Bharat Taxi App Launch: अगर आप भी अक्सर ओला या उबर से सफर करते हैं, तो आपने महसूस किया होगा कि बारिश होते ही या ऑफिस के समय ट्रैफिक बढ़ते ही किराया आसमान छूने लगता है।
लेकिन अब इस ‘लूट’ पर लगाम लगने वाली है।
आज देश की पहली को-ऑपरेटिव टैक्सी सर्विस ‘भारत टैक्सी ऐप’ आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो रही है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह विज्ञान भवन में इसे लॉन्च करेंगे।
आज भारत टैक्सी का आधिकारिक शुभारंभ करेंगे गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह
युवा सहकार के सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखें Live प्रसारण
समय: दोपहर 3 बजे
Live लिंक:
YouTube: https://t.co/BNDXiVvU3Q
Facebook: https://t.co/9FhqYB8964
X (Twitter): https://t.co/MrlbtmAPOS… pic.twitter.com/0odFXOJfXe— Yuva Sahakar (@YuvaSahakar) February 5, 2026
क्या है भारत टैक्सी और यह कैसे अलग है?
आमतौर पर ओला और उबर जैसी कंपनियां एग्रीगेटर मॉडल पर चलती हैं, जहां वे ड्राइवरों से 25 से 30 प्रतिशत तक कमीशन वसूलती हैं।
लेकिन ‘भारत टैक्सी’ का मॉडल एकदम अलग है। यह ड्राइवर-ओनरशिप मॉडल पर आधारित है।
इसका सीधा मतलब यह है कि जो ड्राइवर आपकी गाड़ी चला रहा है, वह इस संस्था का हिस्सा और मालिक भी है।
Download the app now.
For Passengers – https://t.co/Ak1kHgRCBM
For Drivers – https://t.co/9SNhL5CMbI#EmpoweringCooperatives #SahkarSeSamriddhi #BharatTaxi pic.twitter.com/0xHX3023FN— Ministry of Cooperation, Government of India (@MinOfCooperatn) January 30, 2026
यात्रियों को क्या होगा फायदा?
- सस्ता किराया: इस ऐप का दावा है कि इसका किराया मौजूदा प्राइवेट कंपनियों के मुकाबले 30 प्रतिशत तक सस्ता होगा।
- सर्ज प्राइसिंग का अंत: अक्सर मांग बढ़ने पर ओला-उबर दोगुना किराया वसूलते हैं। भारत टैक्सी में ‘नो सर्ज प्राइसिंग’ की नीति है। यानी मौसम खराब हो या सड़क पर जाम, किराया पहले से तय और पारदर्शी होगा।
- विकल्पों की भरमार: यात्रियों को एक ही ऐप पर बाइक, ऑटो और कार (मिनी, प्राइम, सेडान) के विकल्प मिलेंगे।
Driving India towards a cooperative future 🚕
Bharat Taxi stands for transparency, driver empowerment, and citizen-centric mobility powered by the spirit of “Sahkar se Samriddhi.”#EmpoweringCooperatives #SahkarSeSamriddhi #BharatTaxi pic.twitter.com/LqY6DM4GUW
— Ministry of Cooperation, Government of India (@MinOfCooperatn) February 2, 2026
अब नहीं कटेगा भारी कमीशन
भारत टैक्सी की सबसे बड़ी ताकत इसके ड्राइवर हैं।
इस प्लेटफॉर्म से जुड़ने वाले हर ड्राइवर को सहकारी संस्था में 5 शेयर्स दिए जाएंगे।
ड्राइवरों को कंपनी को कोई मोटा कमीशन नहीं देना होगा, उन्हें सिर्फ एक छोटी सी मेंबरशिप फीस देनी होगी (जिसे वे रोज, हफ्ते या महीने के आधार पर चुका सकते हैं)।
Drive as an Owner! 🚖
Yes, not just the owner of the car, but also of the platform!
Keep every rupee of your hard-earned money with revolutionary zero-commission model.
✅ 0% Commission.
✅ 100% Earnings.
✅ Full Ownership.Scan the QR code to download and start earning… pic.twitter.com/OzyOyinIxq
— Ministry of Cooperation, Government of India (@MinOfCooperatn) January 27, 2026
सामाजिक सुरक्षा और आसान लोन
यह सिर्फ एक ऐप नहीं, बल्कि ड्राइवरों के कल्याण का एक मिशन है। इससे जुड़ने वाले ड्राइवरों को:
- 5 लाख रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा मिलेगा।
- 5 लाख रुपये का फैमिली हेल्थ इंश्योरेंस दिया जाएगा।
-
भविष्य में, मल्टी-स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटीज एक्ट के तहत ड्राइवरों को सस्ता लोन भी दिया जाएगा ताकि वे अपनी गाड़ी खुद खरीद सकें।
Are You A Cab Driver? 🚕
Are you frustrated with high commission cuts after every ride?
Stop giving away your hard-earned money! 💸Switch to Bharat Taxi!
✅ 100% Earnings
✅ 0% Commission
✅ No hidden fees pic.twitter.com/NBdeUotsWw— Ministry of Cooperation, Government of India (@MinOfCooperatn) January 28, 2026
दिल्ली-NCR से शुरुआत, फिर पूरे देश में विस्तार
लॉन्च के पहले चरण में यह सेवा दिल्ली-NCR के लोगों को मिलेगी।
इसके बाद जल्द ही इसे मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद जैसे बड़े महानगरों में शुरू किया जाएगा।
आंकड़ों की बात करें तो 6 जून 2025 को इसकी नींव रखने के बाद से अब तक 3 लाख से ज्यादा ड्राइवर और 1 लाख से ज्यादा ग्राहक इस प्लेटफॉर्म से जुड़ चुके हैं।
खासतौर पर महिलाओं के लिए
👩✈️ महिला सारथी (वुमन ड्राइवर) उपलब्ध
👩💼 महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक रोज़गार
सुरक्षा, सम्मान और पूरी कमाई,सब कुछ एक साथ।
आज ही भारत टैक्सी परिवार से जुड़ें।#EmpoweringCooperatives #SahkarSeSamriddhi #BharatTaxi pic.twitter.com/B05aHJuZsY— Ministry of Cooperation, Government of India (@MinOfCooperatn) February 3, 2026
भारत टैक्सी ऐप न केवल यात्रियों की जेब का ख्याल रखेगा, बल्कि उन लाखों ड्राइवरों को भी सम्मान और आर्थिक मजबूती देगा जो अब तक प्राइवेट कंपनियों के भारी कमीशन के नीचे दबे हुए थे।
यह ‘सहकार से समृद्धि’ के मंत्र को जमीन पर उतारने की एक बड़ी कोशिश है।


