Homeन्यूजगैंगस्टर गोल्डी बराड़ के साथ वायरल हुई कांग्रेस नेता की फोटो, भड़के...

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के साथ वायरल हुई कांग्रेस नेता की फोटो, भड़के Sidhu Moose Wala के फैंस

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Goldy Brar-Sidhu Moose Wala Fans: बीते रोज हरियाणा के सिरसा से पूर्व विधायक लक्ष्मण दास अरोड़ा के नाती गोकुल सेतिया कांग्रेस में शामिल हुए।

सेतिया भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया, हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हुए।

कुछ देर बाद ही गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के साथ सेतिया की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

Congress leader Gokul Setia
Congress leader Gokul Setia

सेतिया ने कहा- बदनाम करने की कोशिश

गोल्डी बराड़ के साथ फोटोज वायरल होने के बाद गोकुल सेतिया ने सिरसा के विधायक गोपाल कांडा पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि टिकट कटवाने के लिए ये सब किया जा रहा है। ये उन्हें बदनाम करने की सजिश है।

गोल्डी के साथ गोकुल सेतिया के 5 फोटो वायरल हो रहे हैं।

Haryana Election, Congress, Gokul Setia, Goldy Brar, Sidhu Moose Wala, Lawrence Bishnoi
Gokul Setia’s photo viral with Goldie Brar
Haryana Election, Congress, Gokul Setia, Goldy Brar, Sidhu Moose Wala, Lawrence Bishnoi
Gokul Setia’s photo viral with Goldie Brar
Haryana Election, Congress, Gokul Setia, Goldy Brar, Sidhu Moose Wala, Lawrence Bishnoi
Gokul Setia’s photo viral with Goldie Brar
Haryana Election, Congress, Gokul Setia, Goldy Brar, Sidhu Moose Wala, Lawrence Bishnoi
Gokul Setia’s photo viral with Goldie Brar

कॉलेज में साथ पढ़ें, अब कोई लिंक नहीं

गोकुल सेतिया ने बताया कि वो कॉलेज में गोल्डी साथ पढ़े हैं। लेकिन अब उनका उससे कोई संबंध नहीं हैं।

सेतिया ने गोल्डी बराड़ की केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के साथ भी फोटो दिखाई।

भड़के मूसेवाला के फैंस

इस खबर के वायरल होते ही पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के फैंस बुरी तरह भड़क गए और जस्टिस की डिमांड करने लगे।

दरअसल गोल्डी बराड़, लॉरेंस बिश्नोई का करीबी दोस्त है और उसका क्राइम पार्टनर है।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी भी गोल्डी बराड़ ने थी। भारत सरकार उसे आतंकी भी घोषित कर चुकी है।

Lawrence Bishnoi
Lawrence Bishnoi

कांग्रेस से नाराज सिद्धू के फैंस

गोकुल सेतिया की कांग्रेस में एंट्री से सिद्धू मुसेवाला के फैंस कांग्रेस पार्टी से भी नाराज है।

सोशल मीडिया पर सिद्धू के फैंस ने कहा कि मूसेवाला के हत्यारों से संबंध रखने वाले को कांग्रेस में जगह देना सही नहीं है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gokul Setia (@gokulsetia)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gokul Setia (@gokulsetia)

बंबीहा गैंग के निशाने पर गोकुल

खबरों के मुताबिक सिद्धू मुसेवाला के कातिल बंबीहा गैंग के निशाने पर हैं। बंबीहा गैंग ने गोल्डी बराड़ को जान से मारने की धमकी दे रखी है.

गोकुल सेतिया को भी बंबीहा गैंग से धमकी मिली थी और इसकी वजह है लॉरेंस बिश्नोई गैंग से उसके ताल्लुकात।.

बंबीहा गैंग की धमकी के बाद गोकुल सेतिया को सिक्योरिटी मिली थी।

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले राहुल से मिले विनेश और बजरंग

4 सितंबर को दिल्ली में रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मिले।

इसी बीच कयास लगाए जा रहें हैं कि विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया इस बार चुनाव लड़ सकते हैं।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक पार्टी दोनों पहलवानों को टिकट का ऑफर कर चुकी है।

विनेश फोगाट को जिन 3 सीटों का ऑफर दिया गया है, उनमें पहली 2 सीटें चरखी दादरी की दादरी और बाढड़ा है।

बता दें कि सोमवार को ही मशहूर रैपर और सिंगर एपी ढिल्लों के कनाडा स्थित घर के बाहर फायरिंग हुई थी। जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के करीबी रोहित गोदारा ने ली थी।

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरें

Breaking News : 16 October

Breaking News : 15 October