Homeन्यूजगुजरात जा रही मजदूरों से भरी बस पलटी: 16 महीने की बच्ची...

गुजरात जा रही मजदूरों से भरी बस पलटी: 16 महीने की बच्ची की मौत, नशे में था ड्राइवर

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 13 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Barwani Bus Accident: शुक्रवार को मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के सिलावद गांव के पास ग्राम जूनाझिरा में मजदूरों से भरी एक बस पलट गई।

इस हादसे मे 16 महीने की एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हो गए हैं।

सभी को घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे।

नशे में था ड्राइवर

घटना शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे की बताई गई है।

जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर सेंधवा स्टेट हाइवे पर ये स्लीपर कोच बस पलट गईं।

खबरों के मुताबिक मजदूरों से भरी ये बस पलसूद से गुजरात जा रही थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस का ड्राइवर नशे में तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था।

barwani bus accident, barwani accident, Barwani News, Accident in Barwani,
barwani bus accident

1 बच्ची की मौत, 30 घायल

इस हादसे में एक 16 महीने की मासूम बच्ची की मौत हो गई जबकि 30 लोग घायल हो गए।

हादसे में घायल हुए 30 लोगों में से 10 को गंभीर चोट आई हैं।

पुलिस और लोगों की मदद से घायलों को सबसे पहले सिलावद अस्पताल ले जाएगा।

यहां प्राथमिक उपचार शुरू करने के बाद गंभीर घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर किया गया।

घायलों में सिलावद पलसूद क्षेत्र के अलग-अलग गांव फलियों के ग्रामीण महिला और पुरुष शामिल हैं।

राज्यसभा सांसद मिलने पहुंचे

हादसे की सूचना मिलते ही राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना।

साथ ही SP जगदीश डावर, SDM भूपेंद्र रावत और SDOP दिनेशसिंह चौहान भी सिलावद अस्पताल पहुंचे।

barwani bus accident, barwani accident, Barwani News, Accident in Barwani,
barwani bus accident
barwani bus accident, barwani accident, Barwani News, Accident in Barwani,
barwani bus accident

मामले की जांच करेंगे

एसपी जगदीश डावर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

सांसद सोलंकी ने अधिकारियों को पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई और घायलों के उपचार के निर्देश दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें- 

पुलिस ने पकड़ा ट्रक में छिपा 6 करोड़ का गांजा, चारे की बोरियों में छिपाकर ले जा रहे थे दिल्ली

- Advertisement -spot_img