Homeन्यूजअनंत अंबानी ने लालबागचा राजा को चढ़ाया 20 किलो सोने का मुकुट,...

अनंत अंबानी ने लालबागचा राजा को चढ़ाया 20 किलो सोने का मुकुट, करोड़ों में है कीमत

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Anant Ambani-Lalbaugcha Raja: देशभर में जोर-शोर से गणपति उत्सव की तैयारियां हो रही हैं। इसी बीच गुरुवार को मुंबई में लोगों ने लालबागचा राजा के दर्शन किए।

मंदिर समिति ने एक दिन पहले ही लोगों को लालबागचा राजा के दर्शन करा दिए। इस दौरान बप्पा के मुकुट ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा।

सोने का ये रत्न जड़ित मुकुट बेहद सुंदर है और बप्पा की मूर्ति की शोभा बढ़ा रहा है।

लेकिन क्या आपको पता है कि ये मुकुट मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने लालबागचा राजा को भेंट किया है।

अनंत अंबानी ने चढ़ाया सोने का मुकुट

अनंत अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन ने मिलकर बप्पा को 15 करोड़ रुपये कीमत का 20 किलोग्राम सोने का मुकुट चढ़ाया है।

इस मुकुट में हीरे और अन्य कीमती पत्थर भी जड़े गए हैं।

Anant Ambani, Lalbaugcha Raja, mukut
Anant Ambani- Lalbaugcha Raja Mukut
Anant Ambani, Lalbaugcha Raja, mukut
Anant Ambani- Lalbaugcha Raja Mukut

अनंत अंबानी पिछले 15 सालों से लालबागचा राजा कमेटी से जुड़े हुए हैं।

इतना ही नहीं, अंबानी परिवार हर साल गिरगांव चौपाटी बीच पर होने वाले विसर्जन समारोह में शामिल होता है।

रिलायंस फाउंडेशन के जरिए अंबानी परिवार लालबागचा राजा कमेटी को सहयोग भी करता रहा है।

कोविड के समय लालबागचा राजा कमेटी के पास सामाजिक कार्य करने के लिए फंड की कमी हो गई थी।

ऐसे में अनंत अंबानी ने आगे आकर कमेटी को आर्थिक मदद की थी। अनंत अंबानी को लालबागचा राजा कमेटी का कार्यकारी सलाहकार भी नियुक्त किया गया है।

वजन 20 किलो, कीमत 15 करोड

इस भारी-भरकम मुकुट का वजन करीब 20 किलो है और इसकी कीमत 15 करोड़ रुपये है।

‘लालबाग चा राजा’ मंडल के अध्यक्ष बालासाहेब कांबले ने कहा कि कल 20 किलो का सोने का मुकुट दान में अंबानी फैमिली की तरफ से लाया गया है।

पहली झलक के बाद राजा को यह मुकुट पहनाया गया।

लंबे समय से मंडल से जुड़ा है अंबानी परिवार

लाल बाग के राजा से अनंत अंबानी की गहरी आस्था जुड़ी है। वह लाल बाग के राजा को दिल खोलकर चढ़ावा चढ़ाते हैं।

अंबानी परिवार लंबे समय से मंडल से जुड़ा हुआ है और गणपति बप्पा के प्रति उनकी भक्ति देखकर हमें गर्व महसूस होता है।

वे बढ़-चढ़कर इस उत्‍सव में शामिल होते हैं।

अनंत अंबानी हर तरह से गणपति मंडल की मदद करते हैं।

लोग कर रहे हैं अंबानी परिवार की तारीफ

ये खबर सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार की तारीफ कर रहे हैं।

Anant Ambani, Lalbaugcha Raja, Mukut , Mumbai
Anant Ambani, Lalbaugcha Raja, Mukut ,

90 साल पहले हुई थी स्थापना

लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल की स्थापना 1934 में लालबाग बाजार में की गई थी।

इस मंडल की स्थापना स्थानीय मछुआरों और व्यापारियों के एक समूह ने गणेश उत्सव मनाने के लिए की थी।

मुंबई का सबसे प्रसिद्ध पंडाल

मुंबई के पिटलाबाई चौल में लालबाग के राजा की प्रतिमा स्थापित की जाती है। यह गणेश पंडाल मुंबई का सबसे प्रसिद्ध पंडाल है।

यहां बप्पा के दर्शन करने के लिए लाखों की संख्या में भक्त आते हैं।

आम लोगों से लेकर तमाम बड़ी हस्तियां यहां आती हैं।

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरें

Breaking News : 16 October

Breaking News : 15 October