Homeन्यूजऑक्सीजन प्लांट में ब्लास्ट, 4 कर्मचारी झुलसे; एक की हालत गंभीर

ऑक्सीजन प्लांट में ब्लास्ट, 4 कर्मचारी झुलसे; एक की हालत गंभीर

और पढ़ें

Manish Kumar
Manish Kumarhttps://chauthakhambha.com/
मनीष आधुनिक पत्रकारिता के इस डिजिटल माध्यम को अच्छी तरह समझते हैं। इसके पीछे उनका करीब 16 वर्ष का अनुभव ही वजह है। वे दैनिक भास्कर, नईदुनिया जैसे संस्थानों की वेबसाइट में काफ़ी समय तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। देशगांव डॉट कॉम और न्यूज निब (शॉर्ट न्यूज ऐप) की मुख्य टीम का हिस्सा रहे। मनीष फैक्ट चैकिंग में निपुण हैं। वे गूगल न्यूज इनिशिएटिव व डाटालीड्स के संयुक्त कार्यक्रम फैक्टशाला के सर्टिफाइट फैक्ट चेकर व ट्रेनर हैं। भोपाल के माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर चुके मनीष मानते हैं कि गांव और शहर की खबरों को जोड़ने के लिए मीडिया में माध्यमों की लगातार ज़रूरत है।

Ratlam Oxygen Plant Blast: रतलाम। औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित मालवा ऑक्सीजन प्लांट में शुक्रवार सुबह केमिकल ट्रांसफर करते समय आग लगने से ब्लास्ट हो गया।

इस हादसे में वहां काम कर रहे चार कर्मचारी झुलस गए।

झुलसे हुए कर्मचारियों को इलाज के लिए रतलाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राथमिक उपचार के बाद झुलसे हुए कर्मचारियों को इंदौर के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसा गुरुवार व शुक्रवार की दरमियानी रात 3 से 4 बजे के बीच हुआ।

चश्मदीदों के मुताबिक, औद्योगिक क्षेत्र स्थित मालवा ऑक्सीजन प्लांट के प्रोडक्शन यूनिट मे चार कर्मचारी केमिकल मिलाने का काम कर रहे थे।

तभी रिएक्टर में अचानक आग लग गई, जिससे वहां काम कर चार श्रमिक झुलस गए।

यह भी पढ़ें – GRP थाने में नानी-नाती पर बरसे पुलिस के डंडे, लाइन अटैच हुईं थाना प्रभारी

Ratlam Oxygen Plant Blast: ये चार श्रमिक झुलसे – 

malwa explosion

रिएक्टर में धमाका होने के कारण मुकेश (30 वर्ष) पुत्र रमेश कछावा निवासी टैगोर कॉलोनी, सुपडु (40 वर्ष) पुत्र पोपट निवासी नयागांव, कालूराम (50 वर्ष) पुत्र रामकिशोर कैथवास निवासी अंबिका नगर तथा सचिन (35 वर्ष) पुत्र शंकर लाल निवासी डोसीगांव झुलस गए।

Ratlam Oxygen Plant Blast: बर्न यूनिट भर्ती किया – 

Ratlam Oxygen Plant Blast 2

झुलसे कर्मचारियों को वाहनों से सुबह करीब 6 बजे जिला अस्पताल की बर्न यूनिट में ले जाकर भर्ती कराया गया।

इनमें से एक श्रमिक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

झुलसे कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

हालांकि, उन्हें मेडिकल कॉलेज की बजाय एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कंपनी के प्रोडक्शन इंचार्ज प्रहलाद पुरोहित के मुताबिक इंटरमीडिएट मटेरियल को चार्ज के दौरान हादसा हुआ तथा रिएक्टर में आग लग गई।

सूचना मिलने पर जिला अस्पताल में घायल कर्मचारियों के परिजन तथा पुलिस अधिकारी भी पहुंचे और झुलसे कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें – प्रसव के दौरान महिला के पेट में छोड़ा कपड़ा, नौ महीने बाद ऐसे पकड़ में आई गड़बड़ी

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरें

Breaking News : 16 October

Breaking News : 15 October