Ajit Pawar Plane Crash: ‘दादा’ के नाम से मशहूर महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की 28 जनवरी को एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी।
इस दुर्घटना ने अब एक नया विवादित मोड़ ले लिया है।
एनसीपी (शरद पवार गुट) के विधायक और अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सनसनीखेज दावे किए हैं।
उन्होंने सीधे तौर पर इस हादसे को एक ‘बड़ी साजिश’ करार दिया है।

विमान में धमाके और पेट्रोल के डिब्बे
रोहित पवार ने शनिवार को डेटा और तस्वीरों के साथ मीडिया के सामने कुछ ऐसे तथ्य रखे, जिन्होंने जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।
रोहित का कहना है कि जब विमान बारामती में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, तब केवल एक सामान्य क्रैश नहीं हुआ था।
प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती इनपुट के आधार पर उन्होंने दावा किया कि विमान के पिछले हिस्से (जहां सामान रखा जाता है) में पेट्रोल के अतिरिक्त डिब्बे रखे गए थे।
Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar died in a horrible plane crash in Baramati
Ideological differences aside, it’s really heartbreaking. Rest in peace 🙏pic.twitter.com/TUZWociHzr
— Ankit Mayank (@mr_mayank) January 28, 2026
यही कारण था कि हादसे के वक्त एक के बाद एक कई धमाके हुए, जिससे आग इतनी भीषण हो गई कि किसी के बचने की गुंजाइश नहीं रही।
#WATCH | Delhi: On Ajit Pawar plane crash case, NCP-SCP leader Rohit Pawar says, “If we talk about conspiracies, there can be two types of conspiracies: political and commercial. We want to find out which one it is. Another thing is that if someone is supporting or protecting the… pic.twitter.com/D1aIrlakRb
— ANI (@ANI) February 21, 2026
VSR कंपनी को बचाने का आरोप
रोहित पवार के निशाने पर सबसे ज्यादा VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है, जिसका यह विमान (लियरजेट 45XR) था।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस कंपनी के तार सत्ताधारी दल के बड़े नेताओं से जुड़े हुए हैं।
रोहित ने सीधे तौर पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू के इस्तीफे की मांग की है।
#WATCH | Delhi: On Ajit Pawar plane crash case, NCP-SCP leader Rohit Pawar says, “…We had expressed doubts about the black box. When the accident happened, there was not just one blast, there were many blasts…VSR, the company that operates the flight, has a lot of issues.… https://t.co/2gQI6Vu1zj pic.twitter.com/N2OCmjzHTO
— ANI (@ANI) February 21, 2026
उनका कहना है कि VSR कंपनी का संबंध तेलुगु देशम पार्टी (TDP) से है, जो केंद्र सरकार में एक महत्वपूर्ण सहयोगी है। ऐसे में निष्पक्ष जांच होना नामुमकिन है।
रोहित पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मांग की है कि जब तक जांच पूरी न हो जाए, तब तक मंत्री को उनके पद से हटाया जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के कुछ अधिकारी जानबूझकर कंपनी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
STORY | Ajit Pawar plane crash: Remove Naidu from govt till probe is over, Rohit Pawar urges PM in letter
NCP (SP) general secretary and MLA Rohit Pawar on Saturday wrote to Prime Minister Narendra Modi demanding that Civil Aviation minister K Ram Mohan Naidu be asked to resign… pic.twitter.com/ifWgJwrSqU
— Press Trust of India (@PTI_News) February 21, 2026
ब्लैक बॉक्स और CVR पर उठा विवाद
जांच में सबसे महत्वपूर्ण कड़ी CVR (कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर) होती है। रोहित पवार ने इस पर तीन बड़े तकनीकी सवाल उठाए हैं:
-
पुराना सिस्टम: नियमों के मुताबिक विमान में 2 घंटे की रिकॉर्डिंग वाला CVR होना चाहिए, लेकिन इस विमान में केवल 30 मिनट की रिकॉर्डिंग वाला सिस्टम था। ऐसे में इस विमान को उड़ान भरने की इजाजत (रजिस्ट्रेशन) कैसे मिली?
-
CVR के साथ छेड़छाड़: प्रशासन कह रहा है कि CVR डैमेज हो गया है, लेकिन रोहित और अजित पवार के बेटे जय पवार का मानना है कि ब्लैक बॉक्स इतनी आसानी से नष्ट नहीं होते। उन्हें डर है कि सबूत मिटाने के लिए CVR के साथ छेड़छाड़ की गई है।
-
पायलट का रिकॉर्ड: रोहित ने विमान उड़ा रहे कैप्टन सुमित कपूर के पिछले रिकॉर्ड पर भी संदेह जताया है।
“Accident or conspiracy?”: Rohit Pawar raises questions about circumstances surrounding Ajit Pawar’s plane crash
Read @ANI Story | https://t.co/YKjotybfD8 #RohitPawar #AjitPawar #Planecrash pic.twitter.com/xH5fqfe0G8— ANI Digital (@ani_digital) February 10, 2026
परिवार की मांग: CBI जांच हो
हादसे के कुछ दिन बाद ही अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर इस पूरे मामले की CBI जांच की मांग की थी।
वहीं, अजित पवार के बेटे जय पवार ने भी सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा था कि महाराष्ट्र की जनता को सच जानने का हक है।

उन्होंने मांग की थी कि VSR वेंचर्स की उड़ानों पर तुरंत रोक लगानी चाहिए।
DGCA की कार्रवाई
विवाद बढ़ता देख DGCA ने 2 फरवरी से 25 फरवरी तक सभी नॉन-शेड्यूल्ड चार्टर्ड कंपनियों का स्पेशल सेफ्टी ऑडिट शुरू कर दिया है।
हालांकि, विपक्ष का कहना है कि यह केवल खानापूर्ति है और असली दोषियों को बचाने के लिए पर्दे के पीछे खेल चल रहा है।
VIDEO | Delhi: Addressing a press conference on the plane crash which resulted in the death of Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar, NCP (SP) MLA Rohit Pawar (@RRPSpeaks) says, “The plane was scheduled to go to Shamshabad from Baramati and then to Patna. Technically, the flight had… pic.twitter.com/hO12qwYf5c
— Press Trust of India (@PTI_News) February 11, 2026
बारामती में हुआ था दर्दनाक हादसा
गौरतलब है कि 28 जनवरी 2026 को बारामती में लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ था, जिसमें अजित पवार समेत पांच लोगों की जान चली गई थी।
दुर्घटनाग्रस्त लीयरजेट 45 (Learjet 45) विमान मुंबई से बारामती जा रहा था और एयरस्ट्रिप से कुछ ही दूरी पहले क्रैश हो गया।
इस हादसे में मुख्य पायलट सुमित कपूर, को-पायलट शांभवी पाठक, केबिन क्रू पिंकी माली और सुरक्षा अधिकारी विदिप जाधव की भी मौत हो गई थी।

अजित पवार का जाना महाराष्ट्र की राजनीति के लिए एक बड़ा शून्य है।
लेकिन अब जिस तरह से ‘साजिश’, ‘पेट्रोल बम’ और ‘राजनीतिक दबाव’ जैसे शब्द सामने आ रहे हैं, उसने इस हादसे को एक रहस्यमयी मर्डर मिस्ट्री जैसा बना दिया है।
क्या यह वास्तव में एक तकनीकी खराबी थी या फिर सत्ता और व्यापार के गठजोड़ के बीच रचा गया कोई खेल?
इसका सच केवल एक निष्पक्ष जांच ही सामने ला सकती है।


