Homeन्यूजकांग्रेस की किसान न्याय यात्राः पुलिस ने खड़ी की बैरिकेटिंग, रद्द की...

कांग्रेस की किसान न्याय यात्राः पुलिस ने खड़ी की बैरिकेटिंग, रद्द की ट्रैक्टर रैली की परमिशन

और पढ़ें

Congress Kisan Nyay Yatra: इंदौर। कांग्रेस द्वारा किसान न्याय यात्रा के तहत निकाली जाने वाली ट्रैक्टर रैली को दी गई परमिशन प्रशासन ने निरस्त कर दी।

कांग्रेस और किसान संगठनों द्वारा शुक्रवार की सुबह 11 बजे इंदौर के रीजनल पार्क से कलेक्टर ऑफिस तक यह ट्रैक्टर रैली निकाली जानी थी।

हालांकि, प्रशासनिक सख्ती के कारण डीसीपी इंदौर ने पहले दी गई ट्रैक्टर रैली की परमिशन को रद्द कर दिया।

Congress Kisan Nyay Yatra: बाहरी इलाकों में की है बैरिकेटिंग –

इसके साथ ही इंदौर के बाहरी क्षेत्रों में पुलिस ने भारी संख्या में पुलिसबल तैनाती के साथ ही बैरिकेटिंग भी की है ताकि किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता ट्रैक्टर रैली ना निकाल पाएं।

शहर के समीप टोल टैक्स पर पुलिस द्वारा कांग्रेसियों को शहर में आने से रोका गया और उन्हें गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल ले जाया गया है।

इंदौर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी किसान न्याय यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं।

Congress Kisan Nyay Yatra: एमएसपी की मांग को लेकर कर रहे रैली –

इस रैली का उद्देश्य किसानों की उपज के लिए समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर आवाज उठाना था।

इस यात्रा में करीब 150 ट्रैक्टर के शामिल होने की संभावना थी, जिसकी परमिशन रद्द कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि रैली से यातायात बाधित होने और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की संभावना थी, जिसके चलते यह कदम उठाया गया।

रैली स्थल पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तनावपूर्ण माहौल बन गया।

Congress Kisan Nyay Yatra: कांग्रेस का आरोप- किसानों की अनदेखी कर रही सरकार –

कांग्रेस का आरोप है कि राज्य सरकार किसानों की समस्याओं को अनदेखा कर रही है और उन्हें उनका हक और मूल्य नहीं मिल पा रहा है।

पार्टी का दावा है कि राज्य सरकार किसान विरोधी नीतियों पर पर्दा डालने के लिए इस रैली को रोक रही है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सरकार को किसानों के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए, लेकिन इसके बजाय वह उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन कर रही है।

यह भी पढ़ें – MP के हजारों तहसीलदार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, 52 विभागों के काम ठप

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरें

Breaking News : 16 October

Breaking News : 15 October