CM Yogi Bulldozer Gift: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी सख्त छवि और कड़े फैसलों के लिए जाने जाते हैं।
अपराधियों के खिलाफ उनके ‘बुलडोजर मॉडल’ की चर्चा विदेशों तक होती है।
लेकिन शुक्रवार की सुबह गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने यह दिखा दिया कि ‘कठोर’ दिखने वाले मुख्यमंत्री के बच्चों से कितना प्यार करते हैं।
जब मासूमियत ने जीता मुख्यमंत्री का दिल
गोरखनाथ मंदिर परिसर में शुक्रवार की सुबह हमेशा की तरह चहल-पहल थी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी दिनचर्या के अनुसार मॉर्निंग वॉक पर निकले थे।

वे रास्ते में लोगों से मिल रहे थे और बच्चों को दुलार रहे थे।
तभी उनकी नजर कानपुर से अपने माता-पिता के साथ आई 5 साल की नन्ही यशस्विनी सिंह पर पड़ी।
यशस्विनी, जो कानपुर के प्रताप इंटरनेशनल कॉलेज में नर्सरी की छात्रा है, अपने पिता अभय सिंह राजावत और मां प्रियदम्वा सिंह के साथ विशेष रूप से ‘महाराज जी’ का आशीर्वाद लेने आई थी।
जैसे ही मुख्यमंत्री उसके करीब पहुंचे, उन्होंने हमेशा की तरह बच्ची को प्यार किया और उसे चॉकलेट दी।

“आंखें बंद करिए, गिफ्ट देना है”
चॉकलेट पाकर यशस्विनी ने मासूमियत के साथ मुख्यमंत्री से कहा— “महाराज जी, मैं आपके लिए एक गिफ्ट लाई हूं। पहले आप अपनी आंखें बंद करिए।”
नन्ही बच्ची की यह बात सुनकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खिलखिला कर हंस पड़े।
उन्होंने तुरंत अपनी दोनों आंखें बंद कर लीं।
इसके बाद यशस्विनी ने अपने छोटे से बैग से एक पीला ‘खिलौना बुलडोजर’ निकाला और मुख्यमंत्री के हाथों में रख दिया।
जैसे ही सीएम ने आंखें खोलीं और अपने हाथ में ‘बुलडोजर’ देखा, वे अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
उनके साथ मौजूद सभी लोग इस नजारे को देखकर मुस्कुराने लगे।
यह नन्हा-सा उपहार बड़े विश्वास का प्रतीक है,
यह भरोसे की मासूम अभिव्यक्ति है…आज @GorakhnathMndr परिसर में प्रातः भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज को कानपुर की पांच वर्षीय यशस्विनी ने बुलडोजर खिलौना भेंट किया। pic.twitter.com/TEZbunWL6P
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) March 27, 2026
बुलडोजर: भरोसे की एक मासूम अभिव्यक्ति
मुख्यमंत्री ने यशस्विनी के इस उपहार को बड़े ही प्रेम से स्वीकार किया।
उन्होंने न केवल उस खिलौने के साथ फोटो खिंचवाई, बल्कि काफी देर तक बच्ची से बात भी की।
मुख्यमंत्री ने बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इस वीडियो को साझा करते हुए बहुत ही लिखा।
उन्होंने कहा, “यह नन्हा-सा उपहार बड़े विश्वास का प्रतीक है। यह भरोसे की मासूम अभिव्यक्ति है।”
यशस्विनी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “योगी जी को बुलडोजर पसंद है, इसलिए मैं उनके लिए यही गिफ्ट लेकर आई थी।”
VIDEO | Gorakhpur, Uttar Pradesh: Five-year-old Yashasvini from Kanpur gifted a toy bulldozer to CM Yogi Adityanath during his morning walk at Gorakhnath Temple.
The child says, “Yogi ji gave me chocolate and I gifted him a bulldozer. But he returned it to me and told me to… pic.twitter.com/aJVA61S4Hd
— Press Trust of India (@PTI_News) March 27, 2026
रामनवमी और कन्या पूजन
यह मुलाकात इसलिए भी खास थी क्योंकि उस दिन रामनवमी का पावन पर्व था।
उपहार लेने के बाद मुख्यमंत्री ने यशस्विनी के भी पांव पखारे (धोए), क्योंकि वे कन्या पूजन की तैयारी कर रहे थे।
सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर के मठ के प्रथम तल पर स्थित भोजन कक्ष में कन्या पूजन का अनुष्ठान किया।
उन्होंने नौ कन्याओं और एक बटुक भैरव के पांव धोए, उन्हें तिलक लगाया और चुनरी ओढ़ाई।
‘श्री रामनवमी’ के पावन अवसर पर आज @GorakhnathMndr में देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन एवं उन्हें प्रसाद ग्रहण कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
जगज्जननी माँ जगदम्बा की कृपा से सभी का जीवन सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता से परिपूर्ण हो, यही प्रार्थना है।
जय माता दी! pic.twitter.com/FP01lqxZWz
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 27, 2026
सीएम ने स्वयं अपने हाथों से इन कन्याओं को भोजन परोसा और श्रद्धापूर्वक उनकी आरती उतारी।
यशस्विनी भी इस पूजन का हिस्सा बनी।
पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को दक्षिणा और उपहार देकर विदा किया।
दसरथ पुत्रजन्म सुनि काना। मानहुँ ब्रह्मानंद समाना॥
परम प्रेम मन पुलक सरीरा। चाहत उठन करत मति धीरा॥करुणा, मर्यादा और अनुपम सौंदर्य के साक्षात स्वरूप प्रभु श्री रामलला सभी को सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें, यही प्रार्थना है।
सियावर रामचन्द्र की जय। pic.twitter.com/YSFBjb23af
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 27, 2026
सूर्य तिलक और रामनवमी की शुभकामनाएं
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेशवासियों को रामनवमी की बधाई दी।
उन्होंने अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर में होने वाले ‘सूर्य तिलक’ का भी जिक्र किया।
उन्होंने कहा कि यह अवसर हम सभी के लिए संकल्पित होने और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
सूर्यवंश शिरोमणि प्रभु श्री रामलला के दिव्य भाल पर विराजित यह स्वर्णिम ‘सूर्य तिलक’ आस्था, आत्मगौरव और अध्यात्म का आलोक है।
यह तिलक सनातन संस्कृति की शाश्वत चेतना को जागृत करता हुआ, भारत के जन-जन के हृदय में श्रद्धा, शक्ति और स्वाभिमान का संकल्प-सूर्य प्रज्वलित कर रहा है। यह… pic.twitter.com/KcMNOfl48g
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 27, 2026
कानपुर की यशस्विनी और सीएम योगी की यह मुलाकात सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का दिल जीत रही है।
#CMYogi #Gorakhpur #BulldozerBaba #YogiAdityanath #ViralVideo #RamNavami #KanyaPujan #Innocence
