Homeन्यूजआनंदपुर धाम में 'अधर्म': महात्माओं पर मारपीट और देह व्यापार के आरोप,...

आनंदपुर धाम में ‘अधर्म’: महात्माओं पर मारपीट और देह व्यापार के आरोप, अब ट्रस्ट ने दी ये सफाई

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Anandpur Dham Controversy: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में स्थित आनंदपुर धाम कई लोगों की आस्था का केंद्र था लेकिन आज ये पवित्र स्थान विवादों के घेरे में है।

इस ट्रस्ट पर यौन शोषण, देह व्यापार और संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौतों जैसे बेहद गंभीर आरोप लगे हैं।

मामला तब और गरमा गया जब कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीधे तौर पर ट्रस्ट के प्रबंधन और कुछ बड़े अधिकारियों को निशाने पर लिया।

विवाद की शुरुआत 

सोशल मीडिया पर हाल ही में कुछ वीडियो वायरल हुए, जिनमें कथित तौर पर आश्रम के महात्मा आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं।

इन वीडियो के आधार पर कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने आरोप लगाया कि आश्रम के भीतर युवाओं का शोषण और देह व्यापार का रैकेट चलाया जा रहा है।

वायरल वीडियो का सच

इस पर ट्रस्ट की ओर से महात्मा शब्द सागरानंद ने सफाई देते हुए कहा कि ये वीडियो पुराने हैं और इनमें दिखने वाले व्यक्ति (चक्की महात्मा) को बहुत पहले ही संस्था से निष्कासित किया जा चुका है।

ट्रस्ट ने अन्य वीडियो में दिखने वाले लोगों को पहचानने से इनकार कर दिया है।

Ashoknagar Anandpur Dham Controversy

संदिग्ध मौतें: जो अब तक अनसुलझी हैं

इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाला पहलू आश्रम से जुड़े लोगों की संदिग्ध मौतें हैं।

पुणे की एक महिला फरियादी ने दावा किया है कि ट्रस्ट में उठने वाली आवाजों को दबाने के लिए मारपीट और धमकी का सहारा लिया जाता है।

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में कई संदिग्ध घटनाएं हुई हैं:

  • नवंबर 2023: महात्मा धर्मानंद का शव गुलबर्गा रेलवे स्टेशन के पास पटरियों पर मिला।
  • जुलाई 2025: महात्मा भीम की कुएं में गिरने से मौत हो गई।
  • 2021: भोपाल आश्रम में एक महिला सेवादार की संदिग्ध मौत हुई। इन घटनाओं की निष्पक्ष जांच की मांग अब जोर पकड़ रही है।

Ashoknagar Anandpur Dham Controversy

जमीन का साम्राज्य और किलेनुमा सुरक्षा

आनंदपुर धाम करीब 1500 बीघा (और कुछ रिपोर्टों के अनुसार कुल 10 हजार बीघा) जमीन पर फैला हुआ है।

यह किसी छोटे शहर जैसा है, जिसके पास अपनी बसें, अस्पताल, स्कूल और फायर ब्रिगेड तक है।

आश्रम की सुरक्षा किसी किले जैसी है—ऊंची दीवारें और उन पर लगे नुकीले कांच यह दर्शाते हैं कि बाहरी दुनिया और आश्रम के भीतर की जिंदगी बिल्कुल अलग है।

स्थानीय स्तर पर ट्रस्ट पर जमीन कब्जाने के आरोप भी लगते रहे हैं।

Ashoknagar Anandpur Dham Controversy

प्रशासन और पुलिस का पक्ष

जहां एक ओर पीड़िताएं मारपीट और यौन उत्पीड़न की बात कह रही हैं, वहीं अशोकनगर एसपी राजीव कुमार मिश्रा का बयान अलग कहानी बयां करता है।

उनके अनुसार, अधिकांश पुराने मामलों में समझौता हो चुका है और वर्तमान में यौन उत्पीड़न से संबंधित कोई नई लिखित शिकायत पुलिस को नहीं मिली है।

वहीं, मामले में नाम घसीटे जाने पर तीन आईएएस अफसरों ने भी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

क्या है आनंदपुर धाम

  • अद्वैत मत का प्रमुख केंद्र
  • आनंदपुर धाम परमहंस अद्वैतानंद महाराज का समाधि स्थल है।
  • ये अद्वैत मत के सबसे प्रमुख संत माने जाते हैं।
  • अशोकनगर जिले में श्री अद्वैत मत का मुख्य आश्रम है।
  • यहां पंचम पादशाही की परंपरा के मंदिर हैं।
  • फिलहाल छठवीं पादशाही चल रही है।

Ashoknagar Anandpur Dham Controversy

आश्रम में ये सुविधाएं और व्यवस्थाएं

  1. 3 बड़े स्कूल
  2. 300 बिस्तरों वाला एक आधुनिक अस्पताल
  3. आश्रम के भीतर एक पेट्रोल पंप, अपनी फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस सेवा
  4. कंस्ट्रक्शन विंग और बोरवेल मशीनें
  5. 300 से अधिक गायों वाली एक विशाल गोशाला
  6. एक बड़ा ट्रांसपोर्ट विंग जिसमें डंपर, ट्रक, बसें और कई अन्य वाहन शामिल हैं
  7. 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे और 500 से ज्यादा सुरक्षा गार्ड
  8. चार हेलीपैड (पीएम के लिए बने)
  9. तीन निजी बस स्टैंड
  10. वाहन वर्कशॉप्स और आधुनिक मशीनें
  11. CCTV सर्विलांस
  12. प्राइवेट सिक्योरिटी
  13. साफ और चौड़ी सड़कें
- Advertisement -spot_img