Congress Kisan Mahachaupal Bhopal: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 फरवरी को दोपहर 2 बजे कांग्रेस की ‘किसान महाचौपाल’ लगेगी।
इस कार्यक्रम को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी केंद्र सरकार की भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ हुंकार भर रहे हैं।
जवाहर चौक पर जुटे हजारों किसानों और कार्यकर्ताओं के बीच कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वह इस समझौते को ‘किसानों के लिए मौत का वारंट’ मानती है।
नरेंदर सरेंडर डील के खिलाफ, प्रदेश और देश के किसानों की आवाज को बुलंद करने कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे जोश से तैयार है! pic.twitter.com/udJHjDRqd2
— MP Congress (@INCMP) February 24, 2026
राहुल गांधी और खड़गे का प्रधानमंत्री पर तीखा हमला
दिल्ली से रवाना होने से पहले कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और हालिया विदेशी समझौतों को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया।
राहुल गांधी के कड़े तेवर: “शर्म की बात क्या है, मैं बताता हूं”
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा विपक्ष पर किए गए कटाक्ष का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने सीधे उन पर हमला बोला।
राहुल ने कहा कि असली शर्म की बात प्रधानमंत्री का नाम ‘एपस्टीन फाइल्स’ (Epstein Files) जैसी विवादित फाइलों में उनके मंत्रियों और मित्रों के साथ आना है।
उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका के साथ हुई ताजी ट्रेड डील में भारत के हितों को बेच दिया गया है और देश का कीमती डेटा विदेशी हाथों में सौंप दिया गया है।
मोदी जी, आप शर्म की बात करते हो? शर्म की बात मैं आपको बताता हूं।
Epstein files में आपका, आपके मंत्री और आपके मित्र का साथ में नाम आना, ऐसे घिनौने अपराधी के साथ आपका नाम जुड़ा होना – ये शर्म की बात है।
आपने अमेरिका के साथ जो Trade deal की है, जिसमें आपने देश को बेच दिया – ये… pic.twitter.com/fLFJf4SjNC
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 23, 2026
राहुल गांधी ने अडानी मामले का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका में चल रहे केस ने प्रधानमंत्री की नींद उड़ा दी है। उन्होंने कहा:
“14 महीनों से अडानी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई क्योंकि यह पूरा ढांचा बीजेपी की फंडिंग से जुड़ा है। मोदी जी अपने मित्रों—अडानी और अंबानी के लिए जो चाहें करें, लेकिन कांग्रेस के ‘बब्बर शेर’ देश की रक्षा के लिए एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे।”
खड़गे का आरोप: “दबाव में झुकी सरकार”
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि युवा नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं।
उन्होंने गंभीर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने दबाव में आकर ऐसी शर्तें मान ली हैं, जिससे भारत का सिर शर्म से झुक गया है।
खड़गे के अनुसार, यह समझौता किसानों को बर्बाद करने वाला है और जिसे ‘देशहित’ कहा जा रहा है, वह असल में भारत को कमजोर करने की साजिश है।
युवा आज नौकरी के लिए तड़प रहे हैं और देश का माहौल इतना खराब हो चुका है, उसके कारण मोदी जी के प्रति लोगों में भारी रोष है।
ट्रंप के सामने उन्होंने घुटने टेक दिए। नाक रगड़कर उनके सारे शर्तों को मान लिया, जिससे पूरा देश शर्मिंदा हो गया। जो काम हमारे किसानों की भलाई और मदद के लिए… pic.twitter.com/WH5BOZKayR
— Mallikarjun Kharge (@kharge) February 24, 2026
सड़क पर संग्राम और पुलिस से झड़प
दिल्ली में माहौल तब गरमा गया जब भारी संख्या में कांग्रेस समर्थक ‘चौपाल’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की देखने को मिली।
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि संसद में राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जाता और बाहर युवाओं की आवाज को पुलिस के जरिए दबाने की कोशिश की जा रही है।
किसानों की गर्दन पर ‘ट्रंप की तलवार’
कांग्रेस का आरोप है कि भारत और अमेरिका के बीच जो नई ट्रेड डील हुई है, वह सीधे तौर पर एमपी के किसानों की कमर तोड़ देगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसे किसानों की गर्दन पर ‘ट्रंप की तलवार’ बताया है।
उन्होंने कहा कि 56 इंच की छाती वाले नरेंदर, आज ट्रम्प के आगे सरेंडर कर चुके हैं!
