Homeन्यूजसागर हादसे में 9 बच्‍चों की मौत के बाद देर रात हटाए...

सागर हादसे में 9 बच्‍चों की मौत के बाद देर रात हटाए गए कलेक्‍टर, संयुक्‍त कलेक्‍टर और एसपी

और पढ़ें

Manish Kumar
Manish Kumarhttps://chauthakhambha.com/
मनीष आधुनिक पत्रकारिता के इस डिजिटल माध्यम को अच्छी तरह समझते हैं। इसके पीछे उनका करीब 16 वर्ष का अनुभव ही वजह है। वे दैनिक भास्कर, नईदुनिया जैसे संस्थानों की वेबसाइट में काफ़ी समय तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। देशगांव डॉट कॉम और न्यूज निब (शॉर्ट न्यूज ऐप) की मुख्य टीम का हिस्सा रहे। मनीष फैक्ट चैकिंग में निपुण हैं। वे गूगल न्यूज इनिशिएटिव व डाटालीड्स के संयुक्त कार्यक्रम फैक्टशाला के सर्टिफाइट फैक्ट चेकर व ट्रेनर हैं। भोपाल के माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर चुके मनीष मानते हैं कि गांव और शहर की खबरों को जोड़ने के लिए मीडिया में माध्यमों की लगातार ज़रूरत है।

Sagar Wall Collapse Tragedy: सागर/भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहली विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर में दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत हो गई जबकि 2 घायल हैं।

रविवार सुबह करीब 10 बजे रहली विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर में हुए हादसे का शिकार होने वाले बच्चों की उम्र 8 से 15 साल के बीच है।

जेसीबी से मलबा हटाकर शव और घायल बच्चों को बाहर निकाला गया।

Sagar Wall Collapse Tragedy: सीएम के निर्देश पर हटाए गए कलेक्टर-एसपी

हादसे में 9 बच्चों की मौत की घटना को गंभीरता से लेते हुए एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं।

सीएम के निर्देश पर जिले के कलेक्टर दीपक आर्य और पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी को देर रात हटा दिया गया।

उनके स्थान पर संदीप जी आर को कलेक्टर और विकास कुमार सहवाल को पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

इसके साथ ही संयुक्त कलेक्टर सागर संदीप सिंह को भी हटाया गया है और उन्हें मंत्रालय में अवर सचिव बनाया गया है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में पदस्थ डॉक्टर हरिओम बंसल को भी निलंबित कर दिया गया है।

Sagar Wall Collapse Tragedy

Sagar Wall Collapse Tragedy: सीएम ने मानसून के पहले ही दिए थे निर्देश –

बता दें कि मानसून से पहले ही सीएम मोहन यादव ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि किसी तरह की कोई दुर्घटना नहीं होने चाहिए।

सीएम ने कहा था कि अधिकारी संवेदनशील और सतर्क रहें, लेकिन जिस तरह से सागर के शाहपुर में घटना घटी उसे अधिकारियों की लापरवाही माना गया।

इसके कारण मुख्यमंत्री के निर्देश पर अधिकारियों को हटाया गया है। अभिषेक तिवारी अब सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय होंगे।

विकास कुमार सहवाल के कार्यभार ग्रहण करने पर रायसेन जिले की पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पास रहेगा।

मंत्रालय में उप सचिव पदस्थ हुए दीपक आर्य –

वहीं, सागर कलेक्टर दीपक आर्य को मंत्रालय में उप सचिव पदस्थ किया गया है।

संदीप जी आर के स्थान पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत छिंदवाड़ा पार्थ जैसवाल को छतरपुर का कलेक्टर बनाया गया है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।

Sagar Wall Collapse Tragedy: कच्ची दीवार गिरने से हुआ हादसा –

सागर जिले के शाहपुर में रविवार को हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण के दौरान कच्‍ची दीवार गिर जाने से 8 से 15 वर्ष के 9 बच्‍चों की मौत हो गई थी।

यहां बड़ी संख्‍या में बच्‍चे पार्थिव श‍िवलिंग बनाने पहुंचे थे और इसी दौरान हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें – कुएं में गिरा हथौड़ा निकालने के लिए उतरे पिता-पुत्र समेत 4 लोगों की दम घुटने से मौत

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरें

Breaking News : 16 October

Breaking News : 15 October