MP Cabinet Meeting Rajwada: मंगलवार, 20 मई 2025 को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक नया इतिहास लिखा जा रहा है।
देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर इंदौर के राजवाड़ा पैलेस के गणेश हॉल में राज्य कैबिनेट की बैठक हो रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ प्रदेश के विकास से जुड़े कई अहम फैसले ले रहे हैं।
यह पहली बार है जब 1945 के बाद राजवाड़ा में मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई।
इससे पहले राजवाड़ा में 1945 में यशवंतराव तृतीय ने आखिरी बार यहां मंत्री परिषद की बैठक की थी।
मीटिंग में नहीं पहुंचे विजय शाह
कर्नल सोफिया पर बयान को लेकर विवादों में घिरे मंत्री विजय शाह इस बैठक में शामिल नहीं हैं।
कैबिनेट बैठक से पहले सभी मंत्रियों ने राजवाड़ा के सामने सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।
मंत्रियों ने पहनी पगड़ी, लकड़ी के बर्तनों में परोसा जाएगा भोजन
आइए जानते हैं इस मीटिंग के लिए क्या खास तैयारियां की गईं…
पारंपरिक शैली में सजाया गया राजवाड़ा
कैबिनेट मीटिंग के लिए राजवाड़ा को पारंपरिक शैली में सजाया गया है।
मंत्रियों ने पहनी मालवी पगड़ी
मीटिंग में शामिल होने के लिए मंत्रियों ने मालवी पगड़ी और पारंपरिक वस्त्र पहने।
लकड़ी के बर्तनों में भोजन
इस शाही मीटिंग के बाद मंत्रियों का खाना भी शाही अंदाज में होगा।
इसके लिए खास लकड़ी के बर्तन मंगाए गए हैं। इसी में मंत्रियों को भोजन परोसा जाएगा।
इसके अलावा गणेश हॉल में अहिल्याबाई के चित्र और चरण पादुका स्थापित की गईं।
कुर्सियों पर नहीं गद्दों पर बैठक
इस बैठक की खास बात यह है कि इसे होलकर राजवंश की परंपराओं के अनुसार आयोजित किया गया है।
मंत्री कुर्सियों की बजाय पटिए और गद्दों पर बैठकर निर्णय लेंगे, जिससे ऐतिहासिक दरबार की यादें ताजा होगीं।
मप्र मेट्रोपॉलिटन नियोजन अधिनियम 2025 को मंजूरी
इस बैठक का सबसे महत्वपूर्ण एजेंडा मध्य प्रदेश मेट्रोपॉलिटन नियोजन एवं विकास अधिनियम 2025 का है।
इसके तहत भोपाल और इंदौर को मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
मीटिंग के मुख्य प्रावधान:
- मेट्रोपॉलिटन प्लानिंग कमेटी (MPC) और मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MRDA) का गठन।
- शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच बेहतर समन्वय।
- बुनियादी ढांचे, परिवहन और आवास योजनाओं का एकीकृत विकास।
- इस अधिनियम से दोनों शहरों का तेजी से विकास होगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
इंदौर के सर्राफा बाजार में सीएम ने खाई चाट
इंदौर का सर्राफा बाजार अपने अनूठे स्वाद और आतिथ्य परंपरा के लिए प्रसिद्ध है।
कैबिनेट मीटिंग से पहले 19 मई की देर रात सीएम अपने साथियों के साथ यहां पहुंचे और विभिन्न तरह के व्यंजनों का आनंद लिय़ा।
इंदौर का सर्राफा बाजार अपने अनूठे स्वाद और आतिथ्य परंपरा के लिए प्रसिद्ध है।
कैबिनेट के साथियों के साथ इंदौर प्रवास के दौरान यहां आकर विभिन्न व्यंजनों का आस्वादन करने का अवसर मिला, जो सच में एक अद्भुत अनुभव रहा। pic.twitter.com/TYHBi8JZ7s
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) May 20, 2025
इंदौर जू पहुंचे सीएम
इंदौर प्रवास के दौरान मीटिंग से पहले सीएम मोहन कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय पहुंचे।
यहां उन्होंने किंग कोबरा को स्नेक पार्क में छोड़ा और पैरेट के साथ खेलते दिखे।
इंदौर प्रवास के दौरान आज कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय पहुंचकर नर किंग कोबरा को स्नेक पार्क में छोड़ा।
यहां जैव विविधता के संरक्षण के लिए जारी प्रयास प्रशंसनीय हैं। जीवों का संरक्षण प्रकृति की सेवा है, आगामी पीढ़ी को इनसे परिचित कराने का सहज साधन है। pic.twitter.com/B6ygK7eJbH
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) May 20, 2025
अहिल्याबाई होल्कर की विरासत को समर्पित बैठक
देवी अहिल्याबाई होल्कर ने 18वीं शताब्दी में मालवा क्षेत्र में सुशासन और जनकल्याण की मिसाल कायम की थी।
उनकी 300वीं जयंती पर आयोजित इस बैठक में उनके सिद्धांतों को आधुनिक युग में लागू करने के प्रयास किए गए।
अन्य अहम निर्णय
- ओंकारेश्वर में अद्वैत लोक (आदि शंकर संग्रहालय) के लिए 2200 करोड़ रुपये मंजूर किए जाएंगे।
- लालबाग पैलेस के जीर्णोद्धार के लिए 40 करोड़ रुपये की योजना।
- मध्य प्रदेश विजन 2047 पर चर्चा, जिसमें प्रदेश के दीर्घकालिक विकास की रूपरेखा तय की जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन
सीएम यादव ने कहा, “देवी अहिल्याबाई के सिद्धांतों से प्रेरित होकर हमने आज ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। मप्र मेट्रोपॉलिटन बिल से भोपाल-इंदौर का तेजी से विकास होगा।”
उन्होंने युवाओं से मेहनत और अनुशासन का पालन करने का आह्वान किया और कहा कि राजवाड़ा में यह बैठक होलकर राजवंश की गौरवशाली परंपरा को पुनर्जीवित करती है।
ऐतिहासिक पल
इंदौर के राजवाड़ा में आयोजित यह कैबिनेट बैठक न केवल ऐतिहासिक थी, बल्कि इसने मध्य प्रदेश के विकास की नई इबारत लिखी।
देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर लिए गए ये निर्णय प्रदेश को एक नए युग में ले जाएगी।
ये खबर अपडेट हो रही है…