Homeन्यूजभोपाल के जवाहर चौक पर कांग्रेस की 'किसान महाचौपाल', भारत-यूएस ट्रेड डील...

भोपाल के जवाहर चौक पर कांग्रेस की ‘किसान महाचौपाल’, भारत-यूएस ट्रेड डील के खिलाफ खोला मोर्चा

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Congress Kisan Mahachaupal Bhopal: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 फरवरी को दोपहर 2 बजे कांग्रेस की ‘किसान महाचौपाल’ लगेगी।

इस कार्यक्रम को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी केंद्र सरकार की भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ हुंकार भर रहे हैं।

जवाहर चौक पर जुटे हजारों किसानों और कार्यकर्ताओं के बीच कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वह इस समझौते को ‘किसानों के लिए मौत का वारंट’ मानती है।

राहुल गांधी और खड़गे का प्रधानमंत्री पर तीखा हमला

दिल्ली से रवाना होने से पहले कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और हालिया विदेशी समझौतों को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया।

राहुल गांधी के कड़े तेवर: “शर्म की बात क्या है, मैं बताता हूं”

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा विपक्ष पर किए गए कटाक्ष का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने सीधे उन पर हमला बोला।

राहुल ने कहा कि असली शर्म की बात प्रधानमंत्री का नाम ‘एपस्टीन फाइल्स’ (Epstein Files) जैसी विवादित फाइलों में उनके मंत्रियों और मित्रों के साथ आना है।

उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका के साथ हुई ताजी ट्रेड डील में भारत के हितों को बेच दिया गया है और देश का कीमती डेटा विदेशी हाथों में सौंप दिया गया है।

राहुल गांधी ने अडानी मामले का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका में चल रहे केस ने प्रधानमंत्री की नींद उड़ा दी है। उन्होंने कहा:

“14 महीनों से अडानी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई क्योंकि यह पूरा ढांचा बीजेपी की फंडिंग से जुड़ा है। मोदी जी अपने मित्रों—अडानी और अंबानी के लिए जो चाहें करें, लेकिन कांग्रेस के ‘बब्बर शेर’ देश की रक्षा के लिए एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे।”

खड़गे का आरोप: “दबाव में झुकी सरकार”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि युवा नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं।

उन्होंने गंभीर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने दबाव में आकर ऐसी शर्तें मान ली हैं, जिससे भारत का सिर शर्म से झुक गया है।

खड़गे के अनुसार, यह समझौता किसानों को बर्बाद करने वाला है और जिसे ‘देशहित’ कहा जा रहा है, वह असल में भारत को कमजोर करने की साजिश है।

सड़क पर संग्राम और पुलिस से झड़प

दिल्ली में माहौल तब गरमा गया जब भारी संख्या में कांग्रेस समर्थक ‘चौपाल’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की देखने को मिली।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि संसद में राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जाता और बाहर युवाओं की आवाज को पुलिस के जरिए दबाने की कोशिश की जा रही है।

किसानों की गर्दन पर ‘ट्रंप की तलवार’ 

कांग्रेस का आरोप है कि भारत और अमेरिका के बीच जो नई ट्रेड डील हुई है, वह सीधे तौर पर एमपी के किसानों की कमर तोड़ देगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसे किसानों की गर्दन पर ‘ट्रंप की तलवार’ बताया है।

उन्होंने कहा कि 56 इंच की छाती वाले नरेंदर, आज ट्रम्प के आगे सरेंडर कर चुके हैं!

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस डील की वजह से विदेशों से सस्ता कृषि उत्पाद भारत आएगा, जिससे हमारे यहां के सोयाबीन, कपास और सरसों के दाम गिर जाएंगे।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने तो यहां तक कह दिया कि भाव गिरने से किसान आत्महत्या की कगार पर पहुंच जाएंगे और कांग्रेस ऐसा होने नहीं देगी।

राहुल और खड़गे का शक्ति प्रदर्शन

इस महाचौपाल के लिए जवाहर चौक पर एक विशाल डोम बनाया गया है, जिसमें 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है।

मंच पर राहुल गांधी और खड़गे के साथ प्रदेश के दिग्गज नेता जैसे दिग्विजय सिंह, विवेक तन्खा और जीतू पटवारी समेत करीब 250 नेता मौजूद रहेंगे।

सागर से आई एक महिला कार्यकर्ता की टी-शर्ट पर लिखा ‘इंडिया नॉट फॉर सेल’ आज के प्रदर्शन का मुख्य नारा बन गया है।

भाजपा का पलटवार

दूसरी तरफ, सत्ताधारी दल भाजपा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना ने राहुल गांधी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि जिन्हें यह नहीं पता कि गेहूं की बाली कैसी दिखती है या खेत में यूरिया का इस्तेमाल कैसे होता है, वे किसानों की बात कर रहे हैं।

भाजपा विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस डील के बहाने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि खराब करने की साजिश रच रही है।

भोपाल में ट्रैफिक का हाल

कांग्रेस के इस बड़े शक्ति प्रदर्शन को देखते हुए भोपाल और दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया गया है।

अगर आप आज सड़क पर निकल रहे हैं, तो इन रास्तों का ध्यान रखें:

  • ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन और सागर की ओर से आने वाली बसों और गाड़ियों के लिए अलग-अलग पार्किंग जोन बनाए गए हैं।
  • इंदौर-सीहोर मार्ग: वाहन सीहोर बायपास, भदभदा और डिपो चौराहा होते हुए ‘अटल पथ’ पर पार्क होंगे।
  • नर्मदापुरम (होशंगाबाद) मार्ग: गाड़ियां रानी कमलापति स्टेशन, लिंक रोड-2 और माता मंदिर होते हुए प्लेटिनम प्लाजा की तरफ पार्किंग में जाएंगी।
  • ग्वालियर-राजगढ़ मार्ग: वीआईपी रोड और पॉलिटेक्निक चौराहा होते हुए टीटी नगर दशहरा मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
  • टीटी नगर स्टेडियम, दशहरा मैदान और अटल पथ (लाड़ली लक्ष्मी पार्क) को मुख्य पार्किंग स्थल बनाया गया है।
  • प्रतिबंध: जवाहर चौक के आसपास किसी भी प्राइवेट या कमर्शियल गाड़ी को आने की अनुमति नहीं है।

ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता को सलाह दी है कि वे डाइवर्ट किए गए रास्तों का ही उपयोग करें ताकि जाम से बचा जा सके।

कांग्रेस इस आंदोलन के जरिए न केवल किसानों की आवाज उठा रही है, बल्कि आगामी चुनावों के लिए भी माहौल तैयार कर रही है।

अब देखना यह होगा कि ‘ट्रंप डील’ का यह विरोध जमीन पर किसानों को कितना एकजुट कर पाता है और सरकार इस पर क्या स्पष्टीकरण देती है।

- Advertisement -spot_img