Homeन्यूजसरोजिनी नायडू स्कूल में छात्राओं ने दिया धरना-प्रदर्शन, लेट आने पर सफाई...

सरोजिनी नायडू स्कूल में छात्राओं ने दिया धरना-प्रदर्शन, लेट आने पर सफाई कराने का आरोप

और पढ़ें

Prashant Sharma
Prashant Sharma
प्रशांत शर्मा, 15 सालों से पत्रकारिता में हैं। शुरुआत साधना न्यूज एमपी-सीजी से हुई। इसके बाद प्रदेश टुडे के फाउंडर मेंबर रहे। प्रदेश टुडे के बाद न्यूज एक्सप्रेस एमपी-सीजी चैनल की लॉन्चिंग टीम के साथ बतौर क्राइम रिपोटर जुड़े रहे। इसके बाद लंबी पारी नेशनल और रीजनल चैनल इंडिया न्यूज में रही। कुछ दिन न्यूज वर्ल्ड चैनल में दमदार रिपोर्टिंग करने के बाद मृदुभाषी अखबार में संपादक की भमिका में रहे। फिलहाल चौथा खंभा टीम के साथ मिलकर दमदारी से पत्रकारिता कर रहे हैं।

Sarojini Naidu School Students On Dharna: भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शिवाजी नगर स्थित सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार सुबह छात्राओं ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए धरन-प्रदर्शन किया।

स्कूल के गेट पर बड़ी संख्या में जमा होकर छात्राओं ने धरना-प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन कर रही इन छात्राओं ने आरोप लगाया कि उनसे स्कूल में साफ-सफाई करवाई जाती है।

स्कूल आने में 5 मिनट भी लेट हो जाती है तो उन्हें घंटे भर तक बाहर धूप में खड़ा रखा जाता है।

Sarojini Naidu School Students On Dharna: छात्राओं के माता-पिता भी पहुंचे स्कूल –

छात्राओं को बेवजह परेशान करने और धूप में खड़ा कर देने जैसी सजा देने के मसले पर बुधवार की सुबह कुछ छात्राओं के माता-पिता भी स्कूल पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि स्कूल में रिटायर्ड कैप्टन वर्षा झा नामक अधिकारी को एचआर व एस्टेट मैनेजर के पद पर नियुक्त किया गया है।

उनके मनमाने रवैये से छात्राओं के साथ-साथ टीचिंग स्टाफ भी परेशान हैं।

अभिभावकों का भी कहना है कि आर्मी से कथित तौर पर रिटायर्ड उक्त महिला अधिकारी की नियुक्ति कैसे हुई और उनका इस तरह से स्कूल की गतिविधियों में दखल देने का क्या अधिकार है?

स्कूल के टीचिंग स्टाफ के कुछ लोगों ने भी महिला अधिकारी पर अभद्र व्यवहार करने और साथ ही बेवजह की जानकारी देने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया।

capt varsha jha HR and Estate Manager

Sarojini Naidu School Students On Dharna: बेहोश हो गईं 3 छात्राएं – 

छात्राओं का हंगामा बढ़ता देख जिला शिक्षा अधिकारी और विधायक आरिफ मसूद मौके पर पहुंचे।

काफी देर तक धूप और उमस के बीच बैठी छात्राओं में से तीन छात्राएं अचानक बेहोश हो गईं जिन्हें विधायक आरिफ मसूद ने अपनी कार से अस्पताल भिजवाया।

स्कूल में छात्राओं और अभिभावकों का हंगामा बढ़ता देख राज्य शिक्षा केंद्र के निदेशक सरोजिनी नायडू स्कूल पहुंचे और छात्राओं व शिक्षकों से बात की।

छात्राओं की नाराजगी को देखते हुए आरोपी महिला अधिकारी वर्षा झा को लंबी छुट्टी पर भेज दिया गया। तब कहीं जाकर छात्राएं शांत हुईं।

Sarojini Naidu School Students On Dharna: कांग्रेस ने सरकार को घेरा –

छात्राओं के आरोपों पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव ने X पर लिखा कि भाजपा के राज में छात्राओं, बेटियों, महिलाओं पर अत्याचार जारी।

अब मामला भोपाल के सरोजिनी नायडू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का आया है, जिसमें लेट आने पर छात्राओं से सफाई कराई जाती है।

इस मांग को लेकर छात्राओं का प्रदर्शन जारी। क्या यही है बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की हकीकत?

Sarojini Naidu School Students On Dharna: प्रदेश में लगातार गिर रहा शिक्षा का स्तर –

छात्राओं के हंगामे पर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्र दर्शन सिंह ने कहा कि बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ का नारा देने वाली ये भाजपा सरकार पहले हमारी बेटियों को सम्मान देना सीखे।

सरकारी स्कूल में शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है। स्कूल में बेटियों को शिक्षा मिलनी चाहिए लेकिन उन्हें सजा मिल रही है।

महिलाओं और बहनों का असम्मान दिन प्रति दिन इस मध्य प्रदेश में बढ़ता जा रहा है।

यह भी पढ़ें – BHEL के DGM को हनीट्रैप में फंसाया, ‘रशियन’ संग अश्लील वीडियो बनाकर मांगे 25 लाख

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरें

Breaking News : 16 October

Breaking News : 15 October