले हुए हैं और 4 जिलों के कलेक्टर भी बदल गए हैं।
मोहन सरकार ने रविवार शाम को जारी आदेश में 4 जिलों उज्जैन, अशोकनगर, हरदा और विदिशा के कलेक्टर बदले गए हैं।
इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ सिंहस्थ मेला उज्जैन के मेला अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बसंत कुर्रे को श्रम विभाग में अपर सचिव बनाया गया है।
वहीं संचालक जनसंपर्क अंशुल गुप्ता को विदिशा जिले का कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।
मध्य प्रदेश IAS तबादले
- बसंत कुर्रे – जॉइंट CEO, राज्य निर्वाचन से अपर सचिव, श्रम विभाग।
- नीरज कुमार सिंह – कलेक्टर, उज्जैन से संचालक, लोक स्वास्थ्य-परिवार कल्याण।
- सुभाष कुमार द्विवेदी – कलेक्टर, अशोकनगर से अपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग।
- आदित्य सिंह – कलेक्टर, हरदा से कलेक्टर, अशोकनगर।
- रोशन कुमार सिंह – कलेक्टर, विदिशा से कलेक्टर, उज्जैन।
- सिद्धार्थ जैन – अपर कलेक्टर, भोपाल से कलेक्टर, हरदा।
- अंशुल गुप्ता – संचालक, जनसंपर्क से कलेक्टर, विदिशा।
- ज्योति शर्मा – अपर कलेक्टर, इंदौर से सीईओ, जिला पंचायत देवास।
- हिमांशु प्रजापति – सीईओ, जिला पंचायत देवास से कार्यकारी संचालक, मप्र औद्योगिक विकास निगम इंदौर।

MP

MP
लगातार दूसरे जनसंपर्क संचालक विदिशा के कलेक्टर
शिवराज सिंह चौहान के संसदीय मुख्यालय विदिशा में जनसंपर्क विभाग के संचालक रौशन कुमार सिंह को 8 महीने पहले विदिशा कलेक्टर बनाकर भेजा गया था।
रौशन को सीएम मोहन यादव का करीबी माना जाता है।
रौशन कुमार सिंह के बाद अब जनसंपर्क विभाग के संचालक अंशुल गुप्ता को विदिशा का कलेक्टर बनाकर भेजा गया है।
अंशुल विदिशा के दूसरे ऐसे कलेक्टर होंगे जो जनसंपर्क संचालक के बाद विदिशा के कलेक्टर की कमान संभालेंगे।
इन अफसरों के पास अतिरिक्त प्रभार
जनजातीय कार्य विभाग के पीएस गुलशन बामरा को अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान भोपाल के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को सिंहस्थ मेला उज्जैन के मेला अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
राज्य योजना आयोग के सदस्य सचिव ऋषि गर्ग को अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान भोपाल के संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अफसरों के तबादले
अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान, भोपाल के संचालक राजेश गुप्ता को संस्कृति विभाग में उप सचिव बनाया गया है।
जबलपुर की संयुक्त कलेक्टर को मप्र राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम का महाप्रबंधक बनाया है।
शिवांगी के पास विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अवर सचिव का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा।