Homeन्यूजभोपाल नगर निगम की बजट बैठक में 'गोमांस' पर घमासान: महापौर और...

भोपाल नगर निगम की बजट बैठक में ‘गोमांस’ पर घमासान: महापौर और नेता प्रतिपक्ष के बीच तीखी झड़प

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Bhopal Nagar Nigam Beef Controversy: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के नगर निगम की बजट बैठक इस बार विकास के मुद्दों से ज्यादा हंगामे और व्यक्तिगत आरोपों की भेंट चढ़ गई।

करीब 3500 करोड़ रुपए का भारी-भरकम बजट पेश होने से पहले ही सदन में ‘गोमांस’ और ‘भ्रष्टाचार’ के मुद्दों पर जमकर बवाल हुआ।

आलम यह था कि पक्ष और विपक्ष के बीच की तल्खी इतनी बढ़ गई कि बात चाय-नाश्ते और खाने के निजी तानों तक जा पहुंची।

गोमांस कांड और विपक्ष का हमला

बैठक की शुरुआत होते ही प्रश्नकाल में नेता प्रतिपक्ष शाबिस्ता जकी ने शहर के चर्चित 26 टन गोमांस तस्करी मामले को उठाया।

उन्होंने सीधे तौर पर नगर निगम के अधिकारियों और सत्ता पक्ष को घेरते हुए सवाल किया कि अब तक इस मामले के मुख्य जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

जकी का आरोप था कि आरोपी असलम कुरैशी उर्फ ‘असलम चमड़ा’ के खिलाफ निगम ने अब तक एफआईआर (FIR) दर्ज नहीं कराई है।

Bhopal Nagar Nigam beef controversy Bhopal Municipal Corporation News, Bhopal Nagar Nigam Budget 2026, Malti Rai Mayor Bhopal, Aslam Chamra Beef Case, Shabista Zaki Congress, Bhopal Heritage Gate Project, Bhopal Property Tax News, Madhya Pradesh Politics,

उन्होंने पिछली बैठक में बनी जांच समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक न होने पर भी सवाल उठाए।

इस मुद्दे पर महापौर मालती राय ने सफाई देते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया।

उन्होंने कहा कि जिस स्लॉटर हाउस या टेंडर की बात हो रही है, वह उनके कार्यकाल का नहीं है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि ये टेंडर उनके महापौर बनने से पहले ही हो चुके थे।

बीजेपी पार्षदों का कड़ा रुख

हैरानी की बात यह रही कि गोमांस के मुद्दे पर केवल विपक्ष ही नहीं, बल्कि बीजेपी के वरिष्ठ पार्षदों ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की।

सुरेंद्र बाडिका और विलास राव घड़गे जैसे सीनियर पार्षदों ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

सदन में माहौल तब और गरमा गया जब कांग्रेस पार्षद मोहम्मद सरवर ने मांग रखी कि नगर निगम परिषद को एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजना चाहिए ताकि ‘गाय को राष्ट्रीय पशु’ घोषित किया जा सके।

Bhopal Nagar Nigam beef controversy Bhopal Municipal Corporation News, Bhopal Nagar Nigam Budget 2026, Malti Rai Mayor Bhopal, Aslam Chamra Beef Case, Shabista Zaki Congress, Bhopal Heritage Gate Project, Bhopal Property Tax News, Madhya Pradesh Politics,

चाय-नाश्ते पर चली जुबानी जंग

बहस के बीच अजीबोगरीब स्थिति तब बनी जब चर्चा गोमांस से हटकर नगर निगम के खान-पान पर आ गई।

नेता प्रतिपक्ष शाबिस्ता जकी ने सदन में कहा, “मैं नगर निगम की एक चाय तक नहीं पीती हूं।”

इस पर एमआईसी मेंबर सुषमा बाविसा भड़क गईं और उन्होंने पलटवार करते हुए कहा,आप झूठ क्यों बोल रही हैं?

आपने यहां खाना खाया है। क्या वे लोग चोर हैं जिन्होंने यहां चाय पी या खाना खाया?”

इस मामूली बात पर दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बहस होती रही।

अधूरे वादे और बजट का गणित

हंगामे के बीच भोपाल ‘शहर सरकार’ ने करीब 3500 करोड़ का बजट पेश करने की तैयारी की है। हालांकि, शहर की जनता के मन में पुराने वादों को लेकर संशय है।

पिछले दो सालों से 7 हेरिटेज गेट बनाने और गीता भवन के निर्माण जैसे बड़े वादे अधूरे पड़े हैं।

एक साल में केवल दो गेटों का भूमिपूजन हो सका है।

पिछले बजट में प्रॉपर्टी टैक्स में 10% और जलकर में 15% की बढ़ोतरी की गई थी, जिससे जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा है, जबकि सुविधाएँ वैसी की वैसी ही हैं।

हेमंत कटारे के गंभीर आरोप

सदन के बाहर कांग्रेस के उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने सोशल मीडिया के जरिए बीजेपी पर तीखा प्रहार किया।

उन्होंने आरोपी असलम चमड़ा को जमानत मिलने पर तंज कसते हुए कहा कि “बीजेपी वाले सिर्फ नारे लगाते रह गए और उनके नेताओं की मेहरबानी से आरोपी को जमानत मिल गई।”

कटारे ने नगर निगम के एक ‘गर्ग’ सरनेम वाले इंजीनियर की भूमिका पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि करोड़ों के लेन-देन के तार हैदराबाद तक जुड़े हैं।

उन्होंने ‘टोपी वाले मंत्री’ की भूमिका की भी जांच की मांग की है।

#BhopalNews #NagarNigamBhopal #MadhyaPradesh #BeefControversy #BhopalBudget #MaltiRai #CongressVsBJP 

- Advertisement -spot_img