56 इंच की छाती वाले नरेंदर, आज ट्रम्प के आगे सरेंडर कर चुके हैं! pic.twitter.com/G3yvcO6jNN
— MP Congress (@INCMP) February 24, 2026
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस डील की वजह से विदेशों से सस्ता कृषि उत्पाद भारत आएगा, जिससे हमारे यहां के सोयाबीन, कपास और सरसों के दाम गिर जाएंगे।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने तो यहां तक कह दिया कि भाव गिरने से किसान आत्महत्या की कगार पर पहुंच जाएंगे और कांग्रेस ऐसा होने नहीं देगी।
जनता की आवाज़ अब दबेगी नहीं! अन्याय और अहंकार के खिलाफ आज भोपाल हुंकार भरेगा!
: श्री @UmangSinghar जी, नेता प्रतिपक्ष. pic.twitter.com/R28FDrSJw4
— MP Congress (@INCMP) February 24, 2026
राहुल और खड़गे का शक्ति प्रदर्शन
इस महाचौपाल के लिए जवाहर चौक पर एक विशाल डोम बनाया गया है, जिसमें 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है।
मंच पर राहुल गांधी और खड़गे के साथ प्रदेश के दिग्गज नेता जैसे दिग्विजय सिंह, विवेक तन्खा और जीतू पटवारी समेत करीब 250 नेता मौजूद रहेंगे।
सागर से आई एक महिला कार्यकर्ता की टी-शर्ट पर लिखा ‘इंडिया नॉट फॉर सेल’ आज के प्रदर्शन का मुख्य नारा बन गया है।
India–US Trade Deal ने करोड़ों भारतीयों का भविष्य दांव पर लगा दिया है, उनकी खुशियां गिरवी रख दी हैं।
: राष्ट्रीय सचिव श्री @KunalChoudhary_ जी. pic.twitter.com/8J1FFo0zSV
— MP Congress (@INCMP) February 24, 2026
भाजपा का पलटवार
दूसरी तरफ, सत्ताधारी दल भाजपा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना ने राहुल गांधी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि जिन्हें यह नहीं पता कि गेहूं की बाली कैसी दिखती है या खेत में यूरिया का इस्तेमाल कैसे होता है, वे किसानों की बात कर रहे हैं।
भाजपा विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस डील के बहाने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि खराब करने की साजिश रच रही है।
भोपाल में ट्रैफिक का हाल
कांग्रेस के इस बड़े शक्ति प्रदर्शन को देखते हुए भोपाल और दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया गया है।
अगर आप आज सड़क पर निकल रहे हैं, तो इन रास्तों का ध्यान रखें:
- ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन और सागर की ओर से आने वाली बसों और गाड़ियों के लिए अलग-अलग पार्किंग जोन बनाए गए हैं।
- इंदौर-सीहोर मार्ग: वाहन सीहोर बायपास, भदभदा और डिपो चौराहा होते हुए ‘अटल पथ’ पर पार्क होंगे।
- नर्मदापुरम (होशंगाबाद) मार्ग: गाड़ियां रानी कमलापति स्टेशन, लिंक रोड-2 और माता मंदिर होते हुए प्लेटिनम प्लाजा की तरफ पार्किंग में जाएंगी।
- ग्वालियर-राजगढ़ मार्ग: वीआईपी रोड और पॉलिटेक्निक चौराहा होते हुए टीटी नगर दशहरा मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
- टीटी नगर स्टेडियम, दशहरा मैदान और अटल पथ (लाड़ली लक्ष्मी पार्क) को मुख्य पार्किंग स्थल बनाया गया है।
- प्रतिबंध: जवाहर चौक के आसपास किसी भी प्राइवेट या कमर्शियल गाड़ी को आने की अनुमति नहीं है।
ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता को सलाह दी है कि वे डाइवर्ट किए गए रास्तों का ही उपयोग करें ताकि जाम से बचा जा सके।
कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge और नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi आज भोपाल में ‘किसान कांग्रेस सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे।
उन्हें सुनने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स से जुड़ें-
📍 मध्य प्रदेश pic.twitter.com/NNILIFI73Q
— Congress (@INCIndia) February 24, 2026
कांग्रेस इस आंदोलन के जरिए न केवल किसानों की आवाज उठा रही है, बल्कि आगामी चुनावों के लिए भी माहौल तैयार कर रही है।
अब देखना यह होगा कि ‘ट्रंप डील’ का यह विरोध जमीन पर किसानों को कितना एकजुट कर पाता है और सरकार इस पर क्या स्पष्टीकरण देती है।


