Homeन्यूजछेड़छाड़ मामलाः लड़की समेत 3 को मारी गोली, दादा की मौत; 2...

छेड़छाड़ मामलाः लड़की समेत 3 को मारी गोली, दादा की मौत; 2 की हालत गंभीर

और पढ़ें

Manish Kumar
Manish Kumarhttps://chauthakhambha.com/
मनीष आधुनिक पत्रकारिता के इस डिजिटल माध्यम को अच्छी तरह समझते हैं। इसके पीछे उनका करीब 16 वर्ष का अनुभव ही वजह है। वे दैनिक भास्कर, नईदुनिया जैसे संस्थानों की वेबसाइट में काफ़ी समय तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। देशगांव डॉट कॉम और न्यूज निब (शॉर्ट न्यूज ऐप) की मुख्य टीम का हिस्सा रहे। मनीष फैक्ट चैकिंग में निपुण हैं। वे गूगल न्यूज इनिशिएटिव व डाटालीड्स के संयुक्त कार्यक्रम फैक्टशाला के सर्टिफाइट फैक्ट चेकर व ट्रेनर हैं। भोपाल के माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर चुके मनीष मानते हैं कि गांव और शहर की खबरों को जोड़ने के लिए मीडिया में माध्यमों की लगातार ज़रूरत है।

Firing In Molestation Case: छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में कुछ लोगों द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारने की खबर सामने आई है।

इस गोलीबारी में एक बुजुर्ग शख्स की मौत हो गई है जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

गंभीर रूप से इन दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वे जीवन-मौत से संघर्ष कर रहे हैं।

Firing In Molestation Case: जांच में जुटी पुलिस –

गोलीबारी की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

वारदात के बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

फिलहाल गोली चलाने वाले आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम बनाई गई है।

ये पुलिस टीम अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर आरोपियों को दबोचने की कोशिश में लगी हुई है।

Firing In Molestation Case

Firing In Molestation Case: यह है मामला –

गोलीबारी की यह घटना सिविल लाइन थाना पुलिस क्षेत्र के मोराहा गांव की है।

यहां एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मार दी गई।

जानकारी के मुताबिक, लड़की से छेड़छाड़ के मामले में राजीनामा नहीं करने पर वारदात को अंजाम दिया गया है।

Firing In Molestation Case

Firing In Molestation Case: दादा की मौके पर ही मौत –

आरोपी ने पीड़िता युवती समेत उसके चाचा और दादा को गोली मार दी।

इस गोलीकांड में लड़की के दादा की मौके पर ही मौत हो गई है।

वहीं, लड़की और उसके चाचा को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है।

घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है और पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।

Firing In Molestation Case

यह भी पढ़ें – गरबा समारोह में गैर-हिंदू युवकों के घुसने से मचा बवाल, पुलिस ने किया सभी को गिरफ्तार

 

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरें

Breaking News : 16 October

Breaking News : 15 